hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी बोले – ‘राष्ट्रपति से मिलकर उनसे माफी मांगूंगा, लेकिन पाखंडियों से नहीं’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी बोले – ‘राष्ट्रपति से मिलकर उनसे माफी मांगूंगा, लेकिन पाखंडियों से नहीं’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी बोले – ‘राष्ट्रपति से मिलकर उनसे माफी मांगूंगा, लेकिन पाखंडियों से नहीं’

Vinayak Barot
Last updated: July 28, 2022 7:46 pm
Vinayak Barot
Published: July 28, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 28 जुलाई। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में की गई अपनी एक अशोभनीय टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देते हुए गुरुवार को कहा कि उनसे गलती हो गई क्योंकि वह हिन्दी भाषा बहुत अच्छी तरह नहीं जानते।

राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राष्ट्रपति के पद पर चाहे किसी भी समुदाय का व्यक्ति आसीन हो, वह उसका पूरा सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है और उनसे मिलकर माफी मांगेगे। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘पाखंडियों’ से माफी मांगने वाले नहीं हैं।

मीडिया से बातचीत में राष्ट्रपति के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का उपयोग किया था

गौरतलब है कि चौधरी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में राष्ट्रपति के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का उपयोग कर दिया था। इस विषय को लेकर भाजपा सदस्यों ने गुरुवार को पूर्वाह्न संसद के दोनों सदनों में जबर्दस्त हंगामा किया और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी की मांग की।

‘मैं एक बंगाली हूं, हिन्दी बहुत अच्छी नहीं आती, मैंने गलती की है‘

अधीर चौधरी ने कहा, “देश का राष्ट्रपति जो भी हो, चाहे वह ब्राह्मण हो, या आदिवासी, हमारे लिए राष्ट्रपति हैं। पद की गरिमा का पूरा सम्मान है। मैं एक बंगाली हूं, हिन्दी बहुत अच्छी नहीं आती, मैंने गलती की है, मैं इसे स्वीकार करता हूं। राष्ट्रपति से मिलने समय मांगा है, उनसे माफी मांगूंगा, लेकिन इन ‘पाखंडियों’ से नहीं।”

‘पत्रकार ने मेरे आग्रह के बावजूद वीडियो चलाया‘

उन्होंने कहा, “कल पत्रकारों से बातचीत में यह शब्द चूकवश निकल गया। उसी समय पत्रकार ने मुझे कहा कि आप ‘राष्ट्रपति’ कहना चाहते हैं। मैंने कहा कि (यह शब्द) चूकवश निकल गया, इसे नहीं दिखाएंगे तो बेहतर होगा। इसके बाद भी पत्रकार ने इस वीडियो को चलाया।” उन्होंने कहा, ‘मुझसे चूक हुई। एक शब्द निकल गया। भाजपा के लोग इसके लिए बवाल कर रहे हैं। भाजपा के पास कुछ बोलने के लिए नहीं हैं तो कुछ भी मुद्दा बना लेते हैं।’

You Might Also Like

PFI की रैली में बच्चे ने लगाए हिंदुओं के खिलाफ नफरत भरे नारे, हिरासत में कार्यकर्ता
भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर संकट : ट्रंप की टीम ने स्थगित किया भारत दौरा, टैरिफ पर कोई राहत नहीं
तिलक वर्मा के तूफानी शतक के बाद अर्शदीप की प्रभावी गेंदबाजी, भारत की तीसरे टी20 मैच में रोमांचक जीत
रुपया 47 पैसे लुढ़ककर 87.19 प्रति डॉलर पर, 5 दिनों की गिरावट के बाद सेंसेक्स 147 अंक चढ़ा
चीन पर फिर बरसे ट्रंप – वुहान लैब से ही निकला था कोरोना वायरस, ड्रैगन से मांगा जाए 10 ट्रिलियन डॉलर का जुर्माना
TAGGED:Adhir Ranjan ChowdhuryCongress MPParliament SessionPresident Draupadi Murmu
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

August 7, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?