1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय

UNSC Election 2028-29: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के लिए भारत ने ठोकी दावेदारी, जयशंकर बोले- विकासशील देशों की आवाज बनेगा भारत

नई दिल्ली, 14 जुलाई। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में वर्ष 2028-29 के कार्यकाल के लिए अस्थायी सदस्य बनने की अपनी दावेदारी आधिकारिक रूप से पेश कर दी है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारत के चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि भारत […]

India-UK CETA लागू : भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, स्कॉच व्हिस्की समेत कई ब्रिटिश उत्पाद होंगे सस्ते

नई दिल्ली, 14 जुलाई। भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच हुआ व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (Comprehensive Economic and Trade Agreement-CETA) बुधवार, 15 जुलाई से प्रभावी हो जाएगा। इस समझौते से भारतीय निर्यातकों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है, वहीं स्कॉच व्हिस्की, जिन, चॉकलेट, बिस्कुट और कॉस्मेटिक्स जैसे कई ब्रिटिश उत्पाद भारतीय बाजार […]

ट्रंप का नया पैंतरा : होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर 20% शुल्क लगाने की घोषणा, ईरान बोला- ‘हमने अमेरिका को नहीं दी इजाजत’

वॉशिंगटन/तेहरान, 13 जुलाई। ईरान से साथ शांति समझौता प्रस्ताव तोड़ने के दो दिन बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब नया पैंतरा चलते हुए घोषणा की है कि उनका देश ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी करेगा और होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले सभी कार्गो जहाजों पर 20 फीसदी शुल्क वसूलेगा। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति की इस […]

खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद मोजतबा का पहला संबोधन- ‘शहीद पिता के बदले की कसम खाते हैं…’

तेहरान, 11 जुलाई। ईरान के नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद मोजतबा खामेनेई ने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई के सुपुर्द-ए-खाक होने के बाद मुल्क को पहली बार संबोधित किया और अमेरिका-इजराइल से बदला लेने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि बदला लेना सिर्फ नारा नहीं बल्कि जरूरी है। सैयद मोजतबा खामेनेई ने पिता के अंतिम संस्कार […]

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय के सम्मुख पीएम मोदी बोले- ‘25 साल पहले मिले उपहार को आज भी संभाल कर रखा है’

ऑकलैंड, 11 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन देशों के छह दिवसीय दौरे के आखिरी चरण में शनिवार को ऑकलैंड में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘आज 40 साल के बाद, कोई भारतीय पीएम न्यूजीलैंड की धरती पर आया है। ये […]

वियतनाम में हादसा : भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

नई दिल्ली, 11 जुलाई। वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जब भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई। पूर्वाह्न लगभग 10.30 बजे हुए हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर तेलंगाना व आंध्र प्रदेश के पर्यटक थे। वियतनाम में भारतीय दूतावास ने […]

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बना वैश्विक शक्ति : न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन

ऑकलैंड, 11 जुलाई। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और वैश्विक भू-राजनीति के साथ-साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण साझेदार के रूप में उभरा है। उन्होंने यह बात ऑकलैंड में प्रधानमंत्री मोदी […]

पूर्व ब्रिटिश सांसद एन विडिकॉम्ब की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या, पुलिस ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार

लंदन/डेवोन, 11 जुलाई। ब्रिटेन की वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और पूर्व सांसद एन विडिकॉम्ब (78) की डेवोन स्थित उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। उनके आवास से गंभीर चोटों के साथ शव बरामद होने के बाद पूरे ब्रिटेन में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले में 26 वर्षीय एक ब्रिटिश […]

सुपर टाइफून ‘बावी’ का कहर: फिलीपींस में 15 की मौत, ताइवान-चीन-जापान में हाई अलर्ट

मनीला/ताइपे, 11 जुलाई। दक्षिणी फिलीपींस में आए शक्तिशाली सुपर टाइफून ‘बावी’ (Bavi) ने व्यापक तबाही मचाई है। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में अब तक कम से कम 15 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, राहत एवं बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश में लगातार अभियान चला रहे हैं। बताया जा […]

ढाका में भारत का गलत नक्शा दिखाए जाने पर भड़क उठीं भारतीय उच्चायोग की सचिव पूजा कुमारी झा

ढाका, 10 जुलाई। बांग्लादेशी राजधानी ढाका में एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के दौरान भारतीय नक्शे के साथ छेड़छाड़ का एक गंभीर मामला सामने आया है। सेमिनार में जम्मू-कश्मीर (J&K) को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया। इसे देखते ही वहां मौजूद भारतीय उच्चायोग की सचिव पूजा कुमारी झा भड़क उठी और उन्होंने तुरंत कड़े शब्दों में अपना […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code