छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय कैबिनेट का विस्तार – नौ विधायकों ने ली शपथ, 5 नए चेहरे बने मंत्री

रायपुर, 22 दिसम्बर। छत्‍तीसगढ़ में शुक्रवार विष्‍णुदेव सरकार के कैबिनेट का पहली बार विस्तार हुआ। जिसमें आज 4 नए मंत्री शामिल हुए। वहीं कुछ पुराने मंत्रियों ने राजभवन में शपथ ग्रहण की। शपथ समारोह सुबह साढ़े 11 बजे शुरु हुआ।

कुल 9 विधायकों को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के विस्‍तार के बाद सीएम विष्‍णुदेव साय दिल्‍ली के लिए रवाना हो जाएंगे। दिल्‍ली में वे राष्‍ट्रीय नेताओं से मुलाकात करने के बाद 23 दिसंबर को रायपुर लौटेंगे। कयास लगाए जा रहे है कि इसके बाद ही मंत्रियों के विभागों का बंटवारा होगा।

  • इन 9 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ…

राम विचार नेताम
ओ पी चौधरी
बृजमोहन अग्रवाल
दयाल दास बघेल
केदार कश्यप
श्याम बिहारी जयसवाल
लक्ष्मी राजवाड़े
टंकराम वर्मा
लखन लाल देवांगन

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में मुख्‍यमंत्री सहित 13 मंत्री रह सकते हैं। फिलहाल सीएम और दो डिप्‍टी सीएम शपथ ले चुके हैं। अब 10 मंत्री और बनाए जाने हैं। आज 9 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है। बाकी मंत्री लोकसभा चुनाव के बाद बनाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular