1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय

राष्ट्रीय

मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा, आज ही दिल्ली में अमित शाह से की थी मुलाकात

इम्फाल, 9 फरवरी। पिछले लगभग 22 माह से जातीय हिंसा के चलते अशांत पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने सोमवार को विधानसभा में उनके खिलाफ पेश होने वाले अविश्वास प्रस्ताव से पहले आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बीरेन सिंह शाम को भाजपा सांसद संबित पात्रा, मणिपुर सरकार के मंत्री और […]

दिल्ली चुनाव : NDA के सहयोगी दलों – JDU व LJP(R) को हाथ लगी निराशा, पूर्वांचलियों का दिखा दबदबा

नई दिल्ली, 9 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भले ही जबर्दस्त सफलता हासिल की, लेकिन 70 में से जो दो सीटें उसने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के अपने सहयोगी दलों जदयू (JDU) और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को दीं, उन्हें निराशा हाथ लगी। बुराड़ी से जदयू […]

भाजपा की जीत पर बोले तेजस्वी यादव – ‘दिल्ली वाला फार्मूला बिहार में काम नहीं आएगा’

पटना, 9 फरवरी। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिल्ली वाला फार्मूला बिहार में काम नहीं आएगा। यह बिहार है। बिहार को समझना इतना आसान नहीं है। ‘जनता ही मालिक है, जिसे चाहती है, […]

स्वाति मालीवाल का प्रहार – ‘AAP केजरीवाल की जागीर नहीं, मैंने भी 12 वर्ष पार्टी को दिए…’

नई दिल्ली, 9 फरवरी। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की पूर्व अध्यक्ष व आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर प्रहार जारी रखा। इस क्रम में उन्होंने यहां तक कह डाला कि आम आदमी […]

दिल्ली में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित करेगी भाजपा सरकार

नई दिल्ली, 9 फरवरी। दिल्ली में 27 वर्षों बाद सत्ता में वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की घोषणा की है। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पार्टी […]

यूपी : कुशीनगर में मदनी मस्जिद पर चला बुलडोजर, बिना नक्शा सरकारी जमीन पर हुआ था निर्माण

कुशीनगर, 9 फरवरी। यूपी के कुशीनगर जिले में योगी आदित्यनाथ सरकार ने मदनी मस्जिद पर बुलडोजर चलाने की काररवाई की है। मुख्यमंत्री योगी के आदेश के बाद प्रशासन ने यह काररवाई की है। जिले के हाटा नगर में स्थित मदनी मस्जिद का कुछ हिस्सा सरकारी जमीन पर बना हुआ था। मदनी मस्जिद बिना नक्शा पास […]

छत्तीसगढ़ : बीजापुर में सुरक्षा बलों ने 31 नक्सलियों को किया ढेर, 2 जवान भी शहीद, 2 अन्य जवान घायल

बीजापुर, 9 फरवरी। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही आखिरी जंग में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने बीजापुर में भीषण मुठभेड़ के दौरान एक साथ 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। ऑपरेशन के दौरान दो जवान भी शहीद हो गए जबकि 2 अन्य जख्मी हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार […]

दिल्ली : आतिशी ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, LG सक्सेना ने भंग की विधानसभा

नई दिल्ली, 9 फरवरी। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह पूर्वाह्न लगभग 11 बजे राजभवन पहुंची और उप राज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ एलजी ने पिछली विधानसभा को भंग करने की अधिसूचना जारी कर दी है। एलजी की […]

पैतृक गांव पहुंचे प्रवेश वर्मा, पिता को दी पुष्पांजलि, कहा- यमुना नदी तट का पुनरुद्धार सर्वोच्च प्राथमिकता

नई दिल्ली, 9 फरवरी। दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रवेश वर्मा ने रविवार को कहा कि यमुना नदी तट का विकास उनकी पार्टी की प्राथमिकता होगी। प्रवेश वर्मा ने यहां अपने पैतृक गांव मुंडका में अपने पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित […]

गुजरात में बड़ा हादसा: मजदूरों पर गिरा ट्रक, एक बच्चे और तीन महिलाओं की मौत

पालनपुर, 9 फरवरी। गुजरात के बनासकांठा जिले में रेत से भरा एक डंपर ट्रक पलट कर मजदूरों के एक समूह पर गिर गया, जिससे तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार शाम जिले के खेंगरपुरा गांव में उस समय हुई […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code