hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: हांगझू एशियाई खेल : टॉप सीड भारत ने जीता पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण, फाइनल मैच बारिश से बीच में रद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > हांगझू एशियाई खेल : टॉप सीड भारत ने जीता पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण, फाइनल मैच बारिश से बीच में रद
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

हांगझू एशियाई खेल : टॉप सीड भारत ने जीता पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण, फाइनल मैच बारिश से बीच में रद

Vinayak Barot
Last updated: October 7, 2023 6:51 pm
Vinayak Barot
Published: October 7, 2023
Share
SHARE

हांगझू, 7 अक्टूबर। एशियाई खेलों में पहली बार जोर आजामने उतरी भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने शनिवार को यहां स्वर्ण पदक पर अधिकार कर लिया, जब अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबला बारिश के चलते बीच में ही रद करना पड़ा और भारत को उसकी सर्वोच्च सीडिंग के आधार पर सर्वजेता घोषित किया गया। इसके साथ ही कबड्डी के बाद क्रिकेट में भी भारतीय टीमों ने गोल्डन डबल हासिल किया। महिला टीम ने गत 25 सितम्बर को ही श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।

बारिश ने अफगानिस्तान की पारी भी पूरी नहीं होने दी

झेजियांग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी पिंगफेंग क्रिकेट फील्ड में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 18.2 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए थे, तभी बारिश के कारण मैच को इसी स्कोर पर रोक दिया गया था और इसके बाद मैच फिर शुरू नहीं हो सका। अंततः उच्च ICC रैंकिंग की वजह से ऋतुराज गायकवाड़ की टीम को स्वर्ण पदक हासिल हुआ। कांस्य पदक मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया।

Following the Women's Cricket Team's inspiring gold medal-winning performance, our Men in Blue have taken center stage at the #AsianGames, clinching the coveted GOLD medal!

Huge congratulations to each member of the team, the coaching staff, and everyone who has contributed to… pic.twitter.com/IKY6YytCjn

— Jay Shah (@JayShah) October 7, 2023

52 रनों पर लौट चुकी थी अफगानिस्तान की आधी टीम

हालांकि अफगानिस्तान की खराब शुरुआत रही, जब चौथे ही ओवर में 12 रनों के भीतर तीन बल्लेबाज लौट चके थे। शाहिदुल्लाह (नाबाद 49 रन, 43 गेंद, दो छक्के, तीन चौके) व अफसर जजई (15) ने पारी संभालने की कोशिश की तो रवि बिश्नोई ने जजई को बोल्ड मार दिया। एक समय 11वें ओवर में 52 पर अफगानिस्तान की आधी टीम लौट चुकी थी।

शाहिदुल्लाह व कप्तान गुलबदीन के बीच अटूट 60 रनों की भागीदारी

हालांकि इसके बाद शाहिदुल्लाह व कप्तान गुलबदीन नईब (नाबाद 27 रन, 24 गेंद, दो छक्के, एक चौका) ने छठे विकेट की साझेदारी में 60 रन जोड़ते हुए स्कोर 112 तक पहुंचाया था, तभी बारिश ने सारा खेल चौपट कर दिया। भारत के लिए अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, शहबाज अहमद व बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिया।

स्कोर कार्ड

इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को नौ विकेट से हराया था जबकि क्वार्टरफाइनल में नेपाल को 23 रनों से शिकस्त दी थी। एशियाई क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत ने पहली बार हिस्सा लिया था। महाद्वीपीय प्रतियोगिता के 2010 और 2014 संस्करण में क्रिकेट खेली गई थी, लेकिन भारत ने अपनी टीम नहीं भेजी थी।

You Might Also Like

परेश रावल को कोलकाता पुलिस ने तलब किया, बंगालियों पर टिप्पणी मामले में 12 दिसम्बर को होगी पूछताछ
भारतवंशी ऋषि सुनक ने रचा इतिहास, ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री नामित, पेनी मोर्डंट ने भी वापस ली दावेदारी
ऑपरेशन सिंदूर : केंद्र ने डिजिटल मीडिया पर 1400 से ज्यादा फर्जी यूआरएल ब्लॉक करने के निर्देश किए जारी
टी20 विश्व कप : स्कॉटलैंड पर धमाकेदार जीत के बाद केक से सराबोर हुए बर्थडे ब्वॉय कोहली
अरविंद केजरीवाल को झटका : राउज एवेन्यू कोर्ट ने 3 दिन की CBI रिमांड पर भेजा
TAGGED:final washed outgolden double in cricket tooHangzhou Asian GamesTop seed India won men's cricket gold
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?