दुबई, 2 सितम्बर। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) बोर्ड ने बुधवार को एक अहम फैसले के तहत अगले वर्ष फरवरी में प्रस्तावित पहली महिला चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी भारत को सौंप दी है।
प्रशासनिक विवादों के कारण श्रीलंका से छीनी गई मेजबानी
दरअसल, यह प्रतियोगिता श्रीलंका में आयोजित की जानी थी। लेकिन क्रिकेट से जुड़े प्रशासनिक विवादों के कारण आईसीसी ने उससे मेजबानी वापस ले ली। आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘यह टूर्नामेंट पहले श्रीलंका में होना था, लेकिन अब इसे भारत में आयोजित किया जाएगा क्योंकि श्रीलंका क्रिकेट आईसीसी की जुलाई में हुई वार्षिक बैठक में बताए गए जरूरी सुधारों को अब तक पूरा कर रहा है।’
A new chapter in women's cricket is waiting to be written 🤩
The dates and venues for the inaugural Women's Champions Trophy in 2027 are locked in 🔒https://t.co/QrY2iyDwyU
— ICC (@ICC) September 2, 2026
बयान में कहा गया, ‘आईसीसी ने नए मेजबान के लिए बांग्लादेश, भारत और दक्षिण अफ्रीका के नाम पर विचार किया। तय नियमों और मानकों के आधार पर आईसीसी ने भारत को श्रीलंका की जगह नया मेजबान बनाने की सिफारिश की। आईसीसी बोर्ड ने दो सितम्बर को इस फैसले को मंजूरी दे दी।’
India set to host the inaugural ICC Women's Champions Trophy 2027 from 14 to 28 February.
The Cricket Club of India (CCI) in Mumbai and the Vadodara International Cricket Stadium will be the venues for the landmark tournament.
More details here – https://t.co/PlDTCL9adC pic.twitter.com/NwM4zPrZk8
— BCCI (@BCCI) September 2, 2026
मुंबई व वडोदरा में 14-28 फरवरी तक 6 टीमों के बीच होगा आयोजन
टूर्नामेंट में दुनिया की छह प्रमुख महिला क्रिकेट टीमें – ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका हिस्सा लेंगी। 14 से 28 फरवरी तक आयोजित टूर्नामेंट के मैच मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) और वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
View this post on Instagram
राउंड रॉबिन लीग की शीर्ष 2 टीमें 28 फरवरी को खेलेंगी फाइनल
इन टीमों का चयन छह जुलाई की आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के आधार पर किया गया है। सभी छह टीमें पहले राउंड-रॉबिन लीग में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। इसके बाद शीर्ष दो टीमें 28 फरवरी को फाइनल खेलेंगी। उल्लेखनीय है कि पुरुषों की चैम्पियंस ट्रॉफी 50 ओवर के प्रारूप में खेली जाती है।
जय शाह बोले – महिला क्रिकेट के लिए यह एक नए व रोमांचक दौर की शुरुआत होगी
उल्लेखनीय है कि भारत ने पिछले वर्ष महिला वनडे विश्व कप की मेजबानी भी की थी और भारतीय महिला टीम ने पहली बार यह खिताब जीता था। आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने कहा, ‘आईसीसी महिला चैम्पियंस ट्रॉफी 2027 महिला क्रिकेट के लिए एक नए और रोमांचक दौर की शुरुआत होगी। यह इस टूर्नामेंट का पहला टूर्नामेंट होगा, जिसमें दुनिया की बेहतरीन टीम एक बड़े और कड़े मुकाबले में हिस्सा लेंगी। इससे इन टीमों को अपनी रैंकिंग बेहतर करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाने के लिए और अधिक प्रेरणा मिलेगी।’
History awaits 🏆
ICC CEO Sanjog Gupta looks ahead to the inaugural Women’s Champions Trophy, as a new chapter in women’s cricket takes shape 🙌 pic.twitter.com/ou9sppchPn
— ICC (@ICC) September 2, 2026
जय शाह ने कहा, ‘अब हर वर्ष एक बड़ा आईसीसी महिला टूर्नामेंट आयोजित होगा। इससे महिला क्रिकेट को और बढ़ावा देने, प्रतियोगिताओं में निरंतरता लाने और दुनिया भर की महिला खिलाड़ियों तथा प्रशंसकों के लिए क्रिकेट को और मजबूत बनाने का अच्छा मौका मिलेगा।’


