प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सीएम योगी का निर्देश – 22 जनवरी को अयोध्या वे ही लोग आएं, जिनके पास निमंत्रण हो

अयोध्या, 22 दिसम्बर। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। इसके लिए तेजी से तैयारियां चल रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान सीएम ने कहा, 22 जनवरी को वही लोग अयोध्या में आ सकेंगे, जिनके पास निमंत्रण पत्र है या तो सरकारी ड्यूटी में तैनात हो। इसके अलावा इस दिन यहां पर कोई नहीं आ सकेगा। प्राण प्रतिष्ठा के दिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी।

सीएम योगी ने कहा कि 22 जनवरी 2024 को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि को देखते हुए अभी से सभी व्यवस्था करें। विभिन्न पार्किंग स्थलों से श्रद्धालुओं को अयोध्या भ्रमण के लिये इलेक्ट्रिक बसों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था, आरपीएफ, नागरिक पुलिस व रेलवे विभाग आपसी समन्वय के साथ सुदृढ़ करें।

परिवहन विभाग पर्याप्त मात्रा में बसों का संचालन सुनिश्चित करायें। अयोध्या रेलवे स्टेशन एवं एयरपोर्ट के मार्गो के गड्ढों को ठीक किया जाए। एनएचएआई बाईपास मार्ग पर के डिवाइडर पर जो सजावट की गई है वह बेहतर ढंग से की जाए। अयोध्या में ट्रस्ट द्वारा यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था से अलग धर्मशाला एवं होटल आदि में भी यात्रियों को निर्धारित दर पर रहने की व्यवस्था किया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular