hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विनेश फोगाट को अयोग्य करार देने पर दिल्ली हाई कोर्ट ने WFI को लगाई फटकार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > विनेश फोगाट को अयोग्य करार देने पर दिल्ली हाई कोर्ट ने WFI को लगाई फटकार
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

विनेश फोगाट को अयोग्य करार देने पर दिल्ली हाई कोर्ट ने WFI को लगाई फटकार

Revoi Editor
Last updated: May 22, 2026 6:24 pm
Revoi Editor
Published: May 22, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 22 मई। दिल्ली हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने ओलम्पियन महिला पहलवान विनेश फोगाट को राष्ट्रीय स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए अयोग्य करार देने पर भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को फटकार लगाई है।

केंद्र को निर्देश : एशियाई खेलों के ट्रायल में भागीदारी सुनिश्चित करें

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली बेंच ने इसी क्रम में केंद्र सरकार को विनेश फोगाट की वापसी का आकलन करने के लिए विशेषज्ञों की एक कमेटी गठित करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने केंद्र सरकार को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि 30 और 31 मई को एशियाई खेलों के लिए होने वाले ट्रायल में विनेश फोगाट को अनुमति मिले।

फोगाट ने हाई कोर्ट के सिंगल बेंच के फैसले को डिवीजन बेंच में चुनौती दी है

दरअसल, विनेश फोगाट ने हाई कोर्ट के सिंगल बेंच के फैसले को डिवीजन बेंच में चुनौती दी थी। सिंगल बेंच ने 18 मई को विनेश फोगाट को कोई भी राहत देने से इनकार कर दिया था। हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान WFI के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या खेलों में मां बनना किसी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। देश में मां बनने पर तो जश्न मनाया जाता है।

इस तरह कुश्ती महासंघ को मत चलाइए, ये खेल के हित में नहीं

हाई कोर्ट ने कुश्ती महासंघ के पहले से चल रही उस परंपरा में बदलाव पर भी एतराज जताया, जिसमें किसी मशहूर एथलीट को उसे योग्यता की चिंताओं को दरकिनार कर खेलने की अनुमति दी जाती थी। कोर्ट ने कहा कि पहले के सर्कुलर में बदलाव काफी कुछ कहता है। आप इस तरह भारतीय कुश्ती महासंघ को मत चलाइए। ये खेल के हित में नहीं है।

इसके पूर्व विनेश फोगाट ने याचिका दायर कर भारतीय कुश्ती महासंघ की ओर से एशियन गेम्स सेलेक्शन ट्रायल से बाहर करने के फैसले को चुनौती दी थी। फोगाट की ओर से पेश वरिष्ठ वकील राजशेखर राव ने कहा कि इस मामले में जितना दिख रहा है, उतना ही सब कुछ नहीं है। राव ने विनेश फोगाट को सेलेक्शन ट्रायल में भाग लेने की अनुमति देने की मांग की थी। ट्रायल 30 मई से शुरू होने वाला है।

कोर्ट ने इस मांग को नामंजूर करते हुए कहा कि आप भारतीय कुश्ती महासंघ के नोटिस का जवाब दें। वहीं जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव की बेंच ने भारतीय कुश्ती संघ को निर्देश दिया कि वह छह जुलाई तक अपने नोटिस पर अंतिम फैसला कर ले।

गौरतलब है कि WFI ने विनेश फोगाट को सेलेक्शन ट्रायल में भाग लेने के अयोग्य ठहरा दिया है। कुश्ती महासंघ का कहना है कि ये सेलेक्शन ट्रायल केवल 2025 की सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप, 2026 के फेडरेशन कप और अंडर-20 नेशनल चैम्पियनशिप के विजेताओं के लिए है। फोगाट ने इन तीनों की स्पर्धाओं में जीत हासिल नहीं की थी। उन्होंने 2024 के ओलम्पिक के बाद अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। बाद में वह दिसम्बर, 2025 में कुश्ती प्रतिस्पर्धा में भागीदारी के लिए वापस आ गईं।

भारतीय कुश्ती महासंघ ने फोगाट को अनुशासनहीनता, एंटी डोपिंग रूल्स का उल्लंघन करने और रिटायरमेंट के बाद स्पर्धा में वापसी के लिए जरूरी नियमों का पालन नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस भी जारी की थी। WFI ने कहा कि वापसी से पहले छह महीने की नोटिस देनी होती है, जो फोगाट ने नहीं दी। कुश्ती महासंघ ने 2024 ओलम्पिक में फोगाट के ज्यादा वजन की ओर से अयोग्य करार देने का मामला उठाते हुए कहा है कि इससे देश की फजीहत हुई।

You Might Also Like

यूपी कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय की हुंकार – डंके की चोट पर 2024 में कांग्रेस जीतेगी, राहुल गांधी का संदेश घर-घर पहुंचेगा
यूक्रेन का रूस के न्यूक्लियर पॉवर प्लांट और फ्यूल टर्मिनल पर ड्रोन हमला, विस्फोट के बाद लगी आग
कनाडा के क्यूबेक प्रांत में कोराना टीका नहीं लगवाने वाले व्यक्ति को देना होगा टैक्स
GST परिषद की बैठक : स्वास्थ्य व जीवन बीमा पर कर कम करने का फैसला टला, ईवी सहित पुरानी कार पर 18% कर
योग गुरु बाबा रामदेव फिर विवादों में फंसे, अब ‘पतंजलि जूस’ को प्रमोट करते हुए ‘शरबत जिहाद’ शब्द का किया इस्तेमाल
TAGGED:Delhi High Court Raps WFIPhogat's disqualification caseVinesh Phogat
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?