hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सपा प्रमुख पर भड़के डिप्टी सीएम केशव मौर्य, कहा – ‘मेरी हत्या करा सकते हैं अखिलेश यादव’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > सपा प्रमुख पर भड़के डिप्टी सीएम केशव मौर्य, कहा – ‘मेरी हत्या करा सकते हैं अखिलेश यादव’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

सपा प्रमुख पर भड़के डिप्टी सीएम केशव मौर्य, कहा – ‘मेरी हत्या करा सकते हैं अखिलेश यादव’

Vinayak Barot
Last updated: March 23, 2023 5:56 pm
Vinayak Barot
Published: March 23, 2023
Share
SHARE

लखनऊ, 23 मार्च। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के मन में उनके प्रति ‘जहर’ भरा है और वह उनकी ‘हत्या’ भी करा सकते हैं। अखिलेश यादव ने इसके जवाब में कहा कि सपा किसी के लिए खतरा नहीं हो सकती।

केशव मौर्य ने यहां अपने सरकारी आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में एक सवाल पर कहा, ‘मैं यह मानता हूं कि उनके मन में मेरे प्रति बहुत जहर भरा है। मैं कभी भी अखिलेश यादव जी को श्री अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष के अलावा उनके प्रति कोई और शब्द प्रयोग नहीं करता। लेकिन उनकी जो भावना है, पता नहीं किनसे—किनसे मिली भगत करके, उनका बस चले तो मेरी हत्या करवा दें।’

उनसे पूछा गया था कि अखिलेश यादव कहते हैं कि केशव प्रसाद मौर्य तो शूद्र हैं, और वह उनके बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहते हैं। मौर्य ने यादव को अपनी पार्टी पर ध्यान देने की सलाह देते हुए कहा, ‘समाजवादी पार्टी का 2024 के लोकसभा चुनाव में तो सफाया हो ही जाएगा, लेकिन वह पार्टी के काम में ध्यान दें और इस प्रकार की बयानबाजी करके उन्हें अब कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है। उनका सर्वोच्च (प्रदर्शन) 2022 में था, जिसमें उन्होंने 100 से अधिक विधायक जिताये हैं लेकिन अब उनके पतन का समय आ गया है।’

इस सवाल पर कि अखिलेश यादव का दावा है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन्हें जेल भेजना चाहती है, उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘जो भी लोग गलत करते हैं उन्हें जेल जाना पड़ता है। उनके बारे में अभी तक तो ऐसा कुछ मेरी जानकारी में नहीं है। वह ऐसे बयान देकर सहानुभूति बटोरने की बजाय अपनी पार्टी पर ध्यान दें।’

इस बीच, यादव ने मौर्य के इस बयान पर कहा, ‘समाजवादी पार्टी किसी के लिए खतरा नहीं हो सकती है। उन्हें (मौर्य) परेशानी यह है कि जब से स्वामी प्रसाद मौर्य हमारे साथ हैं, जबसे अवधेश प्रसाद जी सक्रिय हो गए हैं, जब हमारी पार्टी बहुत मजबूती से जमीन पर काम करने लगी है तो उनका जो कुर्सी का चक्कर है, उसके लिए वह (मौर्य) घबराने लगे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘समाजवादी पार्टी इनसे (मौर्य) बहुत प्रेम करती है, लेकिन समाजवादी पार्टी यह जानती है कि वह कितने भी अपमानित हो जाएं, भाजपा नहीं छोड़ेंगे।’

You Might Also Like

कोलंबियाई सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, विमान में सवार थे 125 जवान, 80 सैनिकों के मारे जाने की आशंका
राष्ट्रपति मुर्मु ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं, बोलीं – ‘आइए, हम सब नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें’
भाजपा ने दशहरा पर जारी किया पोस्टर, सीएम बघेल बोले – पिछड़ों को गाली देना भाजपा की परंपरा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं – यह बजट आम लोगों का, 2 वर्षों से टैक्स न बढ़ाना ही बड़ी राहत
सबरीमाला मंदिर में भक्तों ने चढ़ाया इतना चढ़ावा…सिक्के गिनते-गिनते थक गए कर्मचारी
TAGGED:akhilesh yadavDeputy CMKeshav MauryaKeshav Maurya got angry on SP chief
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?