hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सीजफायर को लेकर अनिश्चितता से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 931 अंक लुढ़का, निफ्टी 222 अंक कमजोर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > सीजफायर को लेकर अनिश्चितता से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 931 अंक लुढ़का, निफ्टी 222 अंक कमजोर
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

सीजफायर को लेकर अनिश्चितता से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 931 अंक लुढ़का, निफ्टी 222 अंक कमजोर

Revoi Editor
Last updated: April 9, 2026 6:02 pm
Revoi Editor
Published: April 9, 2026
Share
SHARE

मुंबई, 9 अप्रैल। पश्चिम एशिया में युद्धविराम को लेकर उभरी अनिश्चितता के बीच भारतीय शेयर बाजार ने लगातार पांच कारोबारी सत्रों में तेजी देखने के बाद गुरुवार को गिरावट दर्ज की। बीएसई सेंसेक्स 931 अंक लुढ़क गया जबकि एनएसई निफ्टी में 222 अंकों की कमजोरी रही।

एक दिन पहले 5 वर्षों की सबसे बड़ी तेजी दिखी थी

उल्लेखनीय है कि भारतीय समयानुसार बुधवार को तड़के अमेरिका व ईरान के बीच दो हफ्तों के लिए सीजफायर की सहमति के बाद घरेलू शेयर बाजार ने पिछले पांच वर्षों की सबसे बड़ी तेजी देखी थी। इस क्रम में सेंसेक्स 2,946.32 अंक चढ़ गया था जबकि निफ्टी 873.70 अंकों के लाभ में रहा था।

लेकिन सीजफायर की घोषणा के बाद ही लेबनान पर इजराइली हमलों के विरोध में ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद कर दिया, जिसके चलते युद्धविराम समझौते को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। एशिया और यूरोप के अन्य बाजारों में कमजोर रुख, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और विदेशी संस्थागत निवेशकों की निरंतर निकासी ने भी घरेलू बाजार में निवेशकों की चिंता बढ़ा दी।

सेंसेक्स 1.20 प्रतिशत टूटकर 76,631.65 अंक पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 931.25 अंक यानी 1.20 प्रतिशत टूटकर 76,631.65 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह 1,215 अंकों की गिरावट 76,347.90 तक जा गिरा था। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में नौ के शेयर लाभ में रहे और 21 में कमजोरी रही।

निफ्टी 0.93 प्रतिशत टूटकर 23,775.10 अंक पर बंद

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी 222.25 अंक यानी 0.93 प्रतिशत टूटकर 23,775.10 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 21 के स्टॉक हरे निशान पर रुके और 29 में गिरावट दर्ज की गई।

इंटरग्लोब एविएशन के स्टॉक सबसे ज्यादा 3.64 फीसदी गिरे

सेंसेक्स समूह की कम्पनियों में इंटरग्लोब एविएशन के स्टॉक सबसे ज्यादा 3.64 फीसदी गिरे। लार्सन एंड टुब्रो, इटर्नल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में तेजी रही।

एफआईआई ने 2,811.97 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,811.97 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,168.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 3.27 प्रतिशत बढ़कर 97.85 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

You Might Also Like

पीएम मोदी ने रखी काजीरंगा कॉरिडोर की नींव, कहा- असम की प्रगति से मजबूत हो रही भारत की ग्रोथ स्टोरी
यूएनडीपी की रिपोर्ट : मानव विकास सूचकांक में भारत एक पायदान की गिरावट से 132 वें स्थान पर खिसका
राष्ट्र विरोधी भाषण के लिए इमरान के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई : शहबाज शरीफ
गुलाम नबी आजाद लोकसभा के चुनावी मैदान से हटे, विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक
IND vs AUS T20 : ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला, जानें कैसी है प्लेइंग इलेवन
TAGGED:Amid Uncertainty Over CeasefireBseniftyNifty Weakens by 222 PointsNSEsensexSensex Drops 931 PointsStock Market Slumps
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?