hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी की चार्ल्स मिशेल और उर्सुला वान-डेर से बैठक : भारत-यूरोपीय संघ की मैत्री प्रगाढ़ करने पर बातचीत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > देश-विदेश > पीएम मोदी की चार्ल्स मिशेल और उर्सुला वान-डेर से बैठक : भारत-यूरोपीय संघ की मैत्री प्रगाढ़ करने पर बातचीत
देश-विदेशहिन्दी

पीएम मोदी की चार्ल्स मिशेल और उर्सुला वान-डेर से बैठक : भारत-यूरोपीय संघ की मैत्री प्रगाढ़ करने पर बातचीत

Vinayak Barot
Last updated: October 29, 2021 6:08 pm
Vinayak Barot
Published: October 29, 2021
Share
SHARE

रोम, 29 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच दिवसीय विदेश दौरे के पहले दिन गुरुवार को रोम में यूरोपीय नेताओं के साथ उपयोगी बातचीत के बीच अपने आधिकारिक कार्यकलापों की शुरुआत की। इस क्रम में उनकी सबसे पहली बैठक यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लिएन के साथ हुई।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी ट्वीट में दोनों नेताओं के साथ संयुक्त बैठक के दौरान बेहतर दुनिया की संरचना के उद्धेश्य से आर्थिक और लोगों के बीच सम्‍पर्क बढ़ाने के तौर-तरीकों पर चर्चा हुई।

पीएम मोदी ने खुद एक ट्वीट में कहा, ‘यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लिएन के साथ शानदार मुलाकात रही। हमने विशेष रूप से व्यापार, वाणिज्य, संस्कृति और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में भारत-यूरोपीय संघ की दोस्ती को प्रगाढ़ करने पर व्यापक बातचीत की।’

रोम के पियाजा गांधी में भारतीय समुदाय लोगों ने संस्कृत मंत्रों के साथ प्रधानमंत्री @narendramodi का स्वागत किया।

पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया। pic.twitter.com/XdcMKwONqp

— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) October 29, 2021

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

यूरोपीय यूनियन के दोनों नेताओं से बैठक के बाद पीए ममोदी पियाजा गांधी पहुंचे, जहां उन्होंने राष्‍ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा, ‘मुझे महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिला, जिनके आदर्श विश्व स्तर पर गूंजते हैं और दुनियाभर में लाखों लोगों को साहस और प्रेरणा प्रदान करते हैं।’

इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री मोदी आज ही शाम को इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वह शुक्रवार से शुरू हो रहे 16वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भागीदारी करेंगे। शिखर सम्मेलन में जी-20 सदस्य देशों, यूरोपीय संघ और अन्य आमंत्रित देशों तथा अंतरराष्ट्रीय संगठनों के राष्ट्राध्यक्ष भाग लेंगे।

‘जनता, पृथ्वी और समृद्धि’ विषय पर केंद्रित होगा जी-20 शिखर सम्मेलन 

जी-20 शिखर सम्मेलन  इस बार ‘जनता, पृथ्वी और समृद्धि’ विषय पर केंद्रित होगा, जिसमें वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था, कोविड महामारी से निबटने में स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, अर्थव्‍यवस्‍थाओं की मजबूती, ऊर्जा, सतत विकास, खाद्य सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निबटने जैसे मुद्दों पर प्रमुख रूप से चर्चा होगी।

You Might Also Like

ट्रंप के शांति प्रस्ताव के कुछ घंटों बाद ही नेतन्याहू ने मारी पलटी – फिलिस्तीन को मान्यता नहीं, गाजा भी नहीं छोड़ेगी सेना…
पीएम मोदी की टेस्ला मोटर्स के CEO एलन मस्क के साथ बैठक, मस्क ने भेंट किया खास तोहफा
टोक्यो ओलंपिक : निशानेबाज सौरभ 10 मी. एयर पिस्टल में 7वें स्थान पर रहे, दीपिका की टीम फिर मायूस
सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा -पूर्ववर्ती सरकारों ने न सिर्फ UP का विश्वास तोड़ा, नौजवानों के सपने भी तोड़े
राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले राष्ट्रपति कोविंद – कोरोना से लड़ाई बड़ी चुनौती, अब भी सतर्क रहने की जरूरत
TAGGED:Charles MichelEuropean CommissionEuropean Councilitalypm modiPM Modi's foreign tourRomeUrsula von der Leyen
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

August 7, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?