काकामिगाहारा (जापान), 20 सितम्बर। 20वें एशियाई खेलों (Aichi-Nagoya 2026) की हॉकी स्पर्धा में भारत की दोनों टीमों ने रविवार को अपने अभियान की शुरुआत की और प्रतिद्वंद्वी टीमों क्रमशः इंडोनेशिया व उज्बेकिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज की।
इंडोनेशिया पर 13-1 की जीत में दिलप्रीत सिंह के 4 गोल
कावासाकी जुको स्टेडियम में खेले गए पुरुष वर्ष के पूल ए मैच में गत चैम्पियन भारत ने स्ट्राइकर दिलप्रीत सिंह के चार गोलों से इंडोनेशिया को 13-1 से धोकर रख दिया। दिलप्रीत (18वां, 19वां, 37वां और 49वां मिनट) के अलावा शिलानंद लाकड़ा (छठा व 35वां मिनट) और सुखजीत सिंह (38वां व 48वां मिनट) ने दो-दो गोल दागे।
In the Asian Games 2026, Hockey Men’s Team in Pool A, India defeated Indonesia 13–1 in their opening match to begin their campaign on a winning note.
Dilpreet and Shilanand Lakra scored four & two goals respectively, while Abhishek, Rajinder Singh, Mandeep Singh, Harmanpreet… pic.twitter.com/MUO8nhRrij
— SAI Media (@Media_SAI) September 20, 2026
मध्यांतर तक 7-0 की बढ़त ले चुके भारत के लिए गोल करने वाले अन्य खिलाड़ियों में अभिषेक (12वां मिनट), राजिंदर सिंह (19वां मिनट), मनदीप सिंह (21वां मिनट), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (28वां मिनट) व जुगराज सिंह (47वां मिनट) शामिल थे। वहीं इंडोनेशिया का इकलौता गोल औलिया अल अर्द्ध ने 33वें मिनट में किया।
𝗔 𝗦𝗧𝗔𝗧𝗘𝗠𝗘𝗡𝗧 𝗦𝗧𝗔𝗥𝗧! 🇮🇳🔥
The Indian Men’s Team opened their Asian Games 2026 campaign with a commanding 13-1 win over Indonesia! 🏑💪
Relive the action from a dominant outing in Aichi-Nagoya. 📸⚡#HockeyIndia #IndiaKaGame #AsianGames2026 #AichiNagoya2026 pic.twitter.com/vd5scKRlgv
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 20, 2026
महिलाओं ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदा, दीपका ने अकेले ठोके 8 गोल
उधर महिला वर्ग के पूल बी में दीपिका ने शानदार खेल का नमूना पेश करते हुए आठ गोल दागे और भारत ने अपेक्षाकृत कमजोर उज्बेकिस्तान को 19-0 से धोकर रख दिया। मुकाबले में उतरी दूसरी सबसे ऊंची रैंकिंग वाली भारतीय टीम आक्रामक रवैया अपनाते हुए पहले हाफ में ही आठ गोल दाग चुकी थी।
Indian Women’s Hockey Team (TOPS Core) dominated in their opening Pool B match, defeating Uzbekistan 19–0! 🔥🇮🇳
Deepika led the scoring with 8 goals, while Ishika struck three times. Navneet Kaur and Lalthantluangi added two each, with goals from Lalremsiami, Baljeet Kaur, Neha… pic.twitter.com/gNllLapFRI
— SAI Media (@Media_SAI) September 20, 2026
विजेता टीम के लिए दीपिका (8वां, 22वां, 25वां, 33वां, 36वां, 38वां, 41वां, 54वां मिनट) ने जहां गोलों की झड़ी लगा दी वहीं इशिका (11वां, 42वां व 54वां मिनट), नवनीत कौर (23वां व 45वां मिनट), लथंतलुआंगी (43वां व 51वां मिनट), लालरेम्सियामी (7वां मिनट), बलजीत कौर (12वां मिनट), नेहा (18वां मिनट) और साक्षी राणा (43वां मिनट) अन्य स्कोरर रहीं।
𝗔 𝗦𝗧𝗥𝗢𝗡𝗚 𝗦𝗧𝗔𝗥𝗧 𝗜𝗡 𝗔𝗜𝗖𝗛𝗜-𝗡𝗔𝗚𝗢𝗬𝗔! 🇮🇳🏑🔥
Relive the action from India’s big 19-0 win over Uzbekistan as the Indian Women’s Team began its Asian Games 2026 campaign with a goal-fest in Pool B. 💙📸#HockeyIndia #IndiaKaGame #AsianGames2026 #AichiNagoya2026 pic.twitter.com/4AZvPG2sPy
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 20, 2026
टीम को जीत की ओर ले जाना ही सबसे अहम : दीपिका
मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी दीपिका ने कहा कि उनका कोई व्यक्तिगत लक्ष्य नहीं है और उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण टीम को जीत की ओर ले जाना है। मैच के बाद उन्होंने कहा, ‘यह मुकाबला बहुत मुश्किल नहीं रहा। विपक्षी टीम कोई भी हो, हमारा ध्यान सिर्फ अपने खेल पर रहता है। हम यह सोचते हैं कि अगले क्वार्टर और अगले मैच में क्या बेहतर कर सकते हैं और किन चीजों में बदलाव की जरूरत है।’
इस फारवर्ड खिलाड़ी ने कहा कि टीम का मुख्य लक्ष्य यहां स्वर्ण पदक जीतना और 2028 लॉस एंजलिस ओलम्पिक के लिए सीधे क्वालीफाई करना है। उन्होंने कहा, ‘हमारा मुख्य लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना है, फिलहाल हमारा ध्यान मैच दर मैच आगे बढ़ने पर है। मैं चाहती हूं कि मेरी टीम भारत को गौरवान्वित करे।’
दोनों टीमें केसरिया रंग की पोशाकों में ही उतरीं
दिलचस्प यह रहा कि हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा था कि भारतीय टीमें एशियाई खेलों में अपनी पारंपरिक नीली पोशाक पहनेंगी, लेकिन दोनों टीमों ने केसरिया रंग की पोशाक ही पहनी, जिसे उन्होंने हाल ही में नीदरलैंड्स और बेल्जियम में हुए विश्व कप के दौरान पहली बार पहना था।
MONDAY ROSTER! 🇮🇳🏑
The Indian Women’s Team will be back in action at the Asian Games 2026 in their second Pool B match on September 21 against Indonesia, looking to build on their big win over Uzbekistan in the campaign-opener. 🔥
⏰ 9:30 AM IST
Watch the action LIVE on the… pic.twitter.com/38N1NuDioZ
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 20, 2026
महिला टीम की सोमवार को इंडोनेशिया से मुलाकात
भारतीय पुरुष अब मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ अपना अगला मैच खेलेंगे जबकि महिला वर्ग में भारत की सोमवार को इंडोनेशिया से टक्कर होगी।


