hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बिहार चुनाव : कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, 48 उम्मीदवारों में शकील अहमद और राजेश राम शामिल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > बिहार चुनाव : कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, 48 उम्मीदवारों में शकील अहमद और राजेश राम शामिल
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

बिहार चुनाव : कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, 48 उम्मीदवारों में शकील अहमद और राजेश राम शामिल

Revoi Editor
Last updated: October 17, 2025 12:51 am
Revoi Editor
Published: October 17, 2025
Share
SHARE

पटना, 16 अक्टूबर। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को 48 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ महागठबंधन (आरजेडी, कांग्रेस और अन्य) में सीट बंटवारे की अनिश्चितता के बीच कांग्रेस ने यह सूची जारी की। हालांकि कांग्रेस की यह लिस्ट पहले और दूसरे चरण के कई महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों को कवर करती है, लेकिन गठबंधन सहयोगियों के साथ अंतिम फॉर्मूला अब तक तय नहीं हो सका है।

फिलहाल इस लिस्ट में बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान और पीसीसी अध्यक्ष राजेश राम के नाम भी शामिल हैं। शकील अहमद जहां कदवा से चुनाव लड़ेंगे वहीं राजेश राम को कुटुम्बा से टिकट दिया गया है। उधर गरीब दास को बछवाड़ा से उम्मीदवार बनाया गया है, जहां सीपीआई ने पहले ही अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। यानी इस सीट पर महागठबंधन के दो सहयोगी दलों के बीच  दोस्ताना मुकाबला होगा। वहीं आनंद शंकर सिंह औरंगाबाद से फिर से चुनाव लड़ेंगे।

चनपटिया से अभिषेक रंजन को टिकट

कांग्रेस ने बगहा से जयेश मंगल सिंह, नौतन से अमित गिरी, चनपटिया से अभिषेक रंजन, बेतिया से वसी अहमद , रक्सौल से श्याम बिहारी प्रसाद, गोविंदगंज से शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय, सीतामढ़ी से अमित कुमार सिंह तुन्ना, बथनाहा (एससी) से इंजी. नवीन कुमार, बेनीपट्टी से नलिनी रंजन झा, फूलपरास से सुबोध मंडल, फारबिसगंज से मनोज विश्वास, बहादुरगंज से प्रो. मसवर आलम उर्फ मुशब्बिर आलम, मणिहारी (एसटी) से मनोहर प्रसाद सिंह, कोरहा (एससी) से पूनम पासवान, सोनबरसा (एससी) से सरिता देवी, बेनीपुर से मिथिलेश कुमार चौधरी, सकड़ा (एससी) से उमेश राम को टिकट दिया है।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 👇🏼 pic.twitter.com/io0WmcA5sG

— Congress (@INCIndia) October 16, 2025

अन्य उम्मीदवारों की बात करें तो मुजफ्फरपुर से बिजेंद्र चौधरी, गोपालगंज से ओम प्रकाश गर्ग, कुचायकोट से हरि नारायण कुशवाहा, लालगंज से आदित्य कुमार राजा, वैशाली से इंजी. संजीव सिंह, राजा पकड़ (एससी) से प्रतिमा कुमारी, रोसड़ा (एससी) से ब्रज किशोर रवि, बछवाड़ा से शिव प्रकाश गरीब दास, बेगूसराय से अमिता भूषण, खगड़िया से डॉ. चंदन यादव, बेलदौर से मिथलेश कुमार निषाद, भागलपुर से अजीत कुमार शर्मा, सुल्तानगंज से ललन यादव, अमरपुर से जितेंद्र सिंह, लखीसराय से अमरेश कुमार, बरबीघा से त्रिसूलधारी सिंह, बिहार शरीफ से ओमैर खान, नालंदा से कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया, हरनौत से अरुण कुमार बिंद दावा पेश करेंगे।

कांग्रेस ने कुम्हरार से इंद्रदीप चंद्रवंशी, पटना साहिब से शशांत शेखर, बिकरम से अनिल कुमार सिंह, बक्सर से संजय कुमार तिवारी, राजपुर (एससी) से विश्वनाथ राम, चेनारी (एससी) से मंगल राम, करगहर से संतोष मिश्रा, कुटुम्बा (एससी) से राजेश राम, वजीरगंज से अवधेश कुमार सिंह और हिसुआ से नीतू कुमारी को उम्मीदवार बनाया है। उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवम्बर को होंगे जबकि मतगणना 14 नवम्बर को होगी।

 

You Might Also Like

अखिलेश यादव ने 10 प्वाइंट्स में समझाई भाजपा-चीनी चाल की क्रोनोलॉजी, जानिए क्या कुछ कहा…
कोविड-19 दवा भंडारण मामला : गौतम गंभीर फाउंउेशन और ‘आप’ के 2 विधायकों के खिलाफ चल रहा मुकदमा
UP: स्कूलों के विलय के खिलाफ एक और जनहित याचिका हुई खारिज, योगी सरकार को राहत
ऋषभ पंत कम से कम 6 माह के लिए टीम से बाहर, विश्व कप 2023 में खेलने की भी संभावना नगण्य
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर CBI का छापा, कहा- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
TAGGED:Bihar electionsCongress releases first listlist of 48 Congress candidates
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?