1. Home
  2. हिन्दी
  3. चुनाव
  4. दिल्ली चुनाव परिणाम : कांग्रेस ने बिगाड़ा AAP का खेल, गुजरात व हरियाणा का चुकता किया हिसाब
दिल्ली चुनाव परिणाम : कांग्रेस ने बिगाड़ा AAP का खेल, गुजरात व हरियाणा का चुकता किया हिसाब

दिल्ली चुनाव परिणाम : कांग्रेस ने बिगाड़ा AAP का खेल, गुजरात व हरियाणा का चुकता किया हिसाब

0
Social Share

नई दिल्ली, 8 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी ने पहले हरियाणा, फिर महाराष्ट्र और अब दिल्ली में भी अपना परचम लहरा दिया है, जो कुछ समय पहले तक उसके लिए आसान नहीं समझा जा रहा था। इन तीनों विधानसभा चुनावों में भाजपा की अपनी रणनीति ने तो आम आदमी पार्टी को पटखनी देने में भूमिका निभाई ही, लेकिन उससे भी ज्यादा खेल बिगाड़ा कांग्रेस ने। दूसरे शब्दों में कहें तो गुजरात और हरियाणा में ‘आप’ ने जो कांग्रेस के साथ जो किया था, वैसा ही खेला कांग्रेस ने दिल्ली में ‘आप’ के साथ कर दिया।

दिल्ली चुनाव परिणाम पर एक नजर

हालांकि पहले ही आशंका जताई जा रही थी कि कांग्रेस को मिला एक-एक वोट भाजपा के लिए फायदेमंद होगा और हुआ भी यही। कांग्रेस को जिन 15-20 सीटों पर 15 फीसदी से अधिक वोट मिले, वे सारी सीटें आम आदमी पार्टी ने गंवा दी हैं। इनमें मादीपुर, संगम विहार, कस्तूरबा नगर, बादली और नांगलोई जाट पर तो कांग्रेस प्रत्याशियों को करीब 20 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज व सोमनाथ भारती सरीखे दिग्गजों की कम अंतरों से हार की राह में भी कांग्रेस ही वजह बनी।

कुछ प्रमुख सीटें, जहां कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को झटका दिया

नई दिल्ली : पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के हाथों 4089 मतों से हार गए। प्रवेश वर्मा को जहां 30,088 मत मिले वहीं केजरीवाल को 25,999 वोट मिले। 15 वर्षों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं दिवंगत शीला दीक्षित के पुत्र व कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने 4,568 मत लेकर केजरीवाल की गुड्डी काट दी और कभी अपनी मां की अपमानजनक हार का हिसाब बराबर कर दिया।

जंगपुरा : जंगपुरा में और कांटे की टक्कर देखने को मिली, जहां भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह ने मनीष सिसोदिया को सिर्फ 675 वोटों से हरा दिया। तरविंदर को 38,859 मत मिले तो सिसोदिया ने 38,184 वोट हासिल किए। यहां कांग्रेस के फरहद सूरी को 7,350 वोट मिले।

ग्रेटर कैलाश : दिल्ली सरकार के एक और मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश में कांग्रेस के चक्रव्यूह में फंसे। यहां भाजपा की शिखा रॉय ने 49,594 मत हासिल किए और 3,188 वोटों से जीत हासिल की। सौरभ को 46,406 वोट मिले तो कांग्रेस के गर्वित सिंघवी 6,711 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

मालवीय नगर : भाजपा प्रत्याशी सतीश उपाध्याय ने 2131 वोटों के अंतर से AAP उम्मीदवार सोमनाथ भारती पर जीत दर्ज की। सतीश उपाध्याय को 39,564 वोट मिले। सोमनाथ भारती को 37,433 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी जीतेंद्र कुमार को 6,770 वोट मिले।

मादीपुर : भाजपा के कैलाश अग्रवाल ने दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिरला को 10,899 मतों से हराया। कैलाश को 52,019 मत मिले तो राखी 41,120 वोट पाने में सफल रहीं। लेकिन कांग्रेस के जेपी पंवार भी 17,958 वोट पा गए और राखी को मायूस होना पड़ा।

कस्तूरबा नगर : कांग्रेस के रमेश पहलवान इस सीट पर AAP के लिए खलनायक साबित हुए। भाजपा के नीरज बसोया ने 38,067 मत हासिल किए और 11,048 मतों से जीत हासिल करने में सफल रहे। ‘आप’ प्रत्याशी अभिषेक दत्त को 27,019 वोट मिले तो रमेश पहलवान 18,617 वोट पाने में सफल रहे।

बादली : भाजपा के अहिर दीपक चौधरी ने यह सीट 15,163 वोटों से जीती। उन्हें 61,192 वोट मिले तो ‘आप’ के अजेश यादव 46,029 वोट लेकर दूसरे स्थान पर पिछड़े जबकि कांग्रेस के देवेंदर यादव भी 41,071 मत ले उड़े।

नांगलोई जाट : भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार शौकीन ने यहां 26,251 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें 75,272 वोट मिले तो आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रघुविंदर शौकीन को 49,021 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रोहित चौधरी 32,028 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

तिमारपुर : भाजपा प्रत्याशी सूर्य प्रकाश खत्री ने सिर्फ 1,168 वोटों से जीत हासिल की। सूर्य प्रकाश को जहां 55,941 वोट मिले वहीं AAP प्रत्याशी सुरिंदर पाल सिंह (बिट्टू) को 54,773 वोट मिले। यहां कांग्रेस प्रत्याशी लोकेंद्र कल्याण सिंह ने 8,361 वोट हासिल किए।

राजेंद्र नगर : भाजपा प्रत्याशी उमंग बजाज ने 1,231 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें 46,671 वोट मिले तो आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दुर्गेश पाठक को 45,440 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी विनीत यादव को 4,015 वोट मिले।

संगम विहार : जंगपुरा की भांति इस सीट भी कड़ी टक्कर देखने को मिली, जहां भाजपा प्रत्याशी चंदन कुमार चौधरी ने सिर्फ 344 वोटों से जीत हासिल की। चंदन कुमार को 54,049 वोट मिले तो AAP प्रत्याशी दिनेश मोहनिया को 53,705 वोट मिले। AAP का नशा उखाड़ करने वाले कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष चौधरी 15,863 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code