hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ कांग्रेस का ‘सत्‍याग्रह’, राजघाट पर नहीं मिली इजाजत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ कांग्रेस का ‘सत्‍याग्रह’, राजघाट पर नहीं मिली इजाजत
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ कांग्रेस का ‘सत्‍याग्रह’, राजघाट पर नहीं मिली इजाजत

Vinayak Barot
Last updated: March 26, 2023 12:53 pm
Vinayak Barot
Published: March 26, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 26 मार्च। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद किए जाने के विरोध में पार्टी नेता और कार्यकर्ता रविवार को देशभर में एकदिवसीय सत्याग्रह कर रहे हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में राजघाट पर महात्मा गांधी के समाधि स्थल के पास भी कांग्रेस नेता सत्याग्रह के लिए जुटे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। फिलहाल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व केसी वेणुगोपाल सहित कांग्रेस के कई शीर्ष नेता राजघाट पर आयोजित ‘संकल्प सत्याग्रह’ में शामिल हुए। कांग्रेस नेता जदगीश टाइटलर भी इस विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए।

LIVE: Sankalp Satyagraha, Raj Ghat, New Delhi. https://t.co/ElTyxe5nC3

— Congress (@INCIndia) March 26, 2023

सभी प्रांतों एवं जिलों में बापू की प्रतिमाओं के समक्ष हो रहा ‘संकल्प सत्याग्रह‘

कांग्रेस पार्टी के अनुसार राहुल गांधी के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए यह ‘संकल्प सत्याग्रह’ सभी प्रांतों एवं जिलों में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के समक्ष हो रहा है। पूर्वाह्न 10 बजे प्रारंभ हुआ यह सत्याग्रह शाम पांच बजे तक चलेगा।

इस देश का प्रधानमंत्री कायर है।

: 'संकल्प सत्याग्रह' में @priyankagandhi जी pic.twitter.com/1gOyWTE4Es

— Congress (@INCIndia) March 26, 2023

सत्याग्रह में हिस्सा लेने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘भाजपा राहुल गांधी को बोलने नहीं दे रही है। वह देश और जनता के लिए लड़ रहे है और हम लोग रुकने वाले नहीं है। इस कारण आज हम गांधी स्मारक जा रहे हैं और वहां सत्याग्रह करेंगे।’ पार्टी सूत्रों के अनुसार इस तरह के ‘संकल्प सत्याग्रह’ महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के समक्ष सभी प्रांतों एवं जिलों में आयोजित किया गया है।

‘मोदी उपनाम’ संबंधी टिप्पणी को लेकर राहुल को हुई है सजा

गौरतलब है कि केरल की वायनाड संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत द्वारा 2019 के मानहानि के एक मामले में दो साल जेल की सजा सुनाये जाने के मद्देनजर शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उनका अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा। उल्लेखनीय है कि सूरत की एक अदालत ने यह फैसला ‘मोदी उपनाम’ संबंधी टिप्पणी को लेकर दिया था।

You Might Also Like

शरद पवार ने निकाय चुनाव से पहले लिया बड़ा फैसला, NCP के सभी विभाग और प्रकोष्ठों को किया भंग
पीएम मोदी ने नए संसद भवन का किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से की बातचीत
यूपी : कानपुर में सिटी बस की टक्कर से छह की मौत, 11 घायल
सफदरजंग अस्पताल ने जारी की सोनम वांगचुक की पहली हेल्थ बुलेटिन – दवाएं लेने से किया इनकार
लोकसभा में वक्फ बिल पर चर्चा में बोले किरेन रिजिजू – ‘बिल नहीं लाते तो संसद भी वक्फ की संपत्ति होती’
TAGGED:COngressRahul Gandhi's disqualificationSankalp Satyagraha
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?