नई दिल्ली, आठ नवम्बर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दीपावाली के अवसर पर रविवार को सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भारतीय सेना के जवानों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके साहस की सराहना की।
राजनाथ सिंह ने सैन्य जवानों को संबोधित करते हुए कहा, ‘आप सभी को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं शेराथांग वार मेमोरियल के उन शहीदों को नमन करता हूं, जिन्होंने हमारे लिए अपने प्राणों तक के बलिदान दे दिए। आज हम अपने घरों में जो दीपावली के दीप जला पा रहे हैं, उसके पीछे हमारे वीर सैनिकों का सर्वोच्च बलिदान है। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा की है। मैं उनके परिवारों को भी दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं।’
On the auspicious occasion of Diwali today, paid homage to our immortal bravehearts at the Sherathang War Memorial in Sikkim. As the saying goes, “Monuments are for the living, not the dead”-they stand to continuously inspire us and awaken our national pride.
Their supreme sacrifice in the line of duty will forever remain etched in the memory of a grateful nation, and we will always remain indebted to their valor.
Also had the honor of meeting and interacting with our courageous troops deployed in this forward and challenging sector. Our jawans are like ‘diyas’ themselves, silently fighting the darkness and spreading the light of security to every home in the country. Even in extreme weather and difficult terrain, their unflinching vigil, boundless patriotism, and high morale burn brighter than a thousand lamps.
It is a matter of profound pride to celebrate Diwali among the true guardians of the motherland. Wishing all our brave personnel serving on the borders and their families a very Happy and Prosperous Diwali.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 8, 2026
रक्षा मंत्री ने कहा, “जब मैं यहां शेराथांग में खड़ा हूं तो मुझे लगता है कि आप सब एक-एक ‘दीये’ के समान हैं। आपकी रोशनी सिर्फ इस चौकी तक सीमित नहीं है। आपकी रोशनी देश के हर घर तक पहुंच रही है। तकनीक कितनी भी आधुनिक हो, अगर जवान के अंदर अनुशासन और साहस नहीं है तो तकनीक बेकार है। आपका अनुशासन ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। आप जिस चौकी पर हैं, वहां आपका व्यवहार, आपकी वर्दी, आपकी भाषा और आपका संयम, स्थानीय लोगों के मन में सेना की छवि बनाता है। शेराथांग और आसपास के क्षेत्रों में आम लोगों का सेना के प्रति बहुत स्नेह है। उस स्नेह को बनाए रखना भी आपकी जिम्मेदारी है।”
On the auspicious occasion of Diwali, addressing the Indian Army personnel at Sherathang War Memorial in Sikkim. https://t.co/Qg8TkkcQjc
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 8, 2026
राजनाथ सिंह ने कहा, ‘जिस प्रकार दीपावली का दीया बिना शोर किए अंधेरे से लड़ता है, आपका जीवन भी ऐसा ही है। आप शोर नहीं करते, लेकिन अपनी उपस्थिति से पूरे देश को सुरक्षा का भरोसा देते हैं। जब देश त्योहार मनाता है, तब भी आप सीमाओं पर चौकस रहते हैं। आपके कारण देश के नागरिक चैन से सोते हैं। आपके कारण दीपावली के दीये और भी रोशन लगते हैं।’
उन्होंने कहा, ‘शेराथांग जैसे स्मारकों का, किसी भी सभ्यता व संस्कृति के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान होता है। इस वार मेमोरियल ने हमारे जवानों की बहादुरी को इतिहास में हमेशा के लिए अंकित कर दिया है। अब चाहे कितनी भी पीढ़ियां चली जाएं, लेकिन जब तक यह स्थल रहेगा, तब तक यह इस क्षेत्र के लोगों को हमारे जवानों के शौर्य से परिचित कराएगा उन्हें प्रेरणा देगा।’


