hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए हेमंत सोरेन को भेजा समन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए हेमंत सोरेन को भेजा समन
राष्ट्रीयहिन्दी

प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए हेमंत सोरेन को भेजा समन

Vinayak Barot
Last updated: December 11, 2023 11:34 am
Vinayak Barot
Published: December 11, 2023
Share
SHARE

रांची, 11 दिसंबर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नया समन भेजा है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सोरेन को यहां संघीय एजेंसी के कार्यालय में मंगलवार को उपस्थित होने और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को 12 दिसंबर को संघीय एजेंसी के सामने पेश होने को कहा गया है। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सोरेन को जारी किया गया यह छठा नोटिस है, लेकिन वे एक भी बार एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई से सुरक्षा का अनुरोध करते हुए उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है।

प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि ‘‘माफिया द्वारा भूमि के मालिकाना हक को अवैध रूप से बदलने का एक बड़ा गिरोह झारखंड में सक्रिय’’ था। एजेंसी ने इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं। रंजन पहले राज्य समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त के रूप में कार्यरत थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के 48 वर्षीय नेता से संघीय एजेंसी ने पिछले साल नवंबर में राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़े एक अन्य धन शोधन मामले में पूछताछ की थी।

You Might Also Like

पीएम मोदी ने की नेपाल की प्रधानमंत्री से बात, शांति और स्थिरता के प्रयासों में भारत का समर्थन दोहराया
फिल्म प्रोड्यूसर आर.बी. चौधरी का सड़क हादसे में निधन, ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर हुआ हादसा, चेन्नई में होगा अंतिम संस्कार
जम्मू-कश्मीर : पल्ली गांव देश का पहला ‘कार्बन न्यूट्रल पंचायत’, पीएम मोदी ने देश को समर्पित किया 500 किलोवॉट का सौर ऊर्जा संयंत्र
इंडोनेशिया में भूकंप के बाद बदतर हुए हालात, अब तक 268 लोगों की मौत की पुष्टि, कई लोगों की तलाश जारी
पंजाब के सीएम चन्नी ने जताया खेद, बोले – पीएम की सुरक्षा में कोई चूक हुई है तो उसकी जांच कराएंगे
TAGGED:enforcement directoratehemant soren'money laundering casesummons
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?