hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मोदी सरकार ने दिया दीपावली का उपहार : पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये उत्पाद शुल्क में कमी 
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > मोदी सरकार ने दिया दीपावली का उपहार : पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये उत्पाद शुल्क में कमी 
राष्ट्रीयहिन्दी

मोदी सरकार ने दिया दीपावली का उपहार : पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये उत्पाद शुल्क में कमी 

Vinayak Barot
Last updated: November 3, 2021 9:30 pm
Vinayak Barot
Published: November 3, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 3 नवंबर। केंद्र सरकार ने दीपावली की पूर्व संध्या पर आम जनता को बड़ी राहत प्रदान की है। इस क्रम में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटा दी गई है। घोषणा के तहत गुरुवार से पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क क्रमशः पांच रुपये और 10 रुपये कम किया जाएगा। उत्पाद शुल्क घटने से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इसी अनुपात में कमी आएगी।

वित्त मंत्रालय का राज्य सरकारों से भी वैट कम करने का आग्रह

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत सरकार ने गुरुवार से पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में क्रमशः 5 रुपये और 10 रुपये की कमी करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसी क्रम में वित्त मंत्रालय ने राज्य सरकारों से भी उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने का आग्रह किया है।

माना जा रहा है कि डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपये की कमी से आगामी रबी सीजन में किसानों को फायदा पहुंचेगा। गौरतलब है कि देश के अधिकतर शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार चला गया है और लगभग हर रोज 30-35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो रहा है।

पिछले वर्ष पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 19.98 रुपये की वृद्धि की गई थी

स्मरण रहे कि कोविड महामारी के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ने के कारण केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 19.98 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की थी, जिसके बाद पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर 32.9 रुपये प्रति लीटर हो गया था।

घर बैठे पता करें नजदीकी पेट्रोल-डीजल के दाम

इस बीच इंडियन ऑयल ने अपने उपभोक्ताओं को एक सुविधा प्रदान की है, जिसके जरिए वे घर बैठे ही एसएमएस के जरिए अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल का भाव जान सकते हैं। इसके लिए कस्‍टमर को अपने मोबाइल से आरएसपी के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। शहर कोड इंडियन ऑयल (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा। मैसेज भेजने के बाद पेट्रोल और डीजल का ताजा भाव उसी मोबाइल पर भेज दिया जाएगा।

You Might Also Like

बिहार में पलक झपकते ही परिवार के 6 लोगों की मौत, महाकुंभ से स्नान कर लौटते समय हुआ हादसा
पीएम मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आएंगे, 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
संसदीय दल की बैठक के बाद बोली कांग्रेस – हम विशेष सत्र में सिर्फ ‘मोदी चालीसा’ के लिए नहीं बैठेंगे
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने स्थगित की ब्रिटेन और जर्मनी की यात्रा
एक दिनी सीरीज : बर्गर और टोनी ने दक्षिण अफ्रीका को दिलाई बराबरी, दूसरे मैच में टीम इंडिया 8 विकेट से परास्त
TAGGED:dieselmodi governmentpetrolreduction in excise duty
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?