hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: एनआईआरएफ रैंकिंग जारी : आईआईटी मद्रास और एम्स दिल्ली शीर्षस्थ, मिरांडा हाउस सर्वश्रेष्ठ कॉलेज
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > एनआईआरएफ रैंकिंग जारी : आईआईटी मद्रास और एम्स दिल्ली शीर्षस्थ, मिरांडा हाउस सर्वश्रेष्ठ कॉलेज
राष्ट्रीयहिन्दी

एनआईआरएफ रैंकिंग जारी : आईआईटी मद्रास और एम्स दिल्ली शीर्षस्थ, मिरांडा हाउस सर्वश्रेष्ठ कॉलेज

Vinayak Barot
Last updated: September 9, 2021 2:16 pm
Vinayak Barot
Published: September 9, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 9 सितम्बर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को वर्ष 2021 की नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ रैकिंग) जारी की। इस रैंकिंग में आईआईटी मद्रास और एम्स दिल्ली ने क्रमशः इंजीनियरिंग और मेडिकल में अव्वल नंबर हासिल किया है जबकि दिल्ली विश्विद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज को सर्वश्रेष्ठ कॉलेज के रूप में चुना गया है। कोरोना महामारी के चलते पिछले वर्ष की भांति इस बार भी रैंकिग जारी करने का कार्यक्रम वर्चुअली आयोजित किया गया।

At the release of India Rankings 2021. https://t.co/ocJZwTktqJ

— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) September 9, 2021

वर्ष 2016 में पहली बार जारी हुई थी एनआईआरएफ रैंकिंग

गौरतलब है कि तत्कालीन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री माधव राव सिंधिया ने 29 सितम्बर, 2015 को एनआईआरएफ रैंकिंग की शुरुआत की थी। 4 अप्रैल, 2016 को इसने अपने रिसर्च के बाद कॉलेजों की पहली लिस्ट जारी की थी। तब से हर वर्ष मानव संसाधन विकास मंत्रालय यह रैंकिंग जारी करता है।

इस प्रक्रिया मे हर क्षेत्र के भारतीय शैक्षणिक संस्थानों को विभिन्न मानकों पर उनकी उत्कृष्टता के आधार पर नेशनल रैंक दी जाती है। इसमें टीचिंग, लर्निंग एंड रिसोर्सेस, रिसर्च एंड प्रोफेशनल प्रैक्टिसेस, ग्रेजुएशन आउटकम, आउटरीज एंड इन्क्लूसिविटी और परसेप्शन के आधार पर संस्थानों को अंक दिए जाते हैं।

कॉलेज और विश्वविद्यालयों की रैंकिंग तैयार करते हुए एनआईआरएफ संस्थानों की अवधारणा, अनुसंधान एवं व्यावसायिक प्रक्रियाएं, अवर स्नातक परिणाम, पहुंच एवं समावेशिता, शिक्षण-अधिगम संसाधन को देखता है, जिसके बाद उसे सूची में ऊपर या नीचे रखा जाता है.

इंजीनियरिंग के शीर्ष 10 कॉलेजों में आठ आईआईटी

रैंकिंग के अनुसार इंजीनियरिंग के शीर्ष 10 कॉलेजों में आठ आईआईटी और दो एनआईटी शामिल हैं। ओवरऑल कैटेगरी में देश के 10 शीर्ष संस्थान इस प्रकार हैं –

  1. आईआईटी मद्रास, 2. आईआईएससी बेंगलुरु, 3. आईआईटी बॉम्बे, 4. आईआईटी दिल्ली, 5. आईआईटी कानपुर, 6. आईआईटी खड़गपुर, 7. आईआईटी रुड़की, 8. आईआईटी गुवाहाटी, 8. जेएनयू दिल्ली, 9. आईआईटी रुड़की, 10. बीएचयू वाराणसी।

विभिन्न वर्गों में 2020 के शीर्ष 3 संस्थान –

ओवरऑल कैटेगरी : 1. आईआईटी मद्रास, 2. आईआईएससी बेंगलुरु, 3. आईआईटी दिल्ली।

डेंटल कैटेगरी : 1. मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेस दिल्ली, 2. मनिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस उडुपी, 3. डॉ डीवाई पाटिल डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल पुणे।

यूनिवर्सिटी कैटेगरी : 1. आईआईएससी बेंगलूरु, 2. जेएनयू दिल्ली, 3. बीएचयू।

इंजीनियरिंग कैटेगरी : 1. आईआईटी मद्रास, 2. आईआईटी दिल्ली, 3. आईआईटी मुंबई।

मैनेजमेंट कैटेगरी : 1. आईआईएम अहमदाबाद, 2. आईआईएम बेंगलुरु, 3. आईआईएम कलकत्ता।

फार्मेसी कैटेगरी : 1. जामिया हमदर्द नई दिल्ली, 2. पंजाब यूनिवर्सिटी, 3. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्मास्यूटिकल एजुकेशन एण्ड रिसर्च हैदराबाद।

You Might Also Like

सोना तस्करी केस : केरल हाई कोर्ट ने सीएम पिनाराई विजयन के खिलाफ ईडी जांच की याचिका खारिज की
WHO ने मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ईरान की स्वास्थ्य सुविधाओं पर हमले को लेकर जताई चिंता
GST काउंसिल की बैठक में कई अहम फैसले : रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट होगा सस्ता, सोलर कुकर महंगा
राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में आज में भजनलाल शर्मा लेंगे शपथ, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद
राजामौली की ‘आरआरआर’, इस दिन ओटीटी के इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी
TAGGED:AIIMS DelhiIIT MADRASMiranda House CollegeNIRF Ranking
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलहिन्दी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

August 7, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?