hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में थमा चुनाव प्रचार, 17 नवम्बर को होगा मतदान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में थमा चुनाव प्रचार, 17 नवम्बर को होगा मतदान
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में थमा चुनाव प्रचार, 17 नवम्बर को होगा मतदान

Vinayak Barot
Last updated: November 15, 2023 9:29 pm
Vinayak Barot
Published: November 15, 2023
Share
SHARE

भोपाल/रायपुर, 15 नवम्बर। मध्य प्रदेश की सभी 230 और छत्तीसगढ़ की बची 70 सीटों के लिए बुधवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया। प्रचार अभियान के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। शुक्रवार, 17 नवम्बर को सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होंगे।

मध्य प्रदेश में जहां शाम छह बजे चुनाव प्रचार थमा वहीं छत्तीसगढ़ में दूसरे व अंतिम चरण का प्रचार अभियान एक घंटा पहले यानी शाम पांच बजे समाप्त हुआ। पोलिंग के 48 घंटे पहले से सार्वजनिक मंचों से चुनाव प्रचार-प्रसार बंद रहेगा, लेकिन इस दौरान उम्मीदवार घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने दोनों राज्यों में निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान के लिए पूरी व्यवस्था की है।

प्रचार अभियान के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अमित शाह, योगी आदित्यनाथ तक भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया वहीं कांग्रेस की कमान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सचिन पायलट ने संभाली।

मध्य प्रदेश में पोलिंग सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक होगी जबकि माओवादी प्रभावित इलाके डिंडोरी, बालाघाट, और मंडला जिले के मतदान केंद्रों में मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे शुरू होकर अपराह्न तीन बजे तक होगी।

मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर 2533 उम्मीदवार जोर आजमा रहे

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कहा कि राज्य की 230 सीटों पर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख से अधिक हैं। इन मतदाताओं के लिए 65 हजार पांच सौ से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुल 2533 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 2280 पुरुष, 252 महिलाएं और एक अन्य (थर्ड जेंडर) उम्मीदवार हैं।

भाजपा और कांग्रेस ने सभी सीटों पर उतारे हैं उम्मीदवार

चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार चुनाव में भाजपा एवं कांग्रेस के 230-230 के अतिरिक्त बीएसपी के 181, समाजवादी पार्टी के 71 और 1166 निर्दलीय उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर 958 उम्मीदवार

वहीं, छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की 70 सीटों पर कुल 958 उम्मीदवार हैं। इसमें 827 पुरुष, 130 महिला और एक तृतीय लिंग उम्मीदवार शामिल हैं। छत्तीसगढ़ की कुल 90 सीटों में से 20 सीटों पर पहले चरण में गत सात नवम्बर को मतदान हो चुका है।

छत्तीसगढ़ की 700 संगवारी मतदान केंद्रों में सिर्फ महिला कर्मी पदस्थ

द्वितीय चरण के मतदान के दौरान छत्तीसगढ़ के एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इन मतदाताओं में 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष, 81 लाख 72 हजार 171 महिला और 684 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। पूरे राज्य में कुल 18 हजार 833 मतदान केंद्र चुनाव आयोग ने बनाए हैं। इनमें से 700 संगवारी मतदान केंद्रों में सिर्फ महिला मतदानकर्मी ही पदस्थ रहेंगी।

You Might Also Like

महाकुम्भ में गौतम अडानी ने महाप्रसाद सेवा में की भागीदारी, बोले – यूपी में अधिकतम निवेश के लिए प्रतिबद्ध है अडानी समूह
खड़गे ने वेंकैया नायडू को लिखा पत्र – संसद भवन में पत्रकारों पर मनमाने प्रतिबंध के मामले में हस्तक्षेप की मांग
रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता शुरू, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले – अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण
राजस्थान : गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या, बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने ली हत्या की जिम्मेदारी
RBI MPC Meeting: तीन दिवसीय बैठक शुरू, रेपो रेट पर बुधवार को होगा बड़ा फैसला
TAGGED:ChhattisgarhElection campaign stoppedmadhya pradeshvoting will be held on 17th November
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

August 7, 2026

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?