hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली आबकारी नीति केस : सीएम केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 27 अगस्त तक बढ़ी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > दिल्ली आबकारी नीति केस : सीएम केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 27 अगस्त तक बढ़ी
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली आबकारी नीति केस : सीएम केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 27 अगस्त तक बढ़ी

Revoi Editor
Last updated: August 20, 2024 3:56 pm
Revoi Editor
Published: August 20, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 20 अगस्त। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 27 अगस्त तक बढ़ा दी है। उल्लेखनीय है कि केजरीवाल को दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गत 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी है, लेकिन वह अब भी जेल में हैं क्योंकि ईडी की हिरासत में रहते उन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था। दिल्ली के उप राज्यपाल ने कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच का आदेश दिया था।

विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने AAP नेता केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर, उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत के समक्ष पेश किए जाने के बाद उनकी हिरासत अवधि 27 अगस्त तक बढ़ा दी। अदालत केजरीवाल के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दाखिल पूरक आरोपपत्र पर 27 अगस्त को विचार कर सकती है।

उल्लेखनीय है कि सीएम केजरीवाल को धन शोधन मामले में निचली अदालत ने 20 जून को जमानत दे दी थी। हालांकि, उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के आदेश पर रोक लगा दी थी। उच्चतम न्यायालय ने 12 जुलाई को उन्हें धन शोधन मामले में अंतरिम जमानत दे दी थी।

दिल्ली के उपराज्यपाल ने आबकारी नीति तैयार करने और इसके क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की सीबीआई से जांच कराने का आदेश दिया था, जिसके बाद 2022 में इस नीति को रद कर दिया गया था। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुसार, आबकारी नीति में संशोधन करते समय अनियमितताएं की गईं और लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुंचाए गए।

सुनीता केजरीवाल ने पुणे में शरद पवार से की मुलाकात

इस बीच सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार से पुणे में उनके कार्यालय में मुलाकात की। आम आदमी पार्टी के एक नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

‘आप’ नेता ने कहा, ‘‘हमें रविवार रात बैठक में हुई बातचीत के बारे में जानकारी नहीं है। मेरी जानकारी के अनुसार यह शिष्टाचार भेंट थी।’ उन्होंने बताया कि सुनीता केजरीवाल के साथ ‘आप’ सांसद संजय सिंह भी थे। जब मीडियाकर्मियों ने बैठक के बारे में जानना चाहा तो सुनीता केजरीवाल ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

You Might Also Like

यूपी चुनाव : शाह और स्वतंत्र देव की पीलीभीत में सभाएं, सीएम योगी करेंगे चार जिलों का दौरा
खड़गे का पीएम मोदी पर तंज, कहा- छुट्टी के दिन करना चाहिए था काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन
कांग्रेस का पलटवार- क्या मोदी सरकार इतनी कमजोर है कि अंतरराष्ट्रीय साजिश होती रहती है
सोनिया और राहुल चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को कांग्रेस में बड़ी भूमिका देने को तैयार
पौष पूर्णिमा पर ‘महाकुम्भ 2025’ का हुआ भव्य और दिव्य शुभारंभ, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं
TAGGED:Delhi cmDelhi Excise Policy CaseKejriwal's judicial custody extended
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?