hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी : आगरा-मुंबई हाईवे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > देश-विदेश > यूपी : आगरा-मुंबई हाईवे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
देश-विदेशहिन्दी

यूपी : आगरा-मुंबई हाईवे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

sanket
Last updated: October 28, 2021 3:52 pm
sanket
Published: October 28, 2021
Share
SHARE

बड़वानी, 28 अक्टूबर। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा से कपड़े खरीद कर महाराष्ट्र के नासिक क्षेत्र में लौट रहे व्यवसायियों की कार सांगवी थाना क्षेत्र में आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रको के बीच दब जाने के चलते एक ही परिवार के 4 लोगों की मृत्यु हो गई। घटना में करीब 10 वाहनों के आपस में टकराने के चलते 3 अन्य घायल भी हुए। महाराष्ट्र के धूलिया जिले के सांगवी के सहायक पुलिस निरीक्षक सुरेश शिरसाट ने बताया कि कल रात्रि सांगवी से 12 किलोमीटर दूर आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत बिजासन घाट पर हुई दुर्घटना में एक ही कार में सवार 4 लोगों की मृत्यु हो गई, तथा अलग-अलग वाहनों के एक साथ टकरा जाने के चलते तीन अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि नासिक जिले के कलवन तहसील के सुले पिंपली निवासी कपड़ा व्यवसायी परिवार के लोग नासिक तथा सूरत व्यवसाय के सिलसिले में जाने के बाद कल बड़वानी जिले के सेंधवा से कपड़ा खरीद कर लौट रहे थे। कल रात्रि मध्य प्रदेश महाराष्ट्र सीमा से डेढ़ किलोमीटर दूर उनकी कार ने दो ट्रकों को ओवरटेक करने का प्रयास किया। एक ट्रक को ओवरटेक करने के उपरांत आगे वाली ट्रक की गति धीमी हो जाने के चलते कार दोनों ट्रकों के बीच आ कर दब गयी। कार पहले आगे वाली ट्रक से टकराई इसके उपरांत पीछे आने वाली ट्रक ने भी इसे जमकर टक्कर मार दी। इस अचानक हुए घटनाक्रम के चलते पीछे आ रही 3 कार तथा चार ट्रक भी आपस में टकरा गए।

उन्होंने बताया कि कार में बैठे 4 में से 3 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक ने शिरपुर स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। घटना में कार के पीछे दुर्घटनाग्रस्त हुई ट्रक का ड्राइवर फंस गया था , उसे करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की शिनाख्त तीन चचेरे भाइयों राजू गांगुर्डे 26 सचिन गांगुर्डे 20 शिवा गांगुर्डे 25 तथा उनके दामाद रामदास दलवी 35 के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वाहन शिवा चला रहा था।

घटना में घायल राजगढ़ (मप्र) जिले के पुरुषोत्तम प्रजापति और खरगोन (मप्र) जिले के संजय डाबर समेत तीन लोगों को शिरपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज उनके शवों का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से घटना पर दुख प्रकट किया है।

You Might Also Like

अहमदाबाद विमान हादसा: ATC रिकॉर्डिंग्स से पता चला, आखिरी के 26 मिनटों में क्या-क्या हुआ था
सीएम योगी ने गन्ना किसानों को किया सम्मानित, कहा – पहले होते थे आंदोलन, अब पहुंच रही यूपी की मिठास
टाटा आईपीएल : गेंदबाजों के वर्चस्व वाले मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स बीस छूटा, पंजाब किंग्स 20 रनों से परास्त
AAP का आरोप – ‘भाजपा ने साजिश के तहत स्वाति मालीवाल को सीएम केजरीवाल के आवास पर भेजा’
जमीन के बदले नौकरी मामला : बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी बयान दर्ज कराने ईडी के दफ्तर पहुंचीं
TAGGED:accidentAgraHindi newsMUMBAI
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

August 8, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?