hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: रुपया 47 पैसे लुढ़ककर 87.19 प्रति डॉलर पर, 5 दिनों की गिरावट के बाद सेंसेक्स 147 अंक चढ़ा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > रुपया 47 पैसे लुढ़ककर 87.19 प्रति डॉलर पर, 5 दिनों की गिरावट के बाद सेंसेक्स 147 अंक चढ़ा
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

रुपया 47 पैसे लुढ़ककर 87.19 प्रति डॉलर पर, 5 दिनों की गिरावट के बाद सेंसेक्स 147 अंक चढ़ा

Revoi Editor
Last updated: February 25, 2025 10:30 pm
Revoi Editor
Published: February 25, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 25 फरवरी। अमेरिकी व्यापार शुल्कों (US trade tariffs) को लेकर जारी अनिश्चितताओं के बीच आयातकों की मासांत की डॉलर मांग के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 47 पैसे लुढ़ककर 87.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। वहीं घरेलू शेयर बाजार में पांच कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद बीएसई सेसेंक्स बढ़त के साथ बंद हुआ जबकि एनएसई निफ्टी में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में तेजी तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की सतत निकासी ने भी रुपये की गिरावट में योगदान दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.83 प्रति डॉलर पर खुला और दिनभर गिरावट जारी रहने के बाद कारोबार के अंत में 87.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 47 पैसे की गिरावट है।

डॉलर इंडेक्स 0.04 प्रतिशत बढ़कर 106.64 पर पहुंचा

इस क्रम में दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर इंडेक्स 0.04 प्रतिशत बढ़कर 106.64 पर पहुंच गया। सोमवार को रुपया 86.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। मुद्रा बाजार महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को बंद रहेगा।

उधर घरेलू शेयर बाजार की बात करें तो सेंसेक्स में पांच सत्रों की गिरावट का सिलसिला समाप्त हुआ और और मानक सूचकांक 147 अंकों के लाभ में रहा। वित्तीय और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कम्पनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी रही।

कारोबार के दौरान 330.67 अंकों तक चढ़ गया था सेंसेक्स

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 147.71 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,602.12 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 330.67 अंकों तक चढ़ गया था। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में बीएसई सेंसेक्स 1,542.45 अंक यानी दो प्रतिशत नीचे आया था। सेंसेक्स के 17 शेयर लाभ में जबकि 13 नुकसान में रहे।

निफ्टी में 5.80 अंकों की मामूली गिरावट

हालांकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी में गिरावट का छठे दिन भी सिलसिला जारी रहा और यह 5.80 अंक यानी 0.03 प्रतिशत टूटकर 22,547.55 अंक पर आ गया। कारोबार के अंतिम घंटे में औषधि, धातु और आईटी शेयरो में बिकवाली से निफ्टी नुकसान में रहा।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सर्वाधिक 2.61 प्रतिशत की तेजी

सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा सर्वाधिक 2.61 प्रतिशत के लाभ में रहा। भारती एयरटेल में 2.55 प्रतिशत की तेजी रही। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, जोमैटो, नेस्ले, बजाज फिनसर्व, मारुति और टाइटन प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में सन फार्मा, पावरग्रिड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स और टाटा मोटर्स शामिल हैं।

एफआईआई की सतत निकासी जारी

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को शुद्ध आधार पर 3,529.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि सोमवार को उन्होंने 6,286.70 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे थे।

शेयर बाजार महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को बंद रहेंगे

हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 5,185.65 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। उधर वैश्विक तेल मानक, ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत गिरकर 74.69 प्रति बैरल रह गया। शेयर बाजार महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को बंद रहेंगे।

You Might Also Like

भारत में औसत डेटा खपत बढ़कर हुई 27.5 GB, 5G ट्रैफिक भी बढ़कर हुआ 3 गुना
सुप्रीम कोर्ट ने नासिक में दरगाह गिराने की नोटिस पर लगाई रोक, बंबई उच्च न्यायालय से रिपोर्ट मांगी
Share Market: शेयर मार्केट फिर धड़ाम, सेंसेक्स 299 अंक टूटा, निफ्टी 50 भी लाल
कांग्रेस की अहम बैठक से पहले निजी विदेश यात्रा पर निकले राहुल गांधी
उत्तराखंड : जोशीमठ की खिसकती जमीन, खतरे में सैकड़ों लोगों की जान; 550 से ज्यादा घरों में आई दरारें
TAGGED:BseniftyNSERupee falls 47 paiseRupee falls against dollarsensexSensex rises 147 pointsstock market
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

August 11, 2026

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?