वॉवर (बेल्जियम), 28 अगस्त। गत चैम्पियन जर्मनी ने FIH हॉकी विश्व कप के 16वें संस्करण में भी अपनी श्रेष्ठता कायम रखी और रविवार को यहां खेले गए फाइनल में अपने यूरोपीय प्रतिद्वंद्वी स्पेन को 1-0 से हराकर न सिर्फ पुरुष उपाधि का सफलतापूर्वक बचाव किया वरन पाकिस्तान की बराबरी करते हुए रिकॉर्ड चौथी बार सर्वजेता का गौरव अर्जित किया।
4-TIME WORLD CHAMPIONS!!!! 🇩🇪 🏆 🏆 🏆 🏆 🇩🇪
Die Honamas defend their World Cup and join Pakistan as the most successful side in the history of the Men's FIH Hockey World Cups, with 4 titles to their name!!#HWC2026 #HockeyWorldCup2026 #WorldCup #WorldChampions #Germany pic.twitter.com/ofk5ZNOrl4
— International Hockey Federation (@FIH_Hockey) August 30, 2026
माइकल स्टरटफ ने 44वें मिनट में किया मैच का इकलौता गोल
बेल्फियस हॉकी एरेना में आठ हजार दर्शकों के सम्मुख खेले गए इस रोमांचक संघर्ष में विश्व नंबर दो जर्मनी और विश्व नंबर पांच स्पेन ने बेहतरीन डिफेंस का प्रदर्शन किया। यही वजह रही कि मैच में गोल का टोटा दिखा। खैर, तीसरे क्वार्टर की समाप्ति से पहले 44वें मिनट में माइकल स्टरटफ ने मैच का इकलौता गोल किया।

पूरे मैच में जर्मन टीम दूसरे ही मिनट में मिले इकलौते शॉर्ट कॉर्नर को नहीं भुना सकी जबकि स्पेन को मैच में कुल चार पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन जर्मन रक्षापंक्ति हर बार आड़े आ गई। उल्लेखनीय है कि सेमीफाइनल में स्पेन ने एम्सटेलवीन में सह मेजबान नीदरलैंड्स को 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी जबकि जर्मनी ने वॉवर में अर्जेंटीना को 2-1 से हराया था।
चैम्पियन जर्मनी ने रिकॉर्ड चौथे खिताब से की पाकिस्तान की बराबरी
प्रतियोगिता के इतिहास में पांचवां फाइनल खेल रहे जर्मनी ने इसके साथ ही पाकिस्तान के चार खिताब (1971, 1978, 1982 और 1994) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। जर्मन टीम इससे पहले 2002 (कुआलालम्पुर), 2006 में अपनी मेजबानी (मोंशेंग्लाबाख) में और 2023 (भुवनेश्वर) भी खिताब जीत चुकी है जबकि 2010 (नई दिल्ली) में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
स्पेन को तीसरी बार भी फाइनल में मायूसी हाथ लगी
वहीं 28 वर्षों बाद फाइनल में पहुंचे स्पेन को तीसरी बार मायूसी हाथ लगी, जिसने पिछले ही माह अर्जेंटीना को हराकर FIFA विश्व कप पर अधिकार किया था। स्पेन को 1971 में पहले विश्व कप में पाकिस्तान और फिर 1998 में नीदरलैंड्स के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
Argentina make their way on to the podium!! 🥉 🇦🇷
Los Leones get just their second-ever bronze medal at the FIH Hockey World Cups defeating Netherlands in Wavre!#HWC2026 #Hockey #LosLeones #Argentina pic.twitter.com/RLQy7P7av4
— International Hockey Federation (@FIH_Hockey) August 30, 2026
नीदरलैंड्स को 2-1 से हरा अर्जेंटीना ने जीता कांस्य पदक
इससे पहले कांस्य पदक के रोमांचक प्लेऑफ में अर्जेंटीना ने तीन बार के पूर्व चैम्पियन व सह नीदरलैंड्स को 2-1 से हराया। अर्जेंटीना के लिए छठा विश्व कप खेल रहे कप्तान मथियास रे ने 59वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर विजयी गोल दागा। टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने वाले टोमास डोमेने ने 41वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर को ही गोल में तब्दील कर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई थी, लेकिन डच मिडफील्डर फ्लोरिस मिडेनडॉर्प ने 49वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल से स्कोर बराबर कर दिया था।
प्रतिभागी 16 टीमों की अंतिम स्थिति :-
- जर्मनी, 2. स्पेन, 3. अर्जेंटीना, 4. नीदरलैंड्स, 5. ऑस्ट्रेलिया, 6. इंग्लैंड, 7. बेल्जियम, 8. भारत, 9. न्यूजीलैंड, 10. ऑयरलैंड, 11. पाकिस्तान, 12. दक्षिण अफ्रीका, 13. फ्रांस, 14. जापान, 15. वेल्स, 16. मलेशिया।
अर्जेटीना ने एक दिन पहली जीती थी महिला उपाधि
इसके पूर्व शनिवार को विश्व रैंकिंग की शीर्ष दो महिला टीमों की टक्कर में विश्व नंबर दो अर्जेंटीना ने नौ बार की चैम्पियन व सह मेजबान नीदरलैंड्स टीम के लगातार चौथा खिताब जीतने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और 1-1 की बराबरी के बाद शूटआउट में 3-1 की जीत से न सिर्फ पिछले संस्करण के फाइनल में मिली पराजय का हिसाब चुकाया वरन खुद 16 वर्षों बाद तीसरी बार चैम्पियन का श्रेय अर्जित कर लिया।


