hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: महाकुम्भ में गौतम अडानी ने महाप्रसाद सेवा में की भागीदारी, बोले – यूपी में अधिकतम निवेश के लिए प्रतिबद्ध है अडानी समूह
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > महाकुम्भ में गौतम अडानी ने महाप्रसाद सेवा में की भागीदारी, बोले – यूपी में अधिकतम निवेश के लिए प्रतिबद्ध है अडानी समूह
धर्म-संस्कृतिकारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

महाकुम्भ में गौतम अडानी ने महाप्रसाद सेवा में की भागीदारी, बोले – यूपी में अधिकतम निवेश के लिए प्रतिबद्ध है अडानी समूह

Revoi Editor
Last updated: January 21, 2025 9:27 pm
Revoi Editor
Published: January 21, 2025
Share
SHARE

महाकुम्भ नगर, 21 जनवरी। अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी मंगलवार को अपनी पत्नी प्रीति अडानी के साथ महाकुम्भ पहुंचे और इस्कॉन के सहयोग से चलाई जा रही अडानी समूह की महाप्रसाद सेवा में भागीदारी की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका समूह उत्तर प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश के लिए प्रतिबद्ध है।

सपत्नीक गंगा स्नान किया और पूजा-अर्चना की

अडानी समूह के एक अधिकारी ने बताया कि गौतम अडानी ने अडानी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अडानी के साथ गंगा में स्नान किया और पूजा अर्चना की। वे गंगा तट पर स्थित शंकर विमानमंडपम मंदिर भी गए। उल्लेखनीय है कि अडानी समूह ने महाकुम्भ मेले में प्रसाद वितरण के लिए अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के साथ गठबंधन कर रखा है और गौतम अडानी महाप्रसाद वितरण सेवा में शामिल होने के लिए ही प्रयागराज आए थे।

महाकुम्भ में प्रतिदिन एक लाख भक्तों को वितरित किया जा रहा महाप्रसाद

अडानी समूह व इस्कॉन की महाप्रसाद सेवा के तहत प्रतिदिन लगभग एक लाख भक्तों को महाप्रसाद वितरित किया जा रहा है, जिसमें 18,000 सफाई कर्मी भी शामिल हैं। महाप्रसाद में रोटी, दाल, चावल, सब्जियां और मिठाई शामिल है। इसके अलावा, अडानी ग्रुप विशेष रूप से दिव्यांग, बुजुर्ग और बच्चों के लिए गोल्फ कार्ट की सुविधा भी प्रदान कर रहा है, जिससे उन्हें मेले में आने-जाने में सुविधा हो सके।

अद्भुत, अद्वितीय, एवं अलौकिक!

गौतम अडानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी एक पोस्ट मे लिखा – ‘अद्भुत, अद्वितीय, एवं अलौकिक!प्रयागराज आकर ऐसा लगा मानो पूरी दुनिया की आस्था, सेवाभाव और संस्कृतियां यहीं मां गंगा की गोद में आकर समाहित हो गयी हैं। कुंभ की भव्यता और दिव्यता सजीव बनाए रखने वाले सभी साधु, संत, कल्पवासी एवं श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर शासन-प्रशासन, सफाई कर्मियों और सुरक्षा बलों को मैं हृदय से धन्यवाद देता हूं। मां गंगा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।’

अद्भुत, अद्वितीय, एवं अलौकिक!

प्रयागराज आकर ऐसा लगा मानो पूरी दुनिया की आस्था, सेवाभाव और संस्कृतियां यहीं मां गंगा की गोद में आकर समाहित हो गयी हैं।

कुंभ की भव्यता और दिव्यता सजीव बनाए रखने वाले सभी साधु, संत, कल्पवासी एवं श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर शासन-प्रशासन, सफाई… pic.twitter.com/04kFsieimr

— Gautam Adani (@gautam_adani) January 21, 2025

‘विकास की दिशा में काम कर रही यूपी सरकार को हमारा निरंतर सहयोग‘

अडानी ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘उत्तर प्रदेश में भारी अवसर मौजूद हैं और प्रदेश सरकार विकास को लेकर जिस दिशा में काम कर रही है, उसमें अदानी समूह का निरंतर योगदान रहेगा। अडानी समूह उत्तर प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश के लिए प्रतिबद्ध है।’

महाकुंभ में अडानी ने श्रद्धालुओं में प्रसाद बाँटकर एक सच्चे धर्मपालक होने का प्रमाण दिया है।

उनकी सनातन के लिए आस्था और समर्पण अद्भुत है !

Thank you Adani ji pic.twitter.com/2KAFpHEYCN

— Hardik Bhavsar (@Bitt2DA) January 21, 2025

महाकुम्भ की भव्यता के लिए पीएम मोदी व सीएम योगी को दिया धन्यवाद

महाकुम्भ के अनुभव के बारे में अडानी ने कहा, ‘यहां की भव्यता और व्यवस्था के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देशवासियों की तरफ से धन्यवाद देता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘इस मेले में करोड़ों लोग आते हैं और यहां सफाई और अन्य व्यवस्थाएं प्रबंधन संस्थान और औद्योगिक घराने के लिए शोध का विषय है। यहां आकर बहुत अद्भुत अनुभव हुआ।’

समूह ने ‘आरती संग्रह’ की एक करोड़ प्रतियां श्रद्धालुओं को अर्पित कीं

गौरतलब है कि महाप्रसाद सेवा के अलावा अडानी समूह ने देश के लब्ध प्रतिष्ठ प्रकाशन संस्थान ‘गीता प्रेस’ के सहयोग से ‘आरती संग्रह’ की एक करोड़ प्रतियां महाकुम्भ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में अर्पित की हैं। इस आरती संग्रह में शिव, लक्ष्मी, गणेश, विष्णु, दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं की आरती शामिल हैं। इन पुस्तकों को महाकुम्भ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को नि:शुल्क वितरित किया जा रहा है।

You Might Also Like

ओवल टेस्ट : ओली पोप और पुछल्ले वोक्स ने इंग्लैंड को दिलाई 99 रनों की बढ़त
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद उत्तर व पश्चिमी भारत में 200 से अधिक उड़ानें रद, 18 हवाई अड्डे अस्थायी रूप से बंद
कतर में फांसी की सजा पाए आठ भारतीय नागरिक जेल से रिहा, सरकार ने किया फैसले का स्वागत
मौसम विभाग का अलर्ट : दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी गर्मी, 42 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
निर्वाचन आयोग का फैसला : 5 राज्यों में चुनावों के मद्देनजर अभिनेता राजकुमार राव आज से ‘नेशनल आइकन’
TAGGED:adani groupAdani participated in Mahaprasad SevaAdani reached Maha Kumbhcommitted to maximum investment in UPGautam adani
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?