hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली हाइकोर्ट ने धनशोधन मामले में ईडी की याचिका पर अमानतुल्लाह खान से मांगा जवाब
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > दिल्ली > दिल्ली हाइकोर्ट ने धनशोधन मामले में ईडी की याचिका पर अमानतुल्लाह खान से मांगा जवाब
दिल्लीराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली हाइकोर्ट ने धनशोधन मामले में ईडी की याचिका पर अमानतुल्लाह खान से मांगा जवाब

Revoi Editor
Last updated: February 13, 2025 4:38 pm
Revoi Editor
Published: February 13, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 13 फरवरी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की उस याचिका पर आम आदमी पार्टी (आप) नेता अमानतुल्ला खान से बृहस्पतिवार को जवाब मांगा जिसमें दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अनियमितताओं से संबंधित धन शोधन मामले में उनके खिलाफ दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से अधीनस्थ अदालत के इनकार और रिहाई के आदेश को चुनौती दी गई है।

न्यायमूर्ति विकास महाजन ने ओखला से ‘आप’ के विधायक को नोटिस जारी कर मामले को 21 मार्च को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया। न्यायाधीश ने अधीनस्थ अदालत से भी उच्च न्यायालय में अगली सुनवाई की तारीख के बाद तक कार्यवाही स्थगित करने को कहा।

ईडी के वकील ने दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा कि निचली अदालत ने खान और उनकी पत्नी के खिलाफ अभियोजन पक्ष की शिकायत (आरोपपत्र) पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है, जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को मामले की सुनवाई होनी है।

अधीनस्थ अदालत ने पिछले साल धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत धन शोधन के कथित अपराध के लिए खान के खिलाफ संज्ञान लेने से इनकार कर दिया था और उन पर मुकदमा चलाने के लिए अपेक्षित मंजूरी के अभाव का हवाला दिया गया था।

ईडी ने 29 अक्टूबर, 2024 को 110 पृष्ठ की पहली अनुपूरक अभियोजन शिकायत (आरोप पत्र के समान) दायर की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में भ्रष्टाचार के जरिए धन अर्जित किया। खान को ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत दो सितंबर, 2024 को गिरफ्तार किया था। ईडी ने दिल्ली के ओखला इलाके में स्थित उनके आवास की तलाशी ली थी।

You Might Also Like

दिल्ली हाई कोर्ट की बाबा रामदेव को नोटिस, एलोपैथी के खिलाफ भ्रामक बयानों से बचने की दी नसीहत
यूपी में 26 घंटे में 3 मर्डर करने वाला साइको किलर एनकाउंटर में ढेर: क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान पिस्टल छीनकर भाग रहा था पूर्व फौजी
मानसून सत्र: नेता प्रतिपक्ष पर भड़के ओम बिरला, कहा: अपने नेताओं को समझाइए, पर्चियां फेंकने के लिए जनता ने नहीं भेजा
नकदी विवाद: दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने प्रधान न्यायाधीश को रिपोर्ट सौंपी
मॉस्को में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात, व्यापार और वैश्विक मुद्दों पर हुई अहम चर्चा
TAGGED:Amanatullah Khananswer soughtdelhi high courtedmoney laundering casePetition
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

SAI की जागरूकता पहल : राष्ट्रमंडल खेल अभियानों में शामिल होने के लिए देशभर के युवा आमंत्रित

Revoi Editor
Revoi Editor
May 12, 2026
‘दिलीप कुमार – द सब्सटेंस एंड द शैडो’
बिहार के सभी मंत्रियों की संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक, सीएम नीतीश से अमीर हैं उनके पुत्र निशांत
भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पक्की, अमेरिका ने घटाया टैरिफ, अब 25 की जगह सिर्फ 18 फीसदी टैरिफ लगेगा
रोहित शर्मा फिर कोविड पॉजिटिव, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से बाहर, जसप्रीत बुमराह संभालंगे टीम इंडिया की कमान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?