नागोया, 26 सितम्बर। गत चैम्पियन भारतीय पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने 20वें एशियाई खेलों (Aichi-Nagoya 2026) में भी अपनी श्रेष्ठता कायम रखी और शनिवार को भारतीय दल मौजूदा संस्करण में पहली बार एक दिन में ‘गोल्डन डबल’ हासिल करने में सफल रहा।

पुरुष मैराथन में सावन बरवाल का ऐतिहासिक रजत
वहीं सैन्य जवान सावन बरवाल के पुरुष मैराथन में ऐतिहासिक रजत पदक ने उतार-चढ़ाव भरे भारतीय ट्रैक एंड फील्ड अभियान में सबसे खास उपलब्धि दर्ज कराई। हालांकि पिछले दो बार के चैम्पियन गोल प्रक्षेपक तजिंदर पाल सिंह तूर स्वर्णिम हैट्रिक से वंचित रह गए और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बावजूद उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। ट्रैक एंड फील्ड मुकाबलों में दिन का तीसरा पदक कांस्य के रूप में प्राची चौधरी ने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में दिलाया।

स्क्वाश के मिश्रित युगल में जोशना-सेंथिलकुमार को कांस्य
दिन की अन्य बड़ी उपलब्धि स्क्वॉश में मिली, जहां अनाहत सिंह और अभय सिंह ने एकल फाइनल में जगह बनाकर खुद को स्वर्ण पदक की दौड़ में कदम रखा। इसके साथ ही दोनों के पास 2028 लॉस एंजेलिस ओलम्पिक के लिए क्वालीफिकेशन हासिल करने का मौका भी है। वहीं जोशना चिनप्पा व वेलावन सेंथिलकुमार को मिश्रित युगल सेमीफाइनल में पराजय के चलते कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
निशानेबाजी में एक और रजत
इस बीच निशानेबाजों का प्रदर्शन हालांकि एक बार फिर मिला-जुला रहा और दिन की इकलौती सफलता आशी चौकसी, तिलोत्तमा सेन और विदर्सा विनोद ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस टीम स्पर्धा में रजत पदक के रूप में दिलाई।
🇮🇳 DAY 10: GOLD, SILVER & A STORM OF MOMENTUM! 🥇🥈🥉🔥
Team India delivered another power-packed day at #AsianGames2026! 💪🇮🇳
🥇 Kabaddi — Both Men’s & Women’s teams conquered the finals to bring home GOLD!
🥈 Athletics — Sawan Barwal claimed Silver with a National Record in… pic.twitter.com/t2w0s5T19N— SAI Media (@Media_SAI) September 26, 2026
सातवें दिन भारत ने 2 स्वर्ण सहित 7 पदक जीते, अब तक कुल 30 पदक मिले
कुल मिलाकर देखें तो भारतीय दल ने मौजूदा संस्करण के सातवें दिन सात पदक जीते, जिनमें दो स्वर्ण, तीन रजत व दो कांस्य शामिल थे। फिलहाल भारत 30 पदकों (4+12+14) के साथ पदक तालिका अब भी 10वें स्थान पर है।
🇮🇳 30 MEDALS AND COUNTING! 🥇🥈🥉
Team India continues to shine at the Asian Games 2026, bringing home 4 Gold, 12 Silver and 14 Bronze medals! 💪🔥
Every medal carries a story of grit, determination and the tricolour spirit. Let’s keep cheering our champions! #Cheer4Bharat… pic.twitter.com/l1WTKU9XUO
— SAI Media (@Media_SAI) September 26, 2026
चीन ने पूरा किया स्वर्ण पदकों का शतक
वहीं चीन ने स्वर्ण पदकों का शतक पूरा कर लिया है और 107 स्वर्ण, 41 रजत व 28 कांस्य यानी कुल 176 पदकों के साथ उसने अग्रिम कतार में अन्य देशों से मजबूत लीड हासिल कर रखी है। मेजबान जापान (31+49+49=129) दूसरे स्थान पर है जबकि तीसरे स्थान पर काबिज कोरिया गणराज्य के खाते में 73 पदक (16+21+36) हैं।
भारत को एथलेटिक्स में पहले स्वर्ण पदक की तलाश
खैर, ट्रैक एंड फील्ड मुकाबलों की बात करें तो मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में पूरे दिन लगातार हल्की बारिश होती रही, जिससे मैदान गीला रहा। प्रतियोगिता के तीन दिन अभी बाकी हैं, लेकिन भारतीय एथलेटिक्स टीम को अब भी अपने पहले स्वर्ण पदक की तलाश है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) को कम से कम 25 पदक जीतने की उम्मीद है।
पुरुष मैराथन में भारत को 44 वर्षों बाद कोई पदक
लेकिन, दिन की शुरुआत शानदार रही, जब पुरुष मैराथन में भारत ने 44 वर्षों बाद कोई पदक जीता। सेना के 28 वर्षीय धावक सावन बरवाल ने दो घंटे 11 मिनट 37 सेकेंड में अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर 42.195 किलोमीटर की मैराथन पूरी की। वह स्वर्ण पदक जीतने वाले जापान के इचिताका यामाशिता से 48 सेकेंड पीछे रहे, जिन्होंने दो घंटे 10 मिनट 49 सेकंड का समय निकाला। चीन के पेइयू फेंग दो घंटे 12 मिनट 13 सेकेंड समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। भारत के कार्तिक करकेरा दो घंटे 22 मिनट 41 सेकेंड समय के साथ 19 धावकों में 17वें स्थान पर रहे।
HISTORIC SILVER FOR BHARAT! 🥈🇮🇳
Congratulations to Sawan Barwal on ending India’s 44-year wait for an Asian Games marathon medal. He clocked a brilliant 2:11:37, setting a new National Record in the Men’s Marathon.
The entire nation is incredibly proud of this historic… pic.twitter.com/QsZbNEj01K
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 26, 2026
बरवाल एशियाड मैराथन में पदक जीतने वाले चौथे भारतीय
एशियाई खेलों में मैराथन में इससे पहले 1982 में दिल्ली में होसुर कुक्काप्पा सीतारन ने भारत को कांस्य पदक दिलाया था। बरवाल एशियाई खेलों में मैराथन में पदक जीतने वाले चौथे भारतीय भी बन गए। दिल्ली में 1951 में पहले एशियाई खेलों में छोटा सिंह ने स्वर्ण और सूरत सिंह माथुर ने कांस्य पदक जीता था।
तूर को बारिश के कारण जूझना पड़ा
वहीं तूर की लगातार तीन स्वर्ण पदक जीतने की कोशिश रजत पदक के साथ खत्म हुई। बारिश के कारण मुश्किल परिस्थितियों से जूझते हुए पंजाब के 31 वर्षीय कद्दावर एथलीट तूर ने 20.64 मीटर का सत्र का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया और दूसरे स्थान पर रहते हुए लगातार तीसरा एशियाड पदक हासिल किया। लेकिन वह 21.77 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से काफी काफी पीछे रहे।
Congratulations to Tajinderpal Singh Toor on winning Silver in Men’s Shot Put at Asian Games 2026 and securing his third consecutive Asian Games medal.#Cheer4Bharat pic.twitter.com/NoKRKMZn7f
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 26, 2026
ईरान के मोहम्मदरेजा तैयबीसे (20.81 मीटर) ने एशियाई खेलों का रिकॉर्ड तोड़ने के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 2018 में तूर द्वारा बनाए गए 20.75 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा। सऊदी अरब के मोहम्मद टोलू ने 20.48 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा में भारत के एक अन्य प्रक्षेपक करणवीर सिंह 10वें स्थान पर रहे।
400 मीटर दौड़ में कांस्य से प्राची ने यूपी का नाम रौशन किया
उत्तर प्रदेश की प्राची ने महिला 400 मीटर दौड़ के फाइनल में 53.21 सेकेंड का समय निकालकर कांस्य पदक अपने नाम किया। बहरीन की सलवा नासेर ने (49.20 सेकेंड) के रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। ईरान की जहरा जारेई मनौजान (52.38 सेकेंड) ने रजत पदक हासिल किया। फाइनल में शामिल एक अन्य भारतीय धाविका किरण पहल (53.41 सेकेंड) पांचवें स्थान पर रहीं।
Heartiest congratulations to Prachi Choudhary on winning the Bronze Medal in the Women’s 400m at the Asian Games 2026.#Cheer4Bharat pic.twitter.com/wXXhElJ2ux
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 26, 2026
फिलहाल पुरुषों की 400 मीटर फाइनल स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी विशाल टीके (45.48 सेकेंड) पांचवें स्थान पर रहे तो महिलाओं की 1500 मीटर फाइनल स्पर्धा में पारुल चौधरी और पूजा क्रमशः चौथे और छठे स्थान पर रहीं। पारुल ने चार मिनट 9.46 सेकेंड जबकि पूजा ने 4:16.78 मिनट का समय दर्ज किया।
इस बीच राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी अनीमेश कुजूर ने सेमीफाइनल की तीसरी हीट में 20.81 सेकेंड के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल कर पुरुषों की 200 मीटर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। नंदिनी कोंगन ने भी महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने अपनी हीट में 13.48 सेकेंड समय के साथ चौथा स्थान हासिल किया।
SILVER FOR BHARAT! 🇮🇳🥈
Heartiest congratulations to Tilottama Sen, Vidarsa Vinod Kochalumkal and Ashi Chouksey on winning the Silver Medal in the Women’s 50m Rifle 3 Positions Team event at the Asian Games 2026.
The Indian trio, all TOPS Development Athletes, secured Silver… pic.twitter.com/0l7EoJEb9t
— SAI Media (@Media_SAI) September 26, 2026
निशानेबाजी : महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस टीम स्पर्धा में रजत
अन्य खेल स्पर्धाओं की बात करें तो निशानेबाजी में आशी चौकसी, तिलोत्तमा सेन और विदर्सा विनोद ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। भारतीय टीम ने कुल 1763 अंक जुटाकर दूसरा स्थान हासिल किया। चीन ने 1773 अंक जुटाकर इन खेलों के रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि कजाखस्तान 1754 अंक के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया। तिलोत्तमा और विदर्सा ने व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालीफाई किया था, लेकिन पदक जीतने से चूक गईं। तिलोत्तमा चौथे और विदर्सा पांचवें स्थान पर रहीं।
𝗧𝗛𝗘 𝗖𝗛𝗔𝗠𝗣𝗜𝗢𝗡𝗦 𝗠𝗔𝗥𝗖𝗛 𝗢𝗡! 🥇🇮🇳
The defending champions have powered their way into the Asian Games 2026 Semi-Finals with their fourth consecutive victory in Pool A, this time overcoming Japan 2-0! 🏑💪
🇮🇳 India 13-1 Indonesia 🇮🇩
🇮🇳 India 16-1 Sri Lanka 🇱🇰
🇮🇳… pic.twitter.com/ZbQbLqBAny— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 26, 2026
हॉकी : गत चैम्पियन भारतीय पुरुष सेमीफाइनल में
गत चैंपियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल ए के कड़े मुकाबले में मेजबान जापान को 2-0 से हराकर लगातार चौथी जीत से सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारत ने इससे पहले अपने शुरुआती तीन पूल मुकाबलों में इंडोनेशिया को 13-1, श्रीलंका को 16-1 और दक्षिण कोरिया को 8-2 से करारी शिकस्त दी थी। छह टीमों के पूल में भारत 28 सितम्बर को बांग्लादेश के खिलाफ अपना अंतिम पूल मैच खेलेगा।
The Indian Men’s Team sealed a 2-0 win over Japan to march into the Semi-Finals of Asian Games 2026! 🏑💪
Relive the intensity, celebrations and all the action from another winning outing. 📸🇮🇳#HockeyIndia #IndiaKaGame #AsianGames2026 #AichiNagoya2026 pic.twitter.com/MtsHuZ3qAB
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 26, 2026
जापान के खिलाफ अभिषेक (15वां मिनट) ने मैदानी प्रयास से गोल किया जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 40वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। वैसे पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में न बदल पाने को लेकर भारतीय खेमा अवश्य चिंतित होगा। शनिवार को ही 10 शॉर्ट कॉर्नर मिले, जिनमें सिर्फ एक को भुनाया जा सका।
तीरंदाजी स्पर्धा में शानदार शुरुआत
तीरंदाजी स्पर्धा में भारत ने शानदार शुरुआत की। धीरज बोम्मादेवरा ने पुरुष रिकर्व और चीकिता तनीपार्थी ने महिला कम्पाउंड की व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत ने कम्पाउंड मिश्रित टीम क्वालीफिकेशन में भी पहला स्थान हासिल किया।
हाल में ऐतिहासिक विश्व कप फाइनल जीतने वाले धीरज ने सुबह 698 अंक का शानदार प्रदर्शन किया। उनके इस प्रदर्शन ने एशियाई खेलों की क्वालीफिकेशन स्पर्धा का नया रिकॉर्ड बनाने के साथ भारत को पुरुष रिकर्व टीम और रिकर्व मिश्रित टीम की वरीयता में दूसरे स्थान पर पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई।
महिला कम्पाउंड क्वालीफिकेशन में चीकिता ने 705 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया और भारत को महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा की वरीयता में दूसरे स्थान पर पहुंचाया। वहीं, पुरुष कम्पाउंड टीम तीसरे स्थान पर रही। इसमें साहिल जाधव का व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन में पांचवां स्थान भारत के लिए अहम रहा।
टेबल टेनिस में अभियान समाप्त : मानुष शाह और यशस्विनी घोरपड़े को पुरुष व महिला एकल के प्री-क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा, जिससे भारत का टेबल टेनिस अभियान समाप्त हो गया। भारतीय पैडलरों ने इन खेलों में केवल एक पदक हासिल किया, जब मानुष शाह व दिया चितले ने शुक्रवार को मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीता था। भारत ई-स्पोर्ट्स, तलवारबाजी और कैनोइंग में भी खास प्रभाव नहीं छोड़ सका।


