hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा: टाटा-एर्नाकुलम एक्‍सप्रेस में लगी भीषण आग, दो डिब्बे जलकर खाक, एक यात्री की मौत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा: टाटा-एर्नाकुलम एक्‍सप्रेस में लगी भीषण आग, दो डिब्बे जलकर खाक, एक यात्री की मौत
राष्ट्रीयहिन्दी

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा: टाटा-एर्नाकुलम एक्‍सप्रेस में लगी भीषण आग, दो डिब्बे जलकर खाक, एक यात्री की मौत

Revoi Editor
Last updated: December 29, 2025 10:16 am
Revoi Editor
Published: December 29, 2025
Share
SHARE

अनाकापल्ली, 29 दिसंबर। आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में टाटा नगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18189) में भीषण आग लगने की घटना सामने आई। ट्रेन में आग लगने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन टाटानगर से एर्नाकुलम की ओर जा रही थी। आग लगने से ट्रेन के बी1 और एम2 कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन को एलामंचिली रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और दमकल की चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आसपास के कोचों में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे में बी1 कोच में एक यात्री के फंसे होने की आशंका जताई गई थी।

बाद में, मृतक की पहचान चंद्रशेखर (70) के रूप में हुई है, जो विजयवाड़ा के रहने वाले थे। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। एक रेलवे पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना की सूचना सबसे पहले येलामंचिली के पास एक रेलवे पॉइंट के पास लोको पायलटों ने दी, जिसके बाद ट्रेन को तुरंत स्टेशन पर रोक दिया गया।

रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नुसरत की ओर से इस घटना के संबंध में एक प्रेस नोट जारी कर बताया गया कि अनकापल्ली जिले में एर्नाकुलम एक्सप्रेस में रविवार को आग लगने की घटना घटी है। इस हादसे में बी1 और एम2 कोच पूरी तरह से जल गए। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में एक व्यक्ति के बी1 कोच में फंसे होने की आशंका सामने आई थी।

हालांकि, मौके पर मौजूद रेलवे और पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि अभी तक किसी की मौत की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले में जांच अभी जारी है। प्रेस नोट में आगे कहा गया कि रेलवे और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। रेलवे के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

You Might Also Like

पीएम मोदी ने किसानों की प्रशंसा करते हुए कहा – कृषि क्षेत्र ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है
नितिन नबीन को औपचारिक रूप से घोषित किया गया भाजपा अध्यक्ष, जेपी नड्डा का लिया स्थान
लोकसभा में पास नहीं हो सका महिला आरक्षण बिल से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक, दो-तिहाई बहुमत नहीं मिला
भारत के खिलाफ कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के आरोप पर अमेरिका ने जताई गंभीर चिंता
लोकसभा में जयशंकर के संबोधन के बीच विपक्ष पर भड़के अमित शाह, कहा – ‘उन्हें भारत के विदेश मंत्री पर नहीं, पाकिस्तान पर है भरोसा’
TAGGED:coachMoving trainpassenger killedTata-Ernakulam ExpressYalamanchili area
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

August 7, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?