hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: फ्रांस दौरा : प्रधानमंत्री मोदी ने सर्बिया के राष्ट्रपति वुसिक को कहा धन्यवाद, दोस्ती मजबूत करने पर दिया जोर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > फ्रांस दौरा : प्रधानमंत्री मोदी ने सर्बिया के राष्ट्रपति वुसिक को कहा धन्यवाद, दोस्ती मजबूत करने पर दिया जोर
राष्ट्रीयहिन्दी

फ्रांस दौरा : प्रधानमंत्री मोदी ने सर्बिया के राष्ट्रपति वुसिक को कहा धन्यवाद, दोस्ती मजबूत करने पर दिया जोर

Revoi Editor
Last updated: June 14, 2026 11:16 am
Revoi Editor
Published: June 14, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 14 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक को धन्यवाद दिया। राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने पीएम मोदी को भारत का सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी थी। अलेक्जेंडर वुसिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, “भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई।”

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, “देश के सर्वोच्च पद पर इतने लंबे समय तक बने रहना इस बात का प्रमाण है कि जनता को अपने नेता पर कितना भरोसा है। उन्होंने अपना जीवन लोगों की सेवा और देश की प्रगति के लिए समर्पित किया है। किसी नेता की असली ताकत सिर्फ उसके पद पर बिताए गए वर्षों या जीते गए चुनावों से नहीं मापी जाती, बल्कि उस विरासत, उपलब्धियों और दूरदर्शी सोच से मापी जाती है जो वह पीछे छोड़ जाता है।”

उन्होंने कहा, “मुझे हमारी हाल की मुलाकात की याद बहुत खास लगती है, जो आपसी समझ और सम्मान से भरी हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के दौरान मैंने एक अनुभवी राजनेता की समझ और ऐसे नेता की सोच को महसूस किया जो आधुनिक दुनिया की चुनौतियों को अच्छी तरह समझता है और साथ ही परंपरा, पहचान और राष्ट्रीय हितों को महत्व देता है।” राष्ट्रपति वुसिक ने कहा कि अनुभव, दूरदृष्टि और भारत के प्रति समर्पण का यही अनोखा मेल प्रधानमंत्री मोदी को ऐसा नेता बनाता है जिसकी आवाज दुनियाभर में सुनी और सम्मानित की जाती है।

उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, लगातार सफलता और आने वाले वर्षों में भारत को प्रगति और समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ाने की शक्ति की कामना करता हूं।” इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “राष्ट्रपति वुसिक, आपके स्नेहपूर्ण और दिल से दिए गए शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।” प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्‍स’ पर लिखा, “मुझे आपकी हाल की भारत यात्रा और हमारी सार्थक बातचीत की याद है। भारत, सर्बिया के साथ अपनी मित्रता को बहुत महत्व देता है और आने वाले समय में हमारे संबंधों को और मजबूत करने के लिए साथ मिलकर काम करने का इंतजार कर रहा हूं।”

इससे पहले, 10 जून को प्रधानमंत्री मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बन गए। उन्होंने केंद्र सरकार के प्रमुख के रूप में अपने 12 साल पूरे किए। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने 4,399 दिन पूरे कर लिए, जो अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल है।

You Might Also Like

कोरोना ओमिक्रान वैरिएंट: पीएम मोदी ने दिये एहतियात बरतने के निर्देश, कई देशों ने लगाई उड़ानों पर पाबंदी
Rajasthan Elections: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 2605 उम्मीदवारों ने किए नामांकन पत्र दाखिल
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, 92 की उम्र में AIIMS दिल्ली में ली अंतिम सांस
छत्तीसगढ़: महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में गिरफ्तार पुलिसकर्मी हुआ बर्खास्त
पीयूष गोयल ने मुंबई में की घोषणा – UAE में ‘भारत पार्क’ स्थापित करने की योजना  
TAGGED:Aleksandar VucicFrance visitPresident of SerbiaPresident VucicPrime Minister Modi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

August 7, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?