अहमदाबाद, ४ नवंबर २०२६: टॉरेंट पावर लिमिटेड (“कंपनी”) ने आज, ३० सितंबर, २०२६ को समाप्त तिमाही और छमाही अवधि के वित्तीय परिणामों की घोषणा की। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी ने मजबूत परिचालन प्रदर्शन दर्ज किया, जिसके परिणामस्वरूप एडजस्टेड EBITDA (समायोजित एबिटा) में २९% की उल्लेखनीय वृद्धि हुई। इस वृद्धि में कंपनी के विद्युत वितरण और नवीकरणीय ऊर्जा (रिन्यूएबल एनर्जी) व्यवसायों के बेहतरीन प्रदर्शन के साथ-साथ नाभा (Nabha) अधिग्रहण के सफल एकीकरण का प्रमुख योगदान रहा। इस एडजस्टेड EBITDA में नाभा अधिग्रहण से संबंधित ₹५४ करोड़ की मूलधन वसूली का प्रभाव भी शामिल है, जिसे लागू लीज़ लेखांकन सिद्धांतों के अनुरूप बैलेंस शीट में दर्ज किया गया है।
समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी ने TCI में ₹१०५ करोड़ की अतिरिक्त वृद्धि दर्ज की, जिसके मुख्य कारण निम्नलिखित हैं:
- कंपनी के विद्युत वितरण व्यवसायों के परिचालन प्रदर्शन में निरंतर सुधार।
- प्लांट लोड फैक्टर (PLF) में वृद्धि और नई शुरू की गई परियोजनाओं के योगदान से नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो के प्रदर्शन में मजबूती।
- नाभा अधिग्रहण के परिणामस्वरूप योगदान में वृद्धि।
- उधार में वृद्धि के कारण वित्तीय लागत में भी आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई।
टॉरेंट पावर, लगभग ₹५०,००० करोड़ की आय वाले टॉरेंट ग्रुप की ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी है। कंपनी की आय ₹२८,९६६ करोड़ है और यह देश के ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत शीर्ष कंपनियों में से एक है। टॉरेंट पावर बिजली के संपूर्ण पावर वैल्यू चेन, जैसे उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण में अपनी सशक्त उपस्थिति रखती है।


