1. Home
  2. देश-विदेश

देश-विदेश

यूपी में माफिया अब दूरबीन से भी नहीं दिखायी देता : अमित शाह

लखनऊ, 29 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बहुमत की सरकार बनाने का विश्वास जताते हुये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने कानून व्यवस्था का बेड़ा गर्क कर रखा था जबकि आज यूपी में विकास की लहर है और माफिया एवं […]

कालाबाजारी से गहराया खाद संकट ले रहा है किसानों की जान : प्रियंका गांधी

ललितपुर, 29 अक्टूबर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार की उदासीनता और गैर जिम्मेदाराना रवैये के चलते खाद की कालाबाजारी चरम पर है और इससे उपजा संकट कर्ज में डूबे किसानो की जान ले रहा है। खाद के कारण जान गंवाने वाले किसानों के परिजनों से मिलने ललितपुर पहुंची प्रियंका ने पत्रकारों […]

पीएम मोदी की चार्ल्स मिशेल और उर्सुला वान-डेर से बैठक : भारत-यूरोपीय संघ की मैत्री प्रगाढ़ करने पर बातचीत

रोम, 29 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच दिवसीय विदेश दौरे के पहले दिन गुरुवार को रोम में यूरोपीय नेताओं के साथ उपयोगी बातचीत के बीच अपने आधिकारिक कार्यकलापों की शुरुआत की। इस क्रम में उनकी सबसे पहली बैठक यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लिएन के […]

पीएम मोदी पांच दिनी विदेश यात्रा पर रोम पहुंचे, जी-20 शिखर सम्मेलन में भागीदारी करेंगे

रोम, 29 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच दिवसीय विदेश यात्रा के पहले चरण में गुरुवार को इटली की राजधानी रोम पहुंच गए, जहां वह शुक्रवार से शुरू हो रहे 16वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भागीदारी करेंगे। इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी ने पीएम मोदी को दो दिवसीय शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए […]

भारत शांति चाहता है, लेकिन किसी भी चुनौती से निबटने में सक्षम : राजनाथ सिंह

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत शांतिप्रिय देश है और वह किसी से टकराव मोल नहीं लेता, लेकिन वह किसी भी चुनौती से निबटने में भी पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने गुरुवार को चंडीगढ़ में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रयोगशाला टीबीआरएल के दौरे के बाद […]

पीएम मोदी का 5 दिनी इटली-ब्रिटेन दौरा : जी-20 और कॉप-26 सम्मेलनों में भाग लेंगे

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 शिखर सम्‍मेलन और विश्‍व नेताओं के 26वें अंतरराष्‍ट्रीय जलवायु शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए गुरुवार की रात इटली और ब्रिटेन की पांच दिवसीय की यात्रा पर रवाना होंगे। रोम में 30 व 31 अक्टूबर को जी-20 शिखर सम्‍मेलन  यात्रा के पहले चरण में पीएम मोदी […]

पेगासस जासूसी विवाद भारत का आंतरिक मामला : इजरायली राजदूत

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर। इजरायल ने आज कहा कि पेगासस जासूसी के आरोप और उच्चतम न्यायालय द्वारा उनकी जांच पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है और इसमें उसका कोई पक्ष नहीं है। भारत में इजरायल के नये राजदूत नाओर गिलोन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पेगासस सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी एनएसओ […]

सरकार जिद छोड़कर किसानों की माँगें माने: केजरीवाल

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार को अपनी ज़िद्द छोड़कर किसानों की माँगों को मानना चाहिए। सीएम केजरीवाल ने हरियाणा के बहादुरगढ़ में प्रदर्शनकारी महिलाओं के मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा हादसा बेहद दुखद है। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रभु से […]

यूपी : आगरा-मुंबई हाईवे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

बड़वानी, 28 अक्टूबर। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा से कपड़े खरीद कर महाराष्ट्र के नासिक क्षेत्र में लौट रहे व्यवसायियों की कार सांगवी थाना क्षेत्र में आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रको के बीच दब जाने के चलते एक ही परिवार के 4 लोगों की मृत्यु हो गई। घटना में करीब 10 […]

पाकिस्तान: टीएलपी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, चार पुलिसकर्मियों की मौत

लाहौर, 28 अक्टूबर। पाकिस्तान सरकार की ओर से तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (एलटीपी) को आतंकवादी संगठन घोषित करने के बाद एलटीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच झड़प में चार पुलिसकर्मियों सहित आठ लोगों की मौत हो गयी और अन्य 263 घायल हो गए हैं।पंजाब पुलिस महानिदेशक (आईजीपी) राव सरदार अली खान ने बुधवार को कहा कि […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code