1. Home
  2. राज्य
  3. दिल्ली

दिल्ली

निवर्तमान सीएम आतिशी का दावा : दिल्ली में मंत्री पद को लेकर आपस में झगड़ रहे भाजपा नेता

नई दिल्ली, 14 फरवरी। दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को दावा किया कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों में विभागों के आवंटन को लेकर ‘आंतरिक खींचतान’ मची है और वे सार्वजनिक धन के लालच में मंत्री पद को लेकर ‘झगड़’ रहे हैं। भाजपा का चुनावी वादों को पूरा करने का […]

दिल्ली के लिए भाजपा की 100 दिनों की कार्ययोजना – विकसित दिल्ली, आयुष्मान भारत, सीवर ओवरफ्लो व जलभराव पर काम करेंगे नौकरशाह

नई दिल्ली, 13 फरवरी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी अब तक मुख्यमंत्री के नाम पर भले ही कोई फैसला नहीं कर सकी है, लेकिन वह राष्ट्रीय राजधानी के लिए 100 दिनों की कार्ययोजना (action plan)  की तैयारी में जुट गई है और उसपर काम भी शुरू कर दिया है। […]

दिल्ली हाइकोर्ट ने धनशोधन मामले में ईडी की याचिका पर अमानतुल्लाह खान से मांगा जवाब

नई दिल्ली, 13 फरवरी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की उस याचिका पर आम आदमी पार्टी (आप) नेता अमानतुल्ला खान से बृहस्पतिवार को जवाब मांगा जिसमें दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अनियमितताओं से संबंधित धन शोधन मामले में उनके खिलाफ दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से अधीनस्थ अदालत के इनकार और रिहाई के […]

1984 सिख दंगा मामले में सज्जन कुमार दोषी करार, 18 फरवरी को कोर्ट कर सकता है सजा का ऐलान

नई दिल्ली, 12फ़रवरी।  राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक अहम मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दोषी करार दिया है। यह मामला 1 नवंबर 1984 को दिल्ली के सरस्वती विहार इलाके में दो सिख नागरिक जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से जुड़ा […]

दिल्ली चुनाव में जीत के बाद मोहन सिंह बिष्ट ने दोहराया अपना वादा – मुस्तफाबाद को मिलेगा शिव का नाम

नई दिल्ली, 9 फरवरी। दिल्ली की मुस्लिम बहुल मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से जीत हासिल करने वाले भाजपा उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट ने मुस्तफाबाद का नाम बदलने का अपना वादा दोहराते हुए कहा है कि क्षेत्र को शिव का नाम दिया जाएगा। ‘शिव पुरी या शिव विहार होगा मुस्तफाबाद का नया नाम‘ मोहन सिंह बिष्ट ने […]

दिल्ली चुनाव : NDA के सहयोगी दलों – JDU व LJP(R) को हाथ लगी निराशा, पूर्वांचलियों का दिखा दबदबा

नई दिल्ली, 9 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भले ही जबर्दस्त सफलता हासिल की, लेकिन 70 में से जो दो सीटें उसने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के अपने सहयोगी दलों जदयू (JDU) और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को दीं, उन्हें निराशा हाथ लगी। बुराड़ी से जदयू […]

स्वाति मालीवाल का प्रहार – ‘AAP केजरीवाल की जागीर नहीं, मैंने भी 12 वर्ष पार्टी को दिए…’

नई दिल्ली, 9 फरवरी। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की पूर्व अध्यक्ष व आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर प्रहार जारी रखा। इस क्रम में उन्होंने यहां तक कह डाला कि आम आदमी […]

दिल्ली में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित करेगी भाजपा सरकार

नई दिल्ली, 9 फरवरी। दिल्ली में 27 वर्षों बाद सत्ता में वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की घोषणा की है। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पार्टी […]

दिल्ली : आतिशी ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, LG सक्सेना ने भंग की विधानसभा

नई दिल्ली, 9 फरवरी। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह पूर्वाह्न लगभग 11 बजे राजभवन पहुंची और उप राज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ एलजी ने पिछली विधानसभा को भंग करने की अधिसूचना जारी कर दी है। एलजी की […]

दिल्ली चुनाव परिणाम : कांग्रेस ने बिगाड़ा AAP का खेल, गुजरात व हरियाणा का चुकता किया हिसाब

नई दिल्ली, 8 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी ने पहले हरियाणा, फिर महाराष्ट्र और अब दिल्ली में भी अपना परचम लहरा दिया है, जो कुछ समय पहले तक उसके लिए आसान नहीं समझा जा रहा था। इन तीनों विधानसभा चुनावों में भाजपा की अपनी रणनीति ने तो आम आदमी पार्टी को पटखनी देने में भूमिका निभाई […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code