hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सपा विधायक पूजा पाल और उमेश की पत्नी के बीच तीखी बहस, अतीक से मिलीभगत का लगा आरोप
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > सपा विधायक पूजा पाल और उमेश की पत्नी के बीच तीखी बहस, अतीक से मिलीभगत का लगा आरोप
अपराधराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

सपा विधायक पूजा पाल और उमेश की पत्नी के बीच तीखी बहस, अतीक से मिलीभगत का लगा आरोप

Vinayak Barot
Last updated: February 26, 2023 4:23 pm
Vinayak Barot
Published: February 26, 2023
Share
SHARE

प्रयागराज, 26 फरवरी। बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के 18 साल बाद मुख्य गवाह उमेश पाल की शुक्रवार शाम घर के अंदर घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। वहीं, इस मामले में सपा विधायक पूजा पाल जब दिवंगत उमेश के घर पहुंचीं तो उमेश की पत्नी और उनके बीच बहस हो गई। अतीक अहमद के पक्ष में गवाही करने के मामले को लेकर ही दोनों के बीच बहस होने की बात कही जा रही है।

उमेश के परिजनों ने पूजा पाल पर अतीक से मिलीभगत का आरोप लगाया है। वहीं पूजा पाल ने कहा की उमेश पाल के घर अतीक के लोग आते थे। पूजा पाल और उमेश में सालों से अनबन थी। उमेश 18 साल से पूजा पाल के पूर्व पति राजू पाल के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे थे, लेकिन आरोपी अतीक गैंग से कानूनी लड़ाई के चलते उमेश अतीक के निशाने पर थे।

https://hindi.revoi.in/wp-content/uploads/2023/02/पूजा-पाल-और-उमेश-पाल-की-पत्नी.mp4

गौरतलब है कि 25 जनवरी, 2005 को बीएसपी के तत्कालीन एमएलए राजू पाल की हत्या हुई थी। उमेश पाल हत्याकांड के चश्मदीद गवाह थे। वहीं पूजा पाल दो बार बीएसपी के टिकट पर इलाहाबाद शहर पश्चिमी सीट से विधायक बनी थीं। बाद में पूजा ने सपा नेता से शादी कर सपा की सदस्यता ले ली थी। 2022 के विधान सभा चुनाव में पूजा पाल सपा के टिकट पर कौशाम्बी के चायल से विधायक बनी थी।

उमेश पाल की हत्या की मामले में धूमनगंज कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और पत्नी समेत नौ लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह काररवाई उमेश पाल की पत्नी की तहरीर पर की है। इस मामले में पुलिस पहले ही अतीक अहमद के दोनों बेटों समेत सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

You Might Also Like

ईडी की काररवाई पर बोले संजय राउत – ‘मैं बालासाहेब का अनुयायी, सबको करूंगा बेनकाब’
मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में उग्रवादियों ने तीन लोगों को सोते समय उतारा मौत के घाट
कर्नाटक: मंगलुरु में दो पूजा स्थलों पर पथराव की घटनाओं के बाद तनाव व्याप्त, इलाके में पुलिस तैनात
गुजरात : वसूली के आरोप में आप नेता गिरफ्तार, विपक्ष ने की आलोचना
यूपी निकाय चुनाव : भाजपा के 10 मेयर प्रत्याशियों के नाम घोषित, प्रयागराज से मंत्री नंदी की पत्नी का टिकट कटा
TAGGED:Heated debateSP MLA Pooja PalUmesh's wife
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?