hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सीएम केजरीवाल का स्वतंत्रता दिवस पर आतिशी को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए अधिकृत करना अवैध : GAD
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > सीएम केजरीवाल का स्वतंत्रता दिवस पर आतिशी को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए अधिकृत करना अवैध : GAD
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

सीएम केजरीवाल का स्वतंत्रता दिवस पर आतिशी को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए अधिकृत करना अवैध : GAD

Revoi Editor
Last updated: August 13, 2024 5:36 pm
Revoi Editor
Published: August 13, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 13 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली सरकार के आधिकारिक समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज कौन फहराएगा, इसे लेकर जारी अनिश्चितता के बीच दिल्ली में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आज कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस अवसर पर  राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए मंत्री आतिशी को अपनी ओर से अधिकृत नहीं कर सकते, यह अवैध कृत्य होगा।

सीएम का निर्देश कानूनी रूप से अमान्य, इस पर काररवाई नहीं की जा सकती

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार में सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को विभाग को निर्देश दिया कि वह आतिशी के लिए मुख्यमंत्री की इच्छा के अनुसार ध्वज फहराने की व्यवस्था करे। उन्होंने सोमवार को जेल में सीएम केजरीवाल के साथ बैठक के बाद जीएडी को अपने निर्देश जारी किए थे। फिलहाल मंत्री के संचार का जवाब देते हुए, जीएडी के अतिरिक्त मुख्य सचिव नवीन कुमार चौधरी ने कहा कि सीएम का निर्देश कानूनी रूप से अमान्य है और इस पर काररवाई नहीं की जा सकती।

केजरीवाल का इस बाबत एलजी को लिखा गया पत्र भी अमान्य

जीएडी अधिकारी ने यह भी कहा है कि इस संबंध में गत छह अगस्त को उप राज्यपाल वी.के. सक्सेना को मुख्यमंत्री द्वारा किया गया संचार जेल नियमों के अनुसार ‘अनुमेय’ नहीं था। चौधरी ने कहा कि दिल्ली सरकार के स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां छत्रसाल स्टेडियम में चल रही हैं। चूंकि मुख्यमंत्री न्यायिक हिरासत में हैं और ध्वजारोहण के लिए उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए मामले की जानकारी उच्च अधिकारी को दे दी गई है और निर्देश का इंतजार है।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह एलजी को लिखे पत्र में सीएम केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली सरकार के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री आतिशी उनकी जगह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। हालांकि, एलजी कार्यालय ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री से कोई संदेश नहीं मिला है।

इसके अलावा, तिहाड़ जेल अधिकारियों ने केजरीवाल को सूचित किया कि एलजी सक्सेना को लिखा गया उनका पत्र दिल्ली जेल नियमों के तहत उन्हें दिए गए ‘विशेषाधिकारों का दुरुपयोग’ था और इसलिए इसे उनके पते पर नहीं भेजा गया।

You Might Also Like

मशहूर अभिनेता रजनीकांत को मिला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
लैंड फॉर जॉब मामला : राजद प्रमुख लालू यादव सोमवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सपरिवार पेश होंगे
Baramati by-election : बारामती में वोट डालने के बाद बोलीं सुप्रिया- ‘सुनेत्रा सीएम बनती हैं तो मुझे खुशी होगी’
भारत टैक्सी सेवा : अब तक प्लेटफॉर्म पर 7.76 लाख सारथी और 40.84 लाख ग्राहक पंजीकृत
राकेश झुनझुनवाला की नई एयरलाइन ‘आकासा एयर’ को डीजीसीए से हवाई परिचालन प्रमाणपत्र मिला
TAGGED:Arvind kejriwalDelhi cmGADindependence dayKejriwal's authorisation to Atishi is illegalNational FlagWho will hoist the national flag in Delhi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?