hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: केंद्रीय कर्मचारी अब 20 वर्ष में अवकाश ग्रहण कर सकते हैं, सारे फायदे सामान्य रिटायमेंट की तरह मिलेंगे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > केंद्रीय कर्मचारी अब 20 वर्ष में अवकाश ग्रहण कर सकते हैं, सारे फायदे सामान्य रिटायमेंट की तरह मिलेंगे
राष्ट्रीयहिन्दी

केंद्रीय कर्मचारी अब 20 वर्ष में अवकाश ग्रहण कर सकते हैं, सारे फायदे सामान्य रिटायमेंट की तरह मिलेंगे

Revoi Editor
Last updated: October 25, 2024 10:40 pm
Revoi Editor
Published: October 25, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के अवकाश ग्रहण करने के नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारी अब 20 वर्ष की सेवा के बाद कभी भी अवकाश ग्रहण कर सकते हैं। उन्हें सारे फायदे सामान्य रिटायमेंट की तरह मिलेंगे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) की शुरुआत जनवरी, 2004 में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए हुई थी। 2009 में इसे संशोधित किया गया और अब यह प्राइवेट कर्मचारियों के लिए भी खुली है। NPS एक स्वैच्छिक पेंशन योजना (Voluntary Pension Scheme) है, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट फंड बनाना है। इसे सरकार और पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) चलाता है।

हाल ही में जारी किए गए नए दिशा-निर्देशों के अनुसार केंद्रीय कर्मचारी अब NPS के तहत वॉलेंटरी रिटायरमेंट ले सकते हैं। यह जानकारी कर्मचारियों के कल्याण मंत्रालय के तहत पेंशन और पेंशनर्स के विभाग (DoP&PW) ने दी है। जो कर्मचारी केंद्रीय सिविल सर्विस 2021 के नियमों के तहत NPS में शामिल होते हैं, उन्हें यह सर्विस मिलेगी।

रिटायरमेंट के लिए 3 माह पहले देनी होगी लिखित सूचना

DoP&PW के दिशानिर्देशों में कहा गया है कि वॉलेंटरी रिटायरमेंट लेने के इच्छुक कर्मचारियों को अपने नियोक्ता को कम से कम तीन महीने पहले लिखित सूचना (नोटिस पीरिएड) देनी होगी। नियोक्ता इस आवेदन को अस्वीकृत नहीं कर सकते है। रिटायरमेंट तब प्रभावी होगी, जब तीन महीने का नोटिस पीरियड खत्म हो जाएगा।

अवकाश ग्रहण करने के बाद मिलेंगी ये सुविधाएं

सरकार वॉलेंटरी रिटायरमेंट लेने वाले कर्मचारियों को PFRDA की तयशुदा सभी सुविधाएं देगी। ये सुविधाएं नियमित रिटायरमेंट पर मिलने वाली सुविधाओं के समान होंगी। यदि किसी कर्मचारी ने कोई और NPS खाता खोला है तो उसे PFRDA को इसकी जानकारी भी देनी होगी।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन, ‘उड़ान’ योजना भी लॉन्च
महंत नरेंद्र गिरि केस : सीबीआई को आनंद गिरि सहित तीनों आरोपितों की रिमांड मिली
अमेरिकी सदन ने इजराइल के लिए 14.5 अरब डॉलर की सहायता की मंजूर
आईपीएल-18 : राहुल पर भारी पड़े साई-गिल, DC को 10 विकेट से रौंद GT प्लेऑफ में, RCB व PBKS ने भी पाई अर्हता
गुजरात चुनाव : अरविंद केजरीवाल 4 नवम्बर को करेंगे ‘आप’ के सीएम उम्मीदवार के नाम की घोषणा
TAGGED:benefits like normal retirementCentral Employeesnow retirement in 20 years
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
दिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

August 7, 2026

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?