1. Home
  2. हिन्दी
  3. चुनाव

चुनाव

राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने कणाद पुरकायस्थ को असम से बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली, 7 जून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी की असम इकाई के राज्य सचिव कणाद पुरकायस्थ को राज्यसभा चुनाव के लिए असम से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।  एक विज्ञप्ति में बताया गया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने पुरकायस्थ की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी। बराक घाटी से पार्टी के नेता […]

बसपा प्रमुख मायावती बोलीं – ईवीएम भरोसेमंद नहीं हैं, बैलेट पेपर से कराएं चुनाव

लखनऊ, 5 जून। कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों के बाद अब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने भी चुनाव में ईवीएम के जरिए वोटिंग को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि चुनाव ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से कराए जाएं तो पारदर्शिता अधिक होगी। उन्होंने कहा कि बसपा उम्मीदवारों को चुनाव […]

असम पंचायत चुनावों में एनडीए को शानदार सफलता, जिला परिषद की 397 में से 300 सीटें जीतीं

गुवाहाटी, 13 मई। असम में सत्तारूढ़ भाजपानीत एनडीए सरकार ने जिला परिषद चुनावों में शानदार सफलता हासिल की है। इस क्रम में एनडीए ने 76.22% वोट शेयर के साथ 397 में से 300 सीटें जीतीं जबकि आंचलिक पंचायत चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन को 66 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 2192 सीटों में से 1436 सीटें […]

ऑस्ट्रेलिया : एंथनी एल्बनीज लगातार दूसरी बार पीएम बनने को तैयार, विपक्षी नेता पीटर डटन ने हार स्वीकार की

सिडनी, 3 मई। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज लगातार दूसरी बार तीन वर्ष का कार्यकाल जीतने जा रहे हैं। इसके साथ ही लेबर पार्टी के नेता एल्बनीज 21 वर्षों में लगातार दूसरी बार तीन वर्ष का कार्यकाल जीतने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इससे पह  वर्ष 2004 में जॉन हावर्ड ने लगातार दूसरी बार जीत […]

निर्वाचन आयोग की पहल – मतदाता सूचना पर्ची में होगा बदलाव, BLO को मिलेगी फोटो आईडी

नई दिल्ली, 1 मई। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मतदाता सूची में सुधार के लिए नई पहल की है। इसी क्रम में चुनाव आयोग अब भारत के महापंजीयक (RGI) से मृत्यु पंजीकरण डेटा इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्राप्त करेगा। इससे मतदाता सूची को त्वरित व सटीक रूप से अपडेट किया जा सकेगा। निर्वाचन आयोग ने गुरुवार […]

त्रिनिदाद और टोबैगो आम चुनाव में कमला प्रसाद बिसेसर की वापसी, पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली, 29 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो के आम चुनावों में जीत हासिल करने पर यूनाइटेड नेशनल कांग्रेस (UNC) की नेता कमला प्रसाद बिसेसर को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारत और त्रिनिदाद व टोबैगो के बीच ऐतिहासिक एवं पारिवारिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए वह उनके साथ […]

कांग्रेस ने पहलगाम हमले को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग, खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

नई दिल्ली, 29 अप्रैल। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया है कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पैदा हालात के मद्देनजर संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र बुलाया जाए ताकि आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक संकल्प एवं इच्छाशक्ति को व्यक्त किया जा सके। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री को पत्र […]

दिल्ली : कालकाजी सीट से पूर्व सीएम आतिशी के निर्वाचन को दी गई चुनौती, उच्च न्यायालय ने जारी की नोटिस

नई दिल्ली, 26 मार्च। विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान कालकाजी विधानसभा सीट पर कथित भ्रष्ट आचरण के आधार पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता आतिशी के निर्वाचन को चुनौती दी गई है। इस संदर्भ में दाखिल की गई एक याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने नोटिस जारी की है। न्यायमूर्ति […]

भाजपा ने की महाराष्ट्र विधान परिषद उपचुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की घोषणा

मुंबई, 16 मार्च। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य विधान परिषद की पांच सीटों पर 27 मार्च को होने वाले उपचुनाव के लिए रविवार को तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिनमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के एक करीबी सहयोगी और एक पूर्व विधायक भी शामिल हैं। नवंबर 2024 के विधानसभा चुनाव में […]

हरियाणा निकाय चुनाव : भाजपा ने भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ रोहतक सहित 9 निगमों पर किया कब्जा

चंडीगढ़, 12 मार्च। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणा निकाय चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 नगर निगमों में से नौ पर जीत दर्ज कर ली है, जिसमें कांग्रेस दिग्गज भूपेंद्र हुड्डा का गढ़ रोहतक भी शामिल है। इससे पहले भाजपा का 10 नगर निगमों में से आठ पर कब्जा था। हरियाणा की […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code