hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: डोनाल्ड ट्रंप ने कृषि उत्पादों पर जिद छोड़ी, भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर मुहर जल्द
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > डोनाल्ड ट्रंप ने कृषि उत्पादों पर जिद छोड़ी, भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर मुहर जल्द
अंतरराष्ट्रीयकारोबारराजनीतिराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

डोनाल्ड ट्रंप ने कृषि उत्पादों पर जिद छोड़ी, भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर मुहर जल्द

Revoi Editor
Last updated: November 17, 2025 2:05 am
Revoi Editor
Published: November 17, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 16 नवम्बर। भारत–अमेरिका के बीच कई दौर की वार्ताओं के बाद ट्रेड डील लगभग तैयार और इस माह के अंत तक इसके औपचारिक एलान की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कृषि उत्पादों पर अपनी जिद छोड़ दी है। दोनों देशों के बीच लगातार बातचीत के बाद भारत भी अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए अपने बाजार को आंशिक रूप से खोलने को तैयार हो गया है।

इसी क्रम में अमेरिका भी भारत पर लागू पेनाल्टी टैरिफ वापस लेने को तैयार है जबकि दोनों देशों ने हाल के महीनों में बढ़ी व्यापारिक तनातनी को कम करने पर सहमति जताई है। खासकर, रूस से तेल खरीद पर लगे शुल्क संबंधी विवाद सुलझने के बाद समझौते का रास्ता साफ हुआ है।

पेनाल्टी टैरिफ हटेंगे, दोतरफा बातचीत तेज

अधिकारियों का कहना है कि पेनाल्टी टैरिफ हटाना इस डील का अहम हिस्सा होगा। अमेरिका ने पहले भारतीय निर्यातों पर 50 फीसदी तक टैरिफ लगाया था, जिसमें 25 फीसदी हिस्सा पेनाल्टी के तौर पर रूस से तेल खरीद से जुड़ा था। अक्टूबर में भारत की रूस से आयात में गिरावट के बाद यह विवाद व्यावहारिक रूप से खत्म हो गया।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी साफ कहा कि दोनों देश ‘फेयर ट्रेड डील’ के करीब हैं, जो ऊर्जा व्यापार और निवेश को नई दिशा देगा। दोनों पक्ष अब पारस्परिक टैरिफ दरें तय करने में जुटे हैं, जिनके लिए 12–15 फीसदी और 15–19 फीसदी के दो स्लैब पर विचार चल रहा है।

सोयाबीन, कॉर्न और डेयरी उत्पादों का रास्ता खुलेगा

डील के तहत भारत अब अमेरिकी सोयाबीन और कॉर्न को ड्यूटी-फ्री या कम शुल्क पर आयात करने पर सहमत हुआ है। यह सोयाबीन नॉन-जेनिटिकली मॉडिफाइड श्रेणी में होगी, जिसे भारत उद्योग से सीधे खरीदने की योजना बना रहा है। वहीं, अमेरिकी कॉर्न का इस्तेमाल भारत एथेनॉल उत्पादन के लिए करेगा, जिससे घरेलू ऊर्जा रणनीति को मदद मिलेगी।

डेयरी उत्पादों पर हालांकि सख्त शर्तें रहेंगी। इस कड़ी में भारत केवल सीमित और प्रोसेस्ड आइटम की अनुमति देगा, तरल दूध पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कृषि आयात इस वार्ता का सबसे संवेदनशील हिस्सा रहा, लेकिन अब अधिकतर मुद्दों पर सहमति बन चुकी है।

उद्योग, कृषि और ऊर्जा व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार

दोनों देशों ने आयात योग्य उत्पादों की सूची भी लगभग तय कर ली है, जिससे औद्योगिक और कृषि व्यापार में नई तेजी आएगी। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह सौदा भारतीय उद्योगों को अमेरिकी बाजार तक आसान पहुंच देगा जबकि अमेरिकी कृषि क्षेत्र के लिए भारत एक बड़ा उपभोक्ता बाजार बनेगा। ऊर्जा व्यापार खासकर एलएनजी और कच्चे तेल में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है। इस डील से भारत को कच्चे माल की बेहतर उपलब्धता मिलेगी जबकि अमेरिका को स्थिर, दीर्घकालिक बाजार। कुल मिलाकर, यह व्यापार समझौता दोनों अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक ‘विन–विन’ स्थिति बन सकता है।

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश :  सोनिया गांधी के गढ़ में कांग्रेस को आघात, बागी विधायक अदिति सिंह भाजपा में शामिल
Rupee vs Dollar: रुपये ने दिखाई ऐतिहासिक गिरावट, पहली बार 80 रुपये प्रति डॉलर से नीचे गिरा
‘सुल्ली डील’ एप बनाने वाले को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें मामला
एअर इंडिया के पूर्व कर्मचारियों का दावा – 2024 में बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के दरवाजे की गड़बड़ी को उजागर किया था
श्रीलंका : आर्थिक संकट को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच पीएम महिंदा राजपक्षे ने दिया इस्तीफा
TAGGED:agricultural productsdonald trumpIndia US trade dealtrade deal to be finalized soonTrump gives up his insistence
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

हाथरस कांड : मुख्य आरोपित देव प्रकाश मधुकर ने किया सरेंडर, 121 लोगों की मौत के बाद से फरार था एक लाख का ईनामी

Revoi Editor
Revoi Editor
July 6, 2024
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव मंजूर, ओम बिरला ने बनाई 3 सदस्यीय कमेटी
डीजीसीए का दावा- घरेलू एयरलाइन कंपनियों से मार्च में 1.45 करोड़ लोगों ने की यात्रा
ममता बनर्जी ने कहा – ‘पेगासस स्पिन बजट’, आम जनता के लिए इसमें कुछ नहीं
હૈદરાબાદનું પણ બદલાઈ શકે છે નામ, અખિલ ભારતીય અખાડા પરિષદે કરી માંગણી
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?