hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: वियतनाम में हादसा : भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > वियतनाम में हादसा : भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

वियतनाम में हादसा : भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Revoi Editor
Last updated: July 11, 2026 6:23 pm
Revoi Editor
Published: July 11, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 11 जुलाई। वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जब भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई। पूर्वाह्न लगभग 10.30 बजे हुए हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर तेलंगाना व आंध्र प्रदेश के पर्यटक थे। वियतनाम में भारतीय दूतावास ने यह जानकारी साझा की है।

नाव पर 32 भारतीय पर्यटक सवार थे

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार नाव पर कुल चार क्रू मेंबर्स सहित 36 लोग सवार थे। इनमें सभी 32 पर्यटक भारतीय थे। 21 लोगों को बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि पर्यटक लाइफ जैकेट नहीं पहने हुए थे और नाव जब पलटी तो वे नाव के नीचे फंस गए।

दूतावास के अनुसार हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन की ओर से खोज और बचाव अभियान जारी है। फिलहाल घटना से जुड़ी सभी जानकारी स्थानीय अधिकारियों से जुटाई जा रही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आसपास मौजूद अन्य नौकाओं ने तुरंत मौके पर पहुंचकर यात्रियों को पानी से बाहर निकालना शुरू किया। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल, नौसेना, तटरक्षक बल और अन्य बचाव एजेंसियां भी मौके पर पहुंचीं। हालांकि, ऊंची लहरों और कई लोगों के नाव के अंदर फंसे होने के कारण बचाव अभियान काफी कठिन रहा।

21 पर्यटकों को बचाया गया, सभी मृतकों के शव बरामद

अधिकारियों के अनुसार हादसे में 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया जबकि सभी मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, नाव पलटने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में कहा, ‘एक दुखद घटना में भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पलट गई है। भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए हो ची मिह्न सिटी स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास और हनोई स्थित भारतीय दूतावास में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।’

In a tragic incident, a boat carrying several Indian tourists has capsized near Phu Quoc Island in Vietnam a few hours ago.

Exact details of the incident are being ascertained as search and rescue operations by local authorities are ongoing.

In order to provide information…

— India in Vietnam (@AmbHanoi) July 11, 2026

दूतावास ने कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए लोग कंट्रोल रूम से इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है –

  • +84362817930
  • +84915523714
  • +84334520414
  • +84913089165 (हनोई)

पीएम मोदी ने हादसे पर जताया गहरा दुख

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ हुए नाव हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने इस घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द ठीक होने की उम्मीद जताई।

Extremely saddened to learn about the tragic news of a boat accident involving Indian nationals near Phu Quoc, Vietnam.

My sincere condolences to the families who lost their loved ones. My prayers for the early recovery of the injured survivors.

Our Embassy and Consulate are…

— Narendra Modi (@narendramodi) July 11, 2026

वहीं आंध्र प्रदेश सरकार भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। सरकार ने कहा है कि यह जानकारी जुटाई जा रही है कि नाव हादसे में आंध्र प्रदेश के कितने लोग प्रभावित हुए हैं. फिलहाल राज्य के कितने लोगों की मौत हुई है, इसकी सटीक पुष्टि नहीं हुई है।

वियतनाम घूमने जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही

गौरतलब है कि भारत से हर वर्ष वियतनाम घूमने जाने वाले पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 2023 में लगभग 3,92,000 भारतीय पर्यटक वियतनाम पहुंचे, जो 2019 की तुलना में तीन गुना अधिक था। 2024 में यह संख्या करीब पांच लाख तक पहुंच गई, जिससे भारत वियतनाम का आठवां सबसे बड़ा पर्यटन बाजार बन गया। सस्ती उड़ानें, ई-वीजा सुविधा, खूबसूरत समुद्र तट और सांस्कृतिक समानताएं भारतीयों को आकर्षित करती हैं।

फु क्वोक वियतनाम का सबसे बड़ा द्वीप

फु क्वोक द्वीप वियतनाम का सबसे बड़ा द्वीप है, जो अपनी शानदार सफेद रेत वाली समुद्र तटों, नीले पानी और घने जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। यह विश्वस्तरीय मछली सॉस और समुद्री भोजन के लिए जाना जाता है। पर्यटक यहां विनवंडर्स थीम पार्क, दुनिया की सबसे लंबी समुद्री केबल कार, वाटर स्पोर्ट्स, नेशनल पार्क और विनपर्ल सफारी का आनंद लेते हैं। प्राकृतिक सुंदरता, मोती उत्पादन और रोमांचक गतिविधियां इसे ‘द्वीप ऑफ ड्रीम्स’ बनाती हैं, जहां सालाना लाखों पर्यटक पहुंचते हैं।

भारत और वियतनाम के संबंध प्राचीन सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जुड़ाव पर आधारित हैं, जो दूसरी शताब्दी से चले आ रहे हैं। आधुनिक काल में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध 1972 में स्थापित हुए। वर्तमान में ये संबंध एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप (ECSP) के स्तर पर हैं, जिसे 2026 में अपडेट किया गया। रक्षा सहयोग, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, डिजिटल भुगतान और हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा प्रमुख क्षेत्र हैं। भारत वियतनाम को लुक ईस्ट पॉलिसी के तहत अहम साझेदार मानता है। दोनों देश उच्चस्तरीय यात्राओं, संयुक्त सैन्य अभ्यास और आर्थिक साझेदारी के माध्यम से संबंधों को मजबूत कर रहे हैं, जो दोनों की जनता के लिए लाभकारी साबित हो रहे हैं।

You Might Also Like

राहुल गांधी का केंद्र पर हमला : ‘कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते, हम फिर जलाएंगे अमर जवान ज्योति’
कैप्टन अमरिंदर से मुलाकात के बाद अजित डोभाल गृहमंत्री शाह से मिले, जानें वजह?
कोरोना संकट : उत्तर प्रदेश में वैक्सिनेशन की रफ्तार घटी, ज्यादातर टीकाकरण केंद्र बंद
सुप्रीम कोर्ट : न्यायाधीश नागेश्वर राव ने तेजपाल की याचिका पर सुनवाई से अपने को किया अलग
यूपी : बुंदेलखंड एक्सप्रेस पर आई दरार तो अखिलेश ने कसा तंज, कहा- ‘भाजपा सरकार सपा को बनाए अपना सलाहकार’
TAGGED:15 Indian tourists deadAccident in VietnamBoat carrying Indian tourists capsizesIndian embassy issues helpline number
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
मध्यप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

August 10, 2026

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?