hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कोरोना से लड़ाई : भारत में टीकाकरण का आंकड़ा 260वें दिन पहुंचा 90 करोड़ के पार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > कोरोना से लड़ाई : भारत में टीकाकरण का आंकड़ा 260वें दिन पहुंचा 90 करोड़ के पार
राष्ट्रीयहिन्दी

कोरोना से लड़ाई : भारत में टीकाकरण का आंकड़ा 260वें दिन पहुंचा 90 करोड़ के पार

Vinayak Barot
Last updated: October 2, 2021 5:49 pm
Vinayak Barot
Published: October 2, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर। वैश्विक महामारी कोविड-19 से दुनियाभर के लगभग सभी देश जूझ रहे हैं और इससे बचाव के लिए तमाम प्रायोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में युद्धस्तर पर कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है, लेकिन इस अभियान में 130 करोड़ से ज्यादा की आबादी वाला भारत नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह है कि गांधी जयंती के दिन यानी दो अक्टूबर को देश में टीकाकरण का आंकड़ा 90 करोड़ के पार जा पहुंचा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

India crosses the landmark of 90 crore #COVID19 vaccinations.

श्री शास्त्री जी ने 'जय जवान – जय किसान' का नारा दिया था।

श्रद्धेय अटल जी ने 'जय विज्ञान' जोड़ा

और PM @NarendraModi जी ने 'जय अनुसंधान' का नारा दिया। आज अनुसंधान का परिणाम यह कोरोना वैक्सीन है।#JaiAnusandhan pic.twitter.com/V1hyi5i6RQ

— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) October 2, 2021

गौरतलब है कि देश में इसी वर्ष 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था और बीते 21 जून को टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से इसमें अत्यधिक तेजी आई है। शुक्रवार तक देशभर में 89,74,81,554 लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज दी गई थी और अभियान के 260वें दिन यानी आज दोपहर तक यह आंकड़ा 90 करोड़ के पार जा पहुंचा। अब तक पांच दिन ऐसे भी रहे, जब दिनभर में एक करोड़ से ज्यादा टीके लगाए गए जबकि पीएम मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितम्बर को यह संख्या ढाई करोड़ से ऊपर जा पहुंची थी।

24 घंटे में 24,354 नए संक्रमितों की पुष्टि

इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार लगातार तीसरे दिन 24 घंटे के दौरान 20 हजार से ज्यादा 24,354 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई तो 25,455 मरीज स्वस्थ हुए और 234 लोगों की मौत हुई। वर्तमान रिकवरी दर उच्चतम 97.86 फीसदी है जबकि मौजूदा एक्टिव रेट मार्च, 2020 के बाद न्यूनतम 0.81 फीसदी है।

इलाजरत मरीजों की संख्या 197 दिनों में सबसे कम

एक्टिव केस में दैनिक 1,335 की गिरावट के बाद शुक्रवार तक देश में 2,73,889 इलाजरत मरीज थे। यह संख्या पिछले 197 दिनों में सबसे कम है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 1.68 प्रतिशत है, जो पिछले 99 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.70 प्रतिशत है, जो पिछले 33 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी 1 अक्टूबर, 2021 के कोविड आंकड़ों पर एक नजर –

24 घंटे के दौरान नए संक्रमित : 24,354

24 घंटे के दौरान स्वस्थ मरीज : 25,455

24 घंटे के दौरान कुल मौतें : 234

अब तक कुल संक्रमित : 3,37,91,061

अब तक कुल स्वस्थ : 3,30,68,599

रिकवरी दर : 97.86%

अब तक कुल मौतें : 4,48,573

मृत्यु दर : 1.33%

इलाजरत मरीज : 2,73,889 (दैनिक गिरावट 1,335)        

सक्रियता दर : 0.81%

24 घंटे के दौरान टीकाकरण : 69,33,838

259 दिनों में कुल टीकाकरण  89,74,81,554

24 घंटे के दौरान सैम्पल की जांच : 14,29,258

अब तक कुल सैम्पल की जांच : 57,19,94,990.

You Might Also Like

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत चार दिवसीय पूर्वांचल भ्रमण पर काशी पहुंचे, विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे
विश्व कप क्रिकेट : विवादित मैच में बांग्लादेश 3 विकेट से विजयी, श्रीलंका की भी चुनौती समाप्त
सीएजी रिपोर्ट में दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं में कुप्रबंधन और वित्तीय लापरवाही का खुलासा
जानीमानी अभिनेत्री रिमी सेन फिर करेंगी बॉलीवुड में कमबैक, म्यूजिक वीडियो में आएगी नजर
हांगझू एशियाई खेल : टॉप सीड भारत ने जीता पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण, फाइनल मैच बारिश से बीच में रद
TAGGED:corona infectionCovid-19fight against coronaVaccination campaign
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?