hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: GST संग्रह ने तोड़े सारे कीर्तिमान, पहली बार 1.87 लाख करोड़ रुपये के पार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > GST संग्रह ने तोड़े सारे कीर्तिमान, पहली बार 1.87 लाख करोड़ रुपये के पार
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

GST संग्रह ने तोड़े सारे कीर्तिमान, पहली बार 1.87 लाख करोड़ रुपये के पार

Vinayak Barot
Last updated: May 1, 2023 11:05 pm
Vinayak Barot
Published: May 1, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 1 मई। नए वित्त वर्ष के पहले महीने यानी अप्रैल में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह ने पिछले सारे कीर्तिमान तोड़ दिए हैं। केंद्र सरकार की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 1.87 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा, जो अब तक का सर्वाधिक मासिक संग्रह है। इस कलेक्शन में सीजीएसटी 38,440 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 47,412 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 89,158 करोड़ रुपये शामिल है।

लगातार 13 माह से कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ के पार

गौरतलब है कि लगातार 13 माह से मासिक जीएसटी कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। वहीं, जीएसटी के लागू होने के बाद से तीसरी बार कलेक्शन 1.60 लाख करोड़ रुपये की सीमा के पार पहुंचा है। वहीं, साल-दर-साल आधार पर अप्रैल 2023 में जीएसटी कलेक्शन 16% उछला है। अगर मार्च 2023 की बात करें तो कलेक्शन 1,60,122 करोड़ रुपये रहा।

ऐसा था पिछला वित्त वर्ष

बीते वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कुल सकल संग्रह 18.10 लाख करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2022-23 में ग्रॉस कलेक्शन पिछले वर्ष की तुलना में 22% अधिक है। वित्त वर्ष 2022-23 की अंतिम तिमाही के लिए औसत मासिक ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 1.55 लाख करोड़ रुपये है जबकि पहली, दूसरी और तीसरी तिमाही में औसत मासिक कलेक्शन क्रमशः 1.51 लाख करोड़ रुपये, 1.46 लाख करोड़ रुपये और 1.49 लाख करोड़ रुपये रहा था।

20 अप्रैल को सर्वाधिक संग्रह

अप्रैल महीने के दौरान एक दिन में सबसे अधिक जीएसटी कलेक्शन 20 तारीख को हुआ। इस दिन 68,228 करोड़ रुपये का कलेक्शन मिला है। दिलचस्प है कि पिछले वर्ष भी इसी तारीख को सबसे ज्यादा एक दिन का कलेक्शन था। ज्ञातव्य है कि मार्च 2023 में कुल 9 करोड़ ई-वे बिल जनरेट हुए, जो फरवरी के महीने के 8.1 करोड़ ई-वे बिल से 11% अधिक है।

You Might Also Like

PoJK में प्रदर्शनों पर भारत बोला – ‘पाकिस्तान के दमनकारी रवैये का यह स्वाभाविक नतीजा’
देशभर में दीपावली का उल्लास : राष्ट्रपति मुर्मु व पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं
Gujarat Election 2022: ‘गुजरात मा मोदी छे’, सांसद रवि किशन का चुनावी सॉन्ग हुआ रिलीज
उत्तर प्रदेश सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए पेश किया 7301.5 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट
ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दूसरा समन भेजा, 24 अगस्त को उपस्थित होने का निर्देश
TAGGED:breaks all recordsGSTRecord GST collection
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

August 10, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?