hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत-अमेरिका व्यापार मसले को सुलझाने के लिए बातचीत जारी रखेंगे, आपसी रिश्ते सबसे महत्वपूर्ण : पीयूष गोयल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > भारत-अमेरिका व्यापार मसले को सुलझाने के लिए बातचीत जारी रखेंगे, आपसी रिश्ते सबसे महत्वपूर्ण : पीयूष गोयल
राष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

भारत-अमेरिका व्यापार मसले को सुलझाने के लिए बातचीत जारी रखेंगे, आपसी रिश्ते सबसे महत्वपूर्ण : पीयूष गोयल

Revoi Editor
Last updated: September 4, 2025 8:47 pm
Revoi Editor
Published: September 4, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 4 सितम्बर। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि कि भारत और अमेरिका व्यापार मसले पर बातचीत जारी रखेंगे। उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों को आज की दुनिया में सबसे अहम बताया।

पीयूष गोयल ने ‘नेटवर्क18’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं इसे (अमेरिकी टैरिफ को) सिर्फ एक और स्थिति मानता हूं, जैसे 1998 में परमाणु परीक्षण के दौरान अमेरिका ने भारत पर प्रतिबंध लगाए थे। वैसा ही यह भी है। यह स्थिति भी तब खत्म होगी, जब हालात की गहराई से समझ विकसित होगी।’

फिलहाल अमेरिका ने भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ थोप रखा है। इसमें से अतिरिक्त 25 प्रतिशत गत 27 अगस्त से लागू हुआ है। हालांकि दवाइयां, पेट्रोलियम और इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे अहम निर्यात उत्पादों को फिलहाल ज्यादा ड्यूटी से छूट दी गई है। ये करीब 28 अरब डॉलर के बराबर है। वहीं, अमेरिका को भारत का कुल निर्यात 86.51 अरब डॉलर का है।

GST सुधार पर कही ये बात

गोयल ने GST सुधार पर कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडस्ट्री पर भरोसा करते हैं और रेवेन्यू बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत है। इसके चलते हम सिर्फ आगे बढ़ेंगे, पीछे नहीं जाएंगे। पीएम मोदी ने साफ दिखाया है कि अच्छी अर्थव्यवस्था अच्छी राजनीति भी हो सकती है। बाजार भी यह मानता है कि देश सुरक्षित हाथों में है।’

GST से मांग बढ़ने का भरोसा

गोयल ने कहा, ‘ईमानदार सरकार के पास हमेशा खर्च करने के लिए पैसा होगा, जैसा कि हमने जीएसटी सुधारों के जरिए एक झटके में 2 लाख करोड़ रुपये की राहत देकर दिखाया है। जीएसटी सुधार जीडीपी, निवेश और मांग को बड़ा सहारा देंगे। बढ़ती मांग का मतलब होगा मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में ज्यादा नौकरियां। भारत का भविष्य बेहद उज्ज्वल है।’

उन्होंने भरोसा जताया कि 22 सितम्बर से शुरू हो रहे जीएसटी सुधार अर्थव्यवस्था और जीडीपी ग्रोथ को मजबूती देंगे। ये सुधार सुनिश्चित करेंगे कि भारतीय निवेश लगातार आगे बढ़ते रहें। जब मांग होगी तो और निवेश करने की दिलचस्पी भी होगी।

You Might Also Like

बिहार में मतदाता सूची से कटेंगे 65 लाख वोटरों के नाम! SIR में अब तक 99.80 फीसदी मतदाता कवर
दिवाली की बिक्री रिकॉर्ड 6.05 लाख करोड़ रुपये तक पहुंची, वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा – स्वदेशी उत्पादों की रही मजबूत मांग 
समाज की हर इकाई को सशक्त बनाने के लिए सस्ती और सुलभ शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं आवश्यक : मोहन भागवत
पाकिस्तान : सियासी उठापटक के बीच चुनाव आयोग ने कहा – आम चुनाव की तैयारियों में करीब 6 माह लगेंगे
डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने को अभी सही समय नहीं : निर्मला सीतारमण
TAGGED:Commerce MinisterIndia-US will continue talksmutual relations are most importantPiyush GoyalTalks will continue on trade issues
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

August 7, 2026

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?