hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कांग्रेस ने साधा निशाना – ‘पीएम का कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के सामने जाना एक ढकोसला, वह घड़ियाली आंसू बहा रहे’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > कांग्रेस ने साधा निशाना – ‘पीएम का कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के सामने जाना एक ढकोसला, वह घड़ियाली आंसू बहा रहे’
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

कांग्रेस ने साधा निशाना – ‘पीएम का कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के सामने जाना एक ढकोसला, वह घड़ियाली आंसू बहा रहे’

Revoi Editor
Last updated: October 24, 2025 6:25 pm
Revoi Editor
Published: October 24, 2025
Share
SHARE

पटना, 24 अक्टूबर। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि शुक्रवार को बिहार के चुनावी दौरे पर उनका (पीएम मोदी) समस्तीपुर में पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देना व उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करना सिर्फ एक ढकोसला है और वह घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।

भाजपा व आरएसएस के लोगों ने ही कर्पूरी की बहुमत सरकार गिरा दी थी

बिहार कांग्रेस के सचिव प्रभारी सुशील पासी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब बिहार में कर्पूरी ठाकुर की सरकार थी और उन्होंने पिछड़ी जाति के लोगों के लिए 26 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की तो इन्हीं भाजपा और आरएसएस के लोगों को यह बात हजम नहीं हुई और उन्होंने बहुमत से चल रही सरकार को गिरा दिया। आज ये लोग सिर्फ ड्रामा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आज घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।

सुशील पासी ने कहा कि आज इस देश में ऐसा संकट आया है की राजनीति ड्रामा और नौटंकी से चल रही है। भाजपा, आरएसएस और जनसंघ के लोग आरक्षण विरोधी है और नहीं चाहते कि देश में व्यवस्था परिवर्तन हो। आज कर्पूरी जी के घर जाकर पीएम मोदी ने उनके विचारों का हनन किया है। पीएम मोदी का उनके प्रतिमा के सामने जाना एक ढकोसला है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा सामाजिक न्याय का विरोध किया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि 1978 में उन्होंने कर्पूरी ठाकुर की सरकार गिरा दी और 1989 में वीपी सिंह की सरकार गिरा दी। यह दिखाता है कि भाजपा और आरएसएस की विचारधारा देश में समतापूरक समाज के खिलाफ है। ये लोग तो बाबासाहेब अंबेडकर को भी संसद में अपमानित करते हैं। ये लोग महिला आरक्षण लेकर आते हैं तो दलित और पिछड़ा महिलाओं को उसमें आरक्षण के हिस्सेदारी नहीं दी गई।

बिहार में फिर से नेहरू मॉडल लागू होगा

सुशील पासी ने कहा कि ये लोग जातीय जनगणना का लगातार विरोध करते रहे। लेकिन जब राहुल गांधी ने देश की सड़कों से लेकर संसद तक संघर्ष किया। तब उन लोगों ने बिहार के चुनाव को देखकर, नाटक करने के लिए जातीय जनगणना करने का एलान किया।

उन्होंने कहा, ‘बिहार का चुनाव देश का चुनाव है। यह पार्टी का चुनाव नहीं बल्कि बिहार के मतदाताओं का चुनाव है। हम भूमिहीनों को 3-5 डिसमिल जमीन देंगे। जो नौकरी के पद खाली है, उन्हें नौकरी देंगे। वहीं, जो सरकारी संस्थान बंद पड़े हैं, उन्हें हम चालू करने का काम करेंगे। फिर से नेहरू मॉडल बिहार में लागू हो, इसके लिए विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. ने कमर कस ली है।

पीएम मोदी और अमित शाह सिर्फ षड्यंत्र करते

सुशील पासी ने यह भी कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह सिर्फ षड्यंत्र करते हैं। षड्यंत्र के अलावा उन्हें बिहार में कुछ देने नहीं आता है। वे तो केंद्र सरकार में हैं, उनके पास तो खजाना है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कई सालों से हो रही है। वे चाहे तो दे सकते हैं, लेकिन डबल इंजन की सरकार बिहार के लोगों का हित कभी नहीं चाहती है। बिहार को नफरत की आग में झोंकने के लिए प्रधानमंत्री मोदी बार-बार बिहार आते हैं। उनका किसी भी तरह का ड्रामा यहां पर नहीं चलेगा। यह बिहार की धरती है और यहां लोकतंत्र और आरक्षण को बचाने के लिए बिहार के लोग उठ खड़े होते हैं।

You Might Also Like

मायावती का एलान – मृत सफाईकर्मी के परिजनों से मिलने जाएगा बसपा का प्रतिनिधिमंडल
यूपी : सीएम योगी अपने मंत्रियों संग देखेंगे अक्षय कुमार की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’, लखनऊ में स्पेशल स्क्रीनिंग
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को अदालत में किया गया पेश
ICC टी20 विश्व कप : कनाडा की पहली जीत, आयरलैंड को 12 रनों से दी शिकस्त
अयोध्या : पीएम मोदी और संघ प्रमुख भागवत ने राम मंदिर के शिखर पर फहराया धर्म ध्वज, रामलला के किए दर्शन
TAGGED:Congress targets PM ModiKarpoori Thakur's statuePM is shedding crocodile tears
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?