hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बढ़े दामों पर कांग्रेस का हमला, कहा- ‘चुनाव खत्म, वसूली शुरू’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बढ़े दामों पर कांग्रेस का हमला, कहा- ‘चुनाव खत्म, वसूली शुरू’
राजनीतिदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बढ़े दामों पर कांग्रेस का हमला, कहा- ‘चुनाव खत्म, वसूली शुरू’

Revoi Editor
Last updated: May 15, 2026 5:57 pm
Revoi Editor
Published: May 15, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 15 मई। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद सरकार ने वसूली शुरू की है। पार्टी नेताओं ने कहा कि तेल की कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ना भी तय है। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “वर्षों तक जब अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतें कम थीं या गिर रही थीं, तब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस लगातार यह मांग करती रही कि उसका लाभ भारतीय उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाए और गैस, पेट्रोल व डीजल की घरेलू कीमतों में कमी की जाए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उपभोक्ताओं को लूटा गया।”

उन्होंने आगे लिखा, “अब जबकि प्रधानमंत्री के करीबी दोस्तों अमेरिका और इजरायल की ओर से पश्चिम एशिया में छेड़े गए युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतें बढ़ रही हैं और विधानसभा चुनाव भी समाप्त हो चुके हैं, सरकार ने पहले वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतें बढ़ाने के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है। इससे महंगाई और बढ़ना तय है, जो अब इस वित्त वर्ष में करीब 6 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। विकास दर के अनुमान भी काफी कम हो जाएंगे।”

वहीं, कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट किया, “‘महंगाई मैन’ मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए महंगा कर दिया गया। वहीं, सीएनजी के दाम भी 2 रुपए बढ़ा दिए गए। चुनाव खत्म-वसूली शुरू।” बता दें कि देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन रुपए से अधिक की बढ़ोतरी की गई है, जबकि सीएनजी के दामों में 2 रुपए का इजाफा हुआ है। नए रेट के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 97.77 रुपए कर दी गई है, जबकि डीजल 3.11 रुपये महंगा होकर 90.67 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं, दिल्ली में सीएनजी की नई दर 79.09 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

You Might Also Like

श्रीलंकाई टीम स्वदेश लौटी, मुख्य चयनकर्ता ने कहा – क्रिकेट विश्व कप में फ्लॉप शो के लिए बाहरी साजिश जिम्मेदार
पश्चिम बंगाल : बीरभूम जिले में उप प्रधान की हत्या के प्रतिशोध में 10 लोगों को जिंदा जलाया, एक गिरफ्तार
तमिलनाडु में सत्ता की दौड़ तेज : पलानीस्वामी ने विधायकों को दिया भरोसा- ‘अगली सरकार AIADMK ही बनाएगी’
अखिलेश का सरकार पर तंज- UP में जल गया ‘गुजरात मॉडल’ ट्रांसफॉर्मर, जबर्दस्ती जोड़े गए तारों से निकल रही चिनगारी
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 84000 के नीचे फिसला, निफ्टी भी 156 अंक कमजोर
TAGGED:CNGCOngressdieselpetrolprice hikes
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयउत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यहिन्दी

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

August 7, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?