hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तराखंड : चार धाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों से ठगी, 30 अवैध ट्रेवल एजेंसियों के  खिलाफ काररवाई
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > उत्तराखंड : चार धाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों से ठगी, 30 अवैध ट्रेवल एजेंसियों के  खिलाफ काररवाई
राष्ट्रीयहिन्दी

उत्तराखंड : चार धाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों से ठगी, 30 अवैध ट्रेवल एजेंसियों के  खिलाफ काररवाई

Vinayak Barot
Last updated: May 7, 2023 5:12 pm
Vinayak Barot
Published: May 7, 2023
Share
SHARE

हरिद्वार, 7 मई। उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2023 पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की थोड़ी सी लापरवाही से धामों के दर्शन करने का उनकी योजना चौपट हो सकती है। इसी क्रम में केदारनाथ-बदरीनाथ व गंगोत्री सहित चारों धामों में दर्शन कराने के नाम पर तीर्थ यात्रियों से ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। केदारनाथ हेली सेवा के नाम पर भी तीर्थ यात्रियों से ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं।

चिंता की बात है कि ठगी के बाद तीर्थ यात्री दर्शन भी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में अब यूपी, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, गुजरात सहित देश के अन्य राज्यों से चार धाम दर्शन को आने वाले तीर्थ यात्रियों को राज्य सरकार की ओर से सलाह दी जा रही है कि वे दर्शन के लिए सही एजेंसी का ही चुनाव करें।

बंगाल और मध्य प्रदेश के यात्रियों के साथ चार धाम यात्रा के नाम पर ऑनलाइन ठगी हो गई, जिसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर भी कर दी गई। सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद एआरटीओ विभाग ने ऑनलाइन ठगी करने वाले ट्रेवल एजेंट की तलाश में छापेमारी की और ठगों के खिलाफ सख्त एक्शन की बात कही।

एआरटीओ के हाथ ठगी करने वाला ट्रेवल एजेंट तो नहीं आया। लेकिन इस दौरान हरिद्वार में अवैध रूप से चल रहे 30 ट्रेवल एजेंसी को विभागीय नोटिस जारी कर दिया गया। बंगाल से चार धाम की यात्रा पर आए श्रद्धालुओं के दल से चार धाम यात्रा के लिए वाहन उपलब्ध कराने के नाम पर एक लाख और उज्जैन के रहने वाले संजय नाम के यात्री से 40 हजार की ऑनलाइन ठगी की गई।

एआरटीओ रश्मि पंत ने बताया कि उज्जैन के रहने वाले संजय नाम के व्यक्ति से हरिद्वार के पते की एक ट्रेवल एजेंसी ने 40 हजार की रकम ऑनलाइन ले ली। अब उनका फोन नहीं लग रहा है।

ऐसे बचें ऑनलाइन ठगी से

  • पर्यटन विभाग में रजिस्टर्ड टूर एंड ट्रेवल एजेंसी से ही चार धाम यात्रा की बुकिंग कराएं।
  • बुकिंग का सारा पैसा एक साथ ऑनलाइन न दें।
  • शुरुआत में पांच से दस प्रतिशत रकम ही एजेंसी के खाते में डालें।
  • रकम का भुगतान भौतिक सत्यापन करने पर ही पूरा करें।
  • ऑनलाइन ठगी होने पर साइबर क्राइम के नंबर 1930 को डायल कर शिकायत जरूर दर्ज कराएं।

केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगी

चार धाम यात्रा के लिए हेली बुकिंग का झांसा देकर साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। वह लगातार केदारनाथ और चार धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग की फर्जी साइटें बना रहे हैं। ऐसे में तीर्थ यात्रियों को सतर्क रहने की जरूरत है।

यह है प्रति यात्री किराया

  • गुप्तकाशी 3870 रुपये।
  • सिरसी 2749 रुपये।
  • फाटा  2750 रुपये (एक तरफ का किराया)।

वेबसाइट :  https:// heliyatra.irctc.co.in/

ये फर्जी साइटें बंद कराई गई

https://www.helicopterticketbooking.in/

https://radheheliservices.online

https://kedarnathticketbooking.co.in/

https://heliyatrairtc.co.in/

https://kedarnathtravel.in/

https://instanthelibooking.in

https://kedarnathticketbooking.in/

https://kedarnathheliticketbooking.in/

https://helicopterticketbooking.co.in/

https://indiavisittravels.in/

https://tourpackage.info

https://heliticketbooking.online

http://vaisnoheliservice.com/

Home

https://irtcyatraheli.in/

You Might Also Like

कांग्रेस महाधिवेशन में राहुल गांधी ने कहा – ‘हम सत्याग्रही हैं और भाजपा-आरएसएस वाले सत्ताग्रही’
मुलायम सिंह को पदम विभूषण देने पर योगी के मंत्री जयवीर सिंह ने उठाए सवाल, कही यह बड़ी बात
यूपी में पोस्टर वार: अब कांग्रेस ने राहुल गांधी को बताया ‘पीएम उम्मीदवार’, पार्टी कार्यालय के बाहर लगाई होल्डिंग
भारत और अमेरिकी सेनाओं ने उत्तराखंड में सैन्य ठिकाने पर शुरू किया 2 हफ्ते लंबा युद्धाभ्यास
‘कहीं ये सपना तो नहीं..’ स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने की टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा
TAGGED:Char Dham YatraFraud with pilgrimsillegal travel agencies
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

August 7, 2026

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?