1. Home
  2. राज्य
  3. महाराष्ट्र

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र चुनाव : कांग्रेस ने जारी कर दी 48 उम्मीदवारों की पहली सूची

मुंबई, 24 अक्टूबर। महाराष्ट्र में दुबारा सत्ता पाने के लिए प्रयासरत महा विकास अघाड़ी (MVA) के घटक दलों में शामिल शिवसेना (UBT) और एनसीपी (एसपी) के बाद कांग्रेस ने भी राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार की रात 48 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। उल्लेखनीय है कि एमवीए में घटक दलों के […]

महाराष्ट्र चुनाव : एनसीपी (एसपी) ने 45 उम्मीदवारों की घोषणा की, युगेंद्र पवार की चाचा अजित से होगी टक्कर

मुंबई, 24 अक्टूबर। महा विकास अघाड़ी (MVA) के घटक दलों में एक शरद पवार की अगुआई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। एनसीपी (एसपी) के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उम्मीदवारों के नामों की […]

शरद पवार को सुप्रीम कोर्ट से झटका – चुनाव चिह्न ‘घड़ी’ के इस्तेमाल पर रोक की मांग खारिज

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर। शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-एसपी) को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले गुरुवार को बड़ा झटका लगा, जब सुप्रीम कोर्ट ने अजित पवार की अगुआई वाले धड़े को चुनाव चिह्न ‘घड़ी’ का इस्तेमाल करने से रोकने की सीनियर पवार की मांग खारिज कर दी। एनसीपी (शरद पवार) ने […]

महाराष्ट्र चुनाव : MVA के घटक दलों में 255 सीटों को लेकर सहमति, शिवसेना UBT ने जारी की 65 उम्मीदवारों की सूची

मुंबई, 23 अक्टूबर। महा विकास अघाड़ी (MVA) के घटक दलों यानी शिवसेना (UBT), एनसीपी (SP) और कांग्रेस के बीच महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए के 255 सीटों पर सहमति बन गई है। हालांकि 33 सीटों को लेकर अब तक फैसला नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि तीनों घटक दल ’85 फार्मूले’ पर […]

महाराष्ट्र चुनाव : अजित पवार की NCP ने 38 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, बारामती से लड़ेंगे डिप्टी सीएम

मुंबई, 23 अक्टूबर। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के निमित्त  उप मुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने आज 38 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी प्रमुख व डिप्टी सीएम अजित पवार ने खुद पवार खानदान की पारम्परिक बारामती सीट से लड़ने का फैसला किया है। छगन भुजबल को येओला और […]

जय शेट्टी हत्याकांड मामले में गैंगस्टर छोटा राजन की उम्रकैद की सजा निलंबित, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी जमानत

मुंबई, 23 अक्टूबर। बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2001 में यहां होटल व्यवसायी जय शेट्टी की हत्या के संबंध में गैंगस्टर छोटा राजन को दी गई उम्रकैद की सजा बुधवार को निलंबित कर दी और मामले में उसे जमानत दे दी। न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति पृथ्वीराज चह्वाण की खंडपीठ ने राजन को एक लाख रुपये […]

महाराष्ट्र चुनाव : शिंदे की शिवसेना ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 45 नामों में 37 प्रमुख वफादारों को टिकट

मुंबई, 22 अक्टूबर। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देजर महायुति सरकार के घटक दलों में एक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने मंगलवार को शाम 45 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है। इनमें 37 मौजूदा विधायक तो शिंदे के प्रमुख वफादार हैं, जो पिछले वर्ष शिंदे के पार्टी से अलग होने पर उनके साथ […]

सुशील कुमार शिंदे ने मानी गलती, बोले – ‘भगवा आतंकवाद को लेकर मैंने जो कुछ कहा, वह पार्टी का मत था’

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर। मनमोहन सिंह सरकार में गृह मंत्री रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने ‘भगवा आतंकवाद’ पर पूर्व में की गईं अपनी टिप्पणियों को लेकर गलती मानी है और कहा है वह ‘भगवा आतंकवाद’ शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहते थे। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके शिंदे से बीते […]

महाराष्ट्र चुनाव : भाजपा ने जारी की 99 उम्मीदवारों की लिस्ट, फडणवीस को नागपुर दक्षिण पश्चिम से टिकट

मुंबई, 20 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को 99 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व पार्टी मुख्यालय के प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षर से जारी सूची के अनुसार उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नागपुर दक्षिण-पश्चिम और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code