1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. फिल्म प्रोड्यूसर आर.बी. चौधरी का सड़क हादसे में निधन, ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर हुआ हादसा, चेन्नई में होगा अंतिम संस्कार
फिल्म प्रोड्यूसर आर.बी. चौधरी का सड़क हादसे में निधन, ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर हुआ हादसा, चेन्नई में होगा अंतिम संस्कार

फिल्म प्रोड्यूसर आर.बी. चौधरी का सड़क हादसे में निधन, ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर हुआ हादसा, चेन्नई में होगा अंतिम संस्कार

0
Social Share

रायपुर मारवाड़, 6 मई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता और अभिनेता जीवा के पिता आर.बी. चौधरी (रतनलाल भगतराम चौधरी) का मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में निधन हो गया। यह दुखद घटना ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर झूठा गांव चौराहे के पास हुई। 76 वर्षीय चौधरी मूल रूप से पाली जिले के सोजत रोड के रिसानिया गांव के निवासी थे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आर.बी. चौधरी रायपुर के लीलाम्बा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपनी स्कॉर्पियो से वापस सोजत रोड लौट रहे थे।

इसी दौरान अचानक सड़क पर एक गाय आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे सेफ्टी डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आर.बी. चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके चालक को गंभीर चोटें आई हैं। घायल चालक को बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है। आर.बी. चौधरी ‘सुपर गुड फिल्म्स’ के बैनर तले तमिल, मलयालम और अन्य भाषाओं में अब तक 98 फिल्में बना चुके थे। उन्होंने ‘सूर्यावंशम’ और ‘जिला’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं। उनकी 99वीं फिल्म रिलीज के लिए तैयार थी और उनका लक्ष्य 100 फिल्में पूरी करने का था। वह तमिलनाडु सीरवी महासभा के अध्यक्ष भी थे।

  • चेन्नई में होगा अंतिम संस्कार

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समाज के लोग अस्पताल पहुंचे। परिजनों के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को जयपुर ले जाया जाएगा, जहाँ से एयर एंबुलेंस के जरिए शव चेन्नई पहुँचाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार चेन्नई में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ किया जाएगा।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code