hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 346 अंक लुढ़का, निफ्टी फिर 26000 के स्तर से नीचे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 346 अंक लुढ़का, निफ्टी फिर 26000 के स्तर से नीचे
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 346 अंक लुढ़का, निफ्टी फिर 26000 के स्तर से नीचे

Revoi Editor
Last updated: December 29, 2025 7:26 pm
Revoi Editor
Published: December 29, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 29 दिसम्बर। वर्षांत की छुट्टियों में कमजोर कारोबार होने, तेल एवं गैस और आईटी शेयरों में बिकवाली और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी से भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी रहा। इस क्रम में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बीएसई सेंसेक्स जहां 346 अंक लुढ़कने के साथ 85,000 के स्तर के नीचे फिसल गया वहीं एनएसई निफ्टी एक बार फिर 26,000 के स्तर के नीचे आ गया।

सेंसेक्स 84,695.54 अंक पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज करते हुए 345.91 अंक यानी 0.41 प्रतिशत टूटकर 84,695.54 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 403.59 अंक गिरकर 84,637.86 अंक तक आ गया था। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में आठ के शेयर बढ़त पर रहे जबकि 22 में गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी 100.20 अंकों की कमजोरी से 25,942.10 पर रुका

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी तीसरे दिन भी नुकसान में रहा और 100.20 अंक यानी 0.38 प्रतिशत फिसलकर 25,942.10 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 13 के शेयर हरे निशान पर बंद हुए जबकि 37 में कमजोरी दिखी। व्यापक बाजार में छोटी कम्पनियों का बीएसई स्मालकैप सूचकांक 0.58 प्रतिशत नुकसान में रहा जबकि मझोली कम्पनियों के मिडकैप सूचकांक में 0.45 प्रतिशत की गिरावट रही।

अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में सर्वाधिक 2.22 प्रतिशत की गिरावट

सेंसेक्स के समूह में शामिल कम्पनियों में से अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में सर्वाधिक 2.22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा एचसीएल टेक में 1.86 प्रतिशत, पावर ग्रिड में 1.85 प्रतिशत, ट्रेंट में 1.36 प्रतिशत, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में 1.26 प्रतिशत और भारती एयरटेल में 1.14 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके विपरीत, टाटा स्टील के शेयरों में सर्वाधिक 1.83 प्रतिशत की तेजी रही। एशियन पेंट्स, हिन्दुस्तान यूनिलीवर और इटर्नल के शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई।

एफआईआई ने 317.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 317.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,772.56 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.70 प्रतिशत चढ़कर 61.67 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

You Might Also Like

राहुल गांधी ने किसी को नहीं बुलाया, जो नेता सूरत पहुंच रहे वो उनका निजी निर्णय है: मल्लिकार्जुन खरगे
गुजरात : सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़कर अन्य सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, शुक्रवार को होगा नई कैबिनेट का गठन
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति तख्तापलट की साजिश में दोषी करार, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई 27 साल की सजा
चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ से बढ़ी चिंता, बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट जारी
पीएम मोदी ने सिलवासा को दी 2580 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, बोले – ‘दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव हमारा गौरव, हमारी विरासत’
TAGGED:Bsedecline continuesdomestic stock marketniftyNifty dropping below the 26000 levelNSEsensexSensex falling by 346 points
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

आयकर विभाग ने आईटीआर-2 और आईटीआर-3 फॉर्म के लिए जारी की एक्सेल यूटिलिटी

Revoi Editor
Revoi Editor
July 11, 2025
સૌરવ ગાંગુલીની બાયોપિકમાં હૃતિક રોશન કરશે કામ ! પરંતુ દાદાએ રાખી આ શરત…
उत्तराखंड : बर्फबारी और हिमस्खलन के बीच चार धाम यात्रा के लिए 8 मई तक पंजीकरण पर रोक
ममता बनर्जी इंडिया ब्लॉक की बैठक में नहीं होंगी शामिल, कहा – ‘कोई जानकारी नहीं मिली’
योगी कैबिनेट ने जैव ऊर्जा नीति को दी मंजूरी, 1 रुपये की लीज पर बायो फ्यूल प्लांट के लिए सब्सिडी के साथ जमीन देगी सरकार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?