hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली चुनाव में जीत के बाद मोहन सिंह बिष्ट ने दोहराया अपना वादा – मुस्तफाबाद को मिलेगा शिव का नाम
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > दिल्ली चुनाव में जीत के बाद मोहन सिंह बिष्ट ने दोहराया अपना वादा – मुस्तफाबाद को मिलेगा शिव का नाम
राजनीतिचुनावदिल्लीराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली चुनाव में जीत के बाद मोहन सिंह बिष्ट ने दोहराया अपना वादा – मुस्तफाबाद को मिलेगा शिव का नाम

Revoi Editor
Last updated: February 9, 2025 8:24 pm
Revoi Editor
Published: February 9, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 9 फरवरी। दिल्ली की मुस्लिम बहुल मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से जीत हासिल करने वाले भाजपा उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट ने मुस्तफाबाद का नाम बदलने का अपना वादा दोहराते हुए कहा है कि क्षेत्र को शिव का नाम दिया जाएगा।

‘शिव पुरी या शिव विहार होगा मुस्तफाबाद का नया नाम‘

मोहन सिंह बिष्ट ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मैंने कहा था कि यदि मैं जीत गया तो मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिव पुरी या शिव विहार रख दूंगा, मैं ऐसा करूंगा। दिल्ली में विकास नाम की कोई चीज नहीं है। मैं प्रयास करूंगा कि जहां पीने का पानी, सड़कें, स्कूल, पार्क और आने-जाने की कोई सुविधा नहीं है, वहां इन कामों को पूरा किया जाए। नालों की चौड़ाई कम कर वहां पर पेरिफेरल रोड या पार्किंग बनाई जाए।’

उल्लेखनीय है कि मुस्तफाबाद सीट से पहली बार चुनाव लड़ने वाले भाजपा के पांच बार के विधायक मोहन सिंह ने ‘आप’ प्रत्याशी आदिल खान को 17,578 मतों से शिकस्त दी। मोहन सिंह बिष्ट सर्वाधिक 85215 वोट पाकर विजयी रहे जबकि आदिल खान को 67,637 मिले

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस सीट पर दिल्ली दंगों के आरोपित ताहिर हुसैन को उतारा था, जो 33,474 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे और कांग्रेस के अली मेहदी को महज 11,763 वोट ही हासिल हुए। दिलचस्प यह रहा कि मुस्तफाबाद में लगभग 68 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी, जो दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में सर्वाधिक थी।

You Might Also Like

भारतीय सैन्य अकादमी में 157वीं पासिंग आउट परेड, देश-विदेश के 559 अधिकारी कैडेट्स को सेना में कमीशन
कोरोना का खतरा : दिल्ली में 24 घंटे के भीतर 10,665 नए केस, 8 लोगों की मौत
दिल्ली : लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास वैन में धमाका, पुलिस ने 8 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की, 20 घायलों में कुछ गंभीर
मिजोरम विधानसभा चुनाव : राजनीतिक दलों ने मतगणना की तारीख बदलने की मांग
उत्तरकाशी सुरंग हादसा : लगभग 30 मीटर तक पूरा हुआ वर्टिकल ड्रिलिंग का काम, बैकअप संचार भी स्थापित
TAGGED:Bisht reiterated his promiseDelhi electionsMohan Singh BishtMustafabad will be named after Shiv
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
Mayavati
उत्तरप्रदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

August 10, 2026

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?