1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को हुआ टाइफाइड, बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन
CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को हुआ टाइफाइड, बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को हुआ टाइफाइड, बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन

0
Social Share

नई दिल्ली, 25 जुलाई। नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित विभिन्न मांगों को लेकर एक माह से यहां जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को टाइफाइड हो गया है। दिपके ने खुद एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर कर यह जानकारी दी है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बीमारी से आंदोलन पर असर नहीं पड़ने वाला और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

अभिजीत बोले – ‘मेरा इलाज चल रहा’

सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में अभिजीत दिपके ने कहा, ‘मुझे टाइफाइड हो गया, लेकिन इस अवस्था से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी आंदोलन की गति मंद नहीं पड़ेगी।’ मैं पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ था और फिलहाल मेरा इलाज हो रहा है।

सीजेपी सपोर्टर्स का जताया आभार

दिपके ने देशभर में आंदोलन को जारी रखने के लिए सीजेपी समर्थकों का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि यह आंदोलन अपने लक्ष्य तक जरूर पहुंचेगा। उन्होंने कहा, “जैसा आप जानते हैं कि मैं पिछले कुछ दिनों से बीमार हूं। मेरी मेडिकल रिपोर्ट आ गई है और मुझे ‘टाइफाइड’ होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि मेरा इलाज जारी है और मुझे प्रतिदिन ‘ड्रिप’ के जरिए दवाएं दी जा रही हैं। लेकिन मैं देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सभी ‘कॉकरोच’ का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। यदि शांतिपूर्ण प्रदर्शन इसी तरह जारी रहा तो केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की हमारी मुख्य मांग जरूर पूरी होगी।”

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमें मिलकर रहेगा

उन्होंने कहा, ‘इस आंदोलन को इतना सफल बनाने के लिए आप सभी को बधाई। मुझे पूरा विश्वास है कि यदि हम इसी तरह शांतिपूर्वक विरोध जारी रखेंगे, तो धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमें मिलकर रहेगा।’ उल्लेखनीय  है कि सीजेपी के नेतृत्व में यह आंदोलन प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में शुरू किया गया। आंदोलनकारी परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही, भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में सुधार तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code