hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: इमरान खान ने शाहबाज शरीफ को दी खुली चुनौती, कहा- चुनाव जीतकर दिखाएं
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > इमरान खान ने शाहबाज शरीफ को दी खुली चुनौती, कहा- चुनाव जीतकर दिखाएं
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

इमरान खान ने शाहबाज शरीफ को दी खुली चुनौती, कहा- चुनाव जीतकर दिखाएं

Vinayak Barot
Last updated: June 13, 2022 12:18 pm
Vinayak Barot
Published: June 13, 2022
Share
SHARE

इस्लामाबाद, 13 जून। पाकिस्तान की राजनीति में उथल-पुथल का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सत्ता से बाहर आते ही इमरान ने शाहबाज शरीफ की नवेली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और लगातार सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। इसी बीच काफी समय से यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि इमरान खान कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं। अब इमरान खान ने शाहबाज शरीफ को नई चुनौती देते हुए मौजूदा सरकार को ललकारा है।

दरअसल, पाकिस्तानी जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान ने शहबाज शरीफ और उनके नेतृत्व वाले गठबंधन को अगला चुनाव जीतकर दिखाने की चुनौती दी है। इमरान ने कहा है कि शरीफ सरकार का चुनाव जीतना सच में नामुमकिन है। सत्तारूढ़ गठबंधन हमारी पार्टी के प्रचार का मुकाबला नहीं कर सकेगा। खान ने कहा कि सरकार पीटीआई के कार्यकर्ताओं व नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कर रही है, ताकि वह किसी को भी जेल भेज सके।

रिपोर्ट के मुताबिक इमरान ने यह भी कहा कि मौजूदा सरकार के लिए चुनावी अभियान चलाना भी बहुत मुश्किल होगा क्योंकि पीटीआइ अगले चुनावों के लिए पूरे जोर-शोर से काम कर रही है। इमरान खान ने 25 मई को आयोजित अपने ‘आजादी मार्च’ के बारे में कहा कि सरकार ने पिछले महीने इस्लामाबाद में पार्टी के ‘आजादी मार्च’ के बाद पीटीआइ के सदस्यों के खिलाफ फर्जी प्राथमिकी दर्ज की है।

उधर विशेषज्ञों के मुताबिक काफी समय से यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि इमरान खान कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं। पिछले दिनों पाकिस्तान के गृहमंत्री ने खुद बताया था कि इमरान खान कब और कैसे गिरफ्तार हो सकते हैं। उन्होंने कहा था कि इमरान खान को दो जून को तीन सप्ताह की ट्रांजिट जमानत दी गई थी। 23 तारीख को उनकी जमानत समाप्त हो रही है, इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

डॉन ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि इमरान पर दंगा, देशद्रोह, अराजकता फैलाने के मामलों में दो दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। बता दें कि पिछले महीने इमरान खान द्वारा निकाले गए आजादी मार्च के दौरान पाकिस्तान के कई इलाकों में पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक टकराव हुआ था। रावलपिंडी, लाहौर, कराची व यहां तक कि राजधानी इस्लामाबाद में भी पुलिस व प्रदर्शनकारियों की झड़प हुई थी।

You Might Also Like

गुजरात : जूनागढ़ में ‘अवैध’ दरगाह को लेकर बवाल, पुलिसकर्मियों पर पथराव, एक की मौत, 174 हिरासत में
सोनम वांगचुक की हिरासत तत्काल प्रभाव से रद्द, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, जानें क्या कहा….
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 182 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के एसडीएम बदले
केजरीवाल के आरोपों पर एलजी ने जताया कड़ा एतराज, कहा – ‘हेडमास्टर नहीं, लोगों की आवाज बन रहा हूं’
कंझावला कांड पर गृह मंत्रालय का एक्शन – 3 पीसीआर वैन और 2 पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी निलंबित
TAGGED:IMRAN KHANopen challengeShahbaz Sharifwinning election
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?